मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 अगस्त को अंबेडकरनगर आएंगे: अम्बेडकरनगर के गोविंद साहब मठ में करेंगे विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास - Jahangir ganj(Aalapur) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Ambedkarnagar - Jahangirganj - Yogi Adityanath Visit Ambedkarnagar: Govind Sahab Math Inauguration मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 अगस्त को अंबेडकरनगर आएंगे:अम्बेडकरनगर के गोविंद साहब…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Ambedkarnagar
- Jahangirganj
- Yogi Adityanath Visit Ambedkarnagar: Govind Sahab Math Inauguration
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 अगस्त को अंबेडकरनगर आएंगे:अम्बेडकरनगर के गोविंद साहब मठ में करेंगे विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 अगस्त को अंबेडकरनगर जिले के आलापुर तहसील स्थित बाबा गोविंद साहब मठ का दौरा करेंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं, जहां वे जिले को कई विकास परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं।
ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का यह मठ पूरे भारत में प्रसिद्ध है। यहां प्रतिवर्ष एक माह तक विशाल मेला आयोजित होता है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आते हैं।
मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान अंबेडकरनगर जनपद को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। वे कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी कर सकते हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
सुरक्षा व्यवस्था, हेलीपैड निर्माण, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। गोविंद साहब मंडल अध्यक्ष विनय पांडे ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शासन और प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हैं, और भाजपा कार्यकर्ता भी तैयारियों में जुटे हैं।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने जिले के विकास की उम्मीद जताई है। इस अवसर पर पूर्व विधायक अनीता कमल, त्रिवेणी राम, श्यामनाथ शुक्ला, विनय पांडे, सुरेश कनौजिया, नीरज सोनी, आनंद जायसवाल, दशरथ यादव, रोहित पाठक, जितेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रेमशिला, शशिकला, सुमन पांडे, उपमा पांडे और अनु यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री के आगमन का स्वागत किया।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


