बरेली: 70 KM की रफ्तार से आई आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, दर्जनों पेड़ गिरे-कच्ची दीवारें ढहीं, 3 की मौत-कई घायल
यूपी में मौसम ने अचानक करवट क्या ली, कई जिलों में आंधी-बारिश लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई. बरेली में एकाएक मौसम में हुए बदलाव के ब…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
यूपी में मौसम ने अचानक करवट क्या ली, कई जिलों में आंधी-बारिश लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई. बरेली में एकाएक मौसम में हुए बदलाव के बाद तेज आंधी-तूफान और बारिश शुरू हो गई. शाम होते-होते जिले के कई इलाकों से तबाही की तस्वीर सामने आने लगी. करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के कारण कई जगह पेड़ और दीवारें गिर गईं. इन हादसों में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग से अधिक लोग घायल हुए हैं. जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने तुरंत ही अधिकारियों की एक टीम राहत और बचाव कर की टीम को रवाना किया है.
दीवार गिरने से सुदामा की मौत
सबसे अधिक तबाही शहर और देहात क्षेत्र में देखने को मिली है. तीन स्थानों पर कच्ची दीवार गिरने से बड़े हादसे हुए हैं. तूफान से थाना सिरौली के अंजनी गांव में 65 वर्षीय सुदामा की आंधी-तूफान के दौरान मौत हो गई. वहीं छह वर्षीय राजा की दीवार गिरने से मलबे में दबकर जान चली गई. सीबीगंज के बल्लाकोठा गांव में घर की दीवार गिरने से 25 वर्षीय गणेशी की भी मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी.
पेड़ गिरने से हुआ हादसा
किला पुल पर तेज आंधी में एक बड़ा पेड़ रेलिंग तोड़ते हुए हाईटेंशन लाइन पर जा गिरा. तार टूटकर सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई. पेड़ की चपेट में एक कार भी आ गई. गनीमत रही कि अलर्ट के चलते बिजली आपूर्ति पहले ही बंद कर दी गई थी. किला क्षेत्र में पेड़ गिरने से मंदिर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई.
Advertisement
इस मौके पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया तेज आंधी तूफान के कारण दो महिलाओं की दीवार गिरने से मौत हो गयी. वहीं एक 6 वर्षीय बच्चे की दुःखद मौत हुई है. इसके साथ ही चार लोग घायल होने की भी सूचना है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया है, पीड़ितों को हर सम्भव मदद करें और पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता पहुंचाए साथ ही राहत सामिग्री उपलब्ध कराएं.
नगर क्षेत्र में आठ लोग घायल
सीबीगंज क्षेत्र के बल्लाकोठा गांव में पशुओं के लिए चारा डालने गई महिला के ऊपर मकान की दीवार गिर गई. मलबे में दबने से गणेशी देवी (25) की मौत हो गई. हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई. ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया, लेकिन तब तक महिला की जान जा चुकी थी. बताया जा रहा है कि गणेशी देवी गुरुवार सुबह पशुओं के लिए चारा डालने गई थीं. इसी दौरान मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज आंधी चलने लगी. आंधी के बीच मकान की दीवार अचानक भरभराकर गणेशी देवी के ऊपर गिर गई. वह मलबे के नीचे दब गईं.
प्रेम नगर क्षेत्र में भी हुआ हादसा
बरेली के प्रेम नगर थाना क्षेत्र स्थित इलाके में भी एक मकान की कच्ची दीवार गिरने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. जिसमें कुछ बच्चे महिलाएं शामिल हैं. जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर घायलों का इलाज किया जा रहा है और कुछ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि अचानक से तेज आंधी बारिश होने की वजह से कच्ची दीवार गिर गई जिसके पड़ोस में बच्चे भी इसमें दब गए और महिलाएं भी दब गईं.
Advertisement
आंधी-बारिश से शहर के 12 फीडर प्रभावित
आंधी और बारिश का असर बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा. शहर के करीब 12 फीडर प्रभावित हुए हैं. जिले में करीब 15 बिजली पोल टूटने और लगभग 15 स्थानों पर पेड़ गिरने की जानकारी है. इससे कई सड़कों पर आवागमन बाधित हुआ. उपकेंद्रों में पानी भरने और तार टूटने के कारण शहर समेत जिले के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Advertisement
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


