प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट: पूरी बिल्डिंग जमींदोज, आसपास के 7 घर टूटे; हादसे में बचे लोग बोले- सबकुछ खत्म हो गया - Prayagraj (Allahabad) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Prayagraj Kaushambi Border Firecracker Factory Blast | Massive Explosion प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट:पूरी बिल्डिंग जमींदोज, आसपास के 7 घर टूटे; हादसे में बच…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Prayagraj
- Prayagraj Kaushambi Border Firecracker Factory Blast | Massive Explosion
प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट:पूरी बिल्डिंग जमींदोज, आसपास के 7 घर टूटे; हादसे में बचे लोग बोले- सबकुछ खत्म हो गया
- कॉपी लिंक
प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर सोमवार को पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। विस्फोट से पूरी बिल्डिंग जमींदोज हो गई। धमाका इतना तेज था कि 2 किमी. दूर तक आवाज सुनाई दी और धुएं का गुबार दिखा। विस्फोट से आसपास के मकानों में दरारें आ गईं।
आसपास के 5 से 7 मकान भी टूट गए हैं। इसके बाद फैक्ट्री में आग लग गई। अब तक 1 मौत हुई है। 13 लोग अभी अंदर फंसे हैं।
पुलिस और एयरफोर्स की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। पटाखा फैक्ट्री मनौरी में एयरफोर्स स्टेशन के बेहद करीब है। हादसा सोमवार दोपहर 12 बजे हुआ। उस वक्त फैक्ट्री में 20 मजदूर काम कर रहे थे।
धमाके की आवाज से गांव के लोग मौके पर पहुंचे। फैक्ट्री के अंदर मौजूद घायलों को बाहर निकाला। फिर घायलों को चारपाई से लेकर खेतों के रास्ते अस्पताल की तरफ भागे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। एसीपी रवि गुप्ता और पूरामुफ्ती थाने की फोर्स मौके पर है।
वहीं हादसे में बची एक लड़की ने कहा- घर में मैं, मेरा छोटा भाई और मम्मी थीं। सिर्फ मैं ही बाहर निकल पाई। बाकी सभी उसी में दब गए। मेरा सबकुछ खत्म हो गया।
घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें देखिए…
मोहम्मदपुर गांव में ही आदिल नाम का व्यक्ति पटाखा फैक्ट्री का कर रहा था संचालन, इस विस्फोट में उसके कारखाने के आसपास के 5 से 7 घर पूरी तरह जमीदोज हो गए हैं। इसके अलावा वीडियो में दिख रहा तीन मंजिला घर भी इस घटना में क्षतिग्रस्त हुआ है।
यह घर कारखाने से कुछ दूर पर स्थित है। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है की घटना में कम से कम 20 लोगों के हताहत होने की आशंका है। 10 से 12 लोगों को घायल और झुलसे हालत में अस्पताल भेजा गया है। प्रयागराज कौशांबी हाईवे से लगभग 3 किलोमीटर दूर मनौरी के मोहम्मदपुर गांव में यह हादसा हुआ है।
गांव के मुनीश कुमार पांडे ने बताया- करीब 12:30 बजे धमाके शुरू हुए। गोदाम में करीब दो दर्जन लोग मौजूद थे। अब तक 7 लोग बाहर निकाले जा चुके हैं। आशंका है कि कम से कम 18-20 लोगों की मौत हुई है। धमाके इतने तेज थे कि गोदाम से 50 मीटर के दायरे में जितने भी मकान थे, वे टूट गए हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


