अलीगढ़: पैतृक जमीन विवाद मामले में पुलिस चौकी पहुंचे अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह, चाची समेत 7 पर FIR
अलीगढ़: पैतृक जमीन विवाद मामले में पुलिस चौकी पहुंचे अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह, चाची समेत 7 पर FIR बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह अपनी पैतृक जमीन से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में अलीगढ़ की जलालपुर पुलिस चौकी पहुंचे और अपना बय…

सौजन्य से:- ETV Bharat
अलीगढ़: पैतृक जमीन विवाद मामले में पुलिस चौकी पहुंचे अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह, चाची समेत 7 पर FIR
बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह अपनी पैतृक जमीन से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में अलीगढ़ की जलालपुर पुलिस चौकी पहुंचे और अपना बयान दर्ज कराया.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 29, 2026 at 10:21 PM IST
अलीगढ़: बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह शनिवार को अपनी पैतृक कृषि भूमि से जुड़े विवाद के मामले में अलीगढ़ की रोरावर थाना क्षेत्र स्थित जलालपुर पुलिस चौकी पहुंचे. यहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों के सामने अपना बयान दर्ज कराया.
मामला उनकी पैतृक संपत्ति से कथित जालसाजी और धोखाधड़ी से जुड़ा है. इस प्रकरण में अभिनेता की चाची समेत सात लोगों के खिलाफ पहले ही FIR दर्ज की जा चुकी है.
अवैध तरीके से जमीन बेचने का आरोप: पुलिस अब मामले में दर्ज बयानों और सामने आए दस्तावेजों की जांच कर रही है. चंद्रचूड़ सिंह का आरोप है कि उनकी पैतृक कृषि भूमि को कथित तौर पर अवैध और गैरकानूनी तरीके से बेच दिया गया. अभिनेता के मुताबिक, विवादित जमीन उनके पूर्वजों की संपत्ति है और परिवार के अधिकार वाली इस जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है. उनका आरोप है कि जमीन के संबंध में कागजात और प्रक्रियाओं का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल करते हुए उसे बेचने की कार्रवाई की गई.
राजस्व रिकॉर्ड और दस्तावेजों की होगी जांच: पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शनिवार को चंद्रचूड़ सिंह के पुलिस चौकी पहुंचने के बाद अधिकारियों ने उनसे पूरे प्रकरण को लेकर जानकारी ली और उनका बयान दर्ज किया. माना जा रहा है कि पुलिस अब अभिनेता की ओर से उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों के साथ ही जमीन से जुड़े राजस्व रिकॉर्ड और कथित बिक्री से संबंधित कागजात की भी जांच करेगी. अभिनेता का कहना है कि यह सिर्फ जमीन का विवाद नहीं है, बल्कि उनके परिवार की पैतृक संपत्ति से जुड़ा मामला है.
साक्ष्यों के आधार पर होगी अगली कार्रवाई: उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से परिवार के साथ अन्याय होता रहा है. उनका कहना है कि वह अपनी पैतृक संपत्ति को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं और पूरे मामले में निष्पक्ष जांच चाहते हैं. पुलिस के सामने बयान दर्ज होने के बाद अब जांच में कई बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है. जमीन किसके नाम दर्ज थी, उसे बेचने के लिए किन दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया और बिक्री की प्रक्रिया में नियमों का पालन हुआ या नहीं, पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है. एफआईआर में नामजद सातों लोगों की भूमिका की जांच के साथ साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें- नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन का कहर: कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए कानपुर के एक ही परिवार के तीन लोग लापता
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


