होम›शिक्षा-करियर›यूपी की वो विधानसभा सीट, जहां 7 दशकों तक रहा भाजपा-जनसंघ का दबदबा, अनोखा है चुनावी इतिहास
शिक्षा-करियर

यूपी की वो विधानसभा सीट, जहां 7 दशकों तक रहा भाजपा-जनसंघ का दबदबा, अनोखा है चुनावी इतिहास

यूपी के सोनभद्र जिले की रॉबर्ट्सगंज विधानसभा सीट पर 1952 से लेकर वर्तमान तक भारतीय जनसंघ और भाजपा का दबदबा रहा है। ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी, सोनभद्र: यूपी के सोनभद्र जिले की रॉबर्ट्सगंज विधानसभा सीट पर 1952 से लेकर वर्तमान…

Navbharat Times के अनुसार11 सितंबर 2026 को 09:04 am बजे
यूपी की वो विधानसभा सीट, जहां 7 दशकों तक रहा भाजपा-जनसंघ का दबदबा, अनोखा है चुनावी इतिहास

सौजन्य से:- Navbharat Times

यूपी के सोनभद्र जिले की रॉबर्ट्सगंज विधानसभा सीट पर 1952 से लेकर वर्तमान तक भारतीय जनसंघ और भाजपा का दबदबा रहा है।

ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी, सोनभद्र: यूपी के सोनभद्र जिले की रॉबर्ट्सगंज विधानसभा सीट पर 1952 से लेकर वर्तमान तक भारतीय जनसंघ और भाजपा का दबदबा रहा है। चुनावों के आंकड़े दर्शाते हैं कि भारतीय जनसंघ और उसकी उत्तराधिकारी भारतीय जनता पार्टी ने काफी लम्बे समय तक इस सीट पर राजनीतिक नियंत्रण बनाए रखा है ।

रॉबर्ट्सगंज विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास लगभग सात दशकों का है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, जनसंघ और भाजपा ने संयुक्त रूप से करीब 28 से 30 वर्षों तक इस सीट पर शासन किया। वर्ष 1957 में जनसंघ ने दोनों सीटों पर विजय प्राप्त की। इसके पश्चात 1969 और 1974 में सूबेदार प्रसाद ने जनसंघ के प्रत्याशी के रूप में सफलता हासिल की। 1977 में जनता पार्टी के बैनर तले भी उन्होंने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

भाजपा के पास सीट

वर्ष 1989, 1991 और 1993 में तीरथ राज ने भाजपा के टिकट पर लगातार तीन चुनाव जीते। हाल के चुनावों में भूपेश चौबे ने 2017 और 2022 में भाजपा को दो बार विजय दिलाई। वर्तमान में भी यह सीट भाजपा के पास है। वही कांग्रेस पार्टी ने रॉबर्ट्सगंज विधानसभा सीट पर दूसरे स्थान पर रही। उसने 1952, 1962, 1967, 1980 और 1985 में जीत दर्ज कर कुल लगभग 21 वर्षों तक काबिज रहा।

समाजवादी पार्टी 10 वर्षों तक सीट पर काबिज रही

समाजवादी पार्टी ने 2002 और 2012 में सफलता प्राप्त कर करीब 10 वर्षों तक सीट पर काबिज रही। वर्ष 2007 में बसपा और 1996 में निर्दलीय प्रत्याशी भी इस सीट से विजयी रहे। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि रॉबर्ट्सगंज विधानसभा सीट पर सबसे लंबा और स्थिर राजनीतिक दबदबा भाजपा- जनसंघ गठजोड़ रहा है।

बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने घोरावल, रॉबर्ट्सगंज, ओबरा और दुद्धी सीट पर जीत दर्ज की थी। हालांकि, घोरावल, रॉबर्ट्सगंज और ओबरा में भाजपा की जीत का अंतर 2017 के मुकाबले काफी कम हो गया था। इसके बाद 2024 में रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट और दुद्धी विधानसभा उपचुनाव में सपा की जीत से पार्टी को जिले में अपना आधार मजबूत करने का मौका मिला है। ।

लेखक के बारे मेंपवन नौटियालपवन नौटियाल नवभारत टाइम्स में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सेक्शन के लिए बतौर कंसलटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का व्यापक पत्रकारीय अनुभव है। मूल रूप से उत्तराखंड (उत्तरकाशी) के रहने वाले पवन को दोनों राज्यों की राजनीति, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, क्राइम और यूटिलिटी खबरों की गहरी समझ है।उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2012 में देहरादून से एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के साथ की, जहां उन्होंने विधानसभा चुनावों की ग्राउंड रिपोर्टिंग और कई एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए। उन्होंने 2013 की भीषण केदारनाथ आपदा की भी क्रेडिबल ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। इसके बाद, उन्होंने 'दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट' में 5 वर्षों तक डेस्क और फील्ड की दोहरी जिम्मेदारी संभाली। डिजिटल मीडिया में कदम रखते हुए उन्होंने वनइंडिया-डेलीहंट के साथ करीब 5 साल काम किया, जहां उन्होंने उत्तरकाशी के ऐतिहासिक सिलक्यारा टनल हादसे और धराली आपदा जैसी बड़ी घटनाओं को मौके पर जाकर कवर किया। दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले पवन विज्ञान के छात्र रहे हैं, जिससे उनकी खबरों में तार्किक और डेटा-आधारित सटीकता दिखती है।मुख्य विशेषज्ञता (Areas of Expertise)क्षेत्रीय कवरेज: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति, समसामयिक मुद्दे और सामाजिक सरोकार।बीट्स: पॉलिटिकल एनालिसिस, क्राइम, हेल्थ, यूटिलिटी न्यूज और ग्राउंड डिजास्टर रिपोर्टिंग।अनुभव: 14+ वर्ष (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया)।पेशेवर यात्रा (Professional Experience)करियर की शुरुआत (2012): देहरादून में न्यूज चैनल से शुरुआत; उत्तराखंड विधानसभा चुनाव और केदारनाथ आपदा (2013) की लाइव कवरेज। 'लोकस्वामी' मैगजीन के लिए अहम कवर स्टोरीज।प्रिंट मीडिया (5 वर्ष): 'दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर/रिपोर्टर डेस्क और फील्ड रिपोर्टर के तौर पर काम।डिजिटल मीडिया (5 वर्ष): 'वनइंडिया-डेलीहंट' में यूपी-उत्तराखंड के चुनाव और बड़ी घटनाओं की कमान। उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल रेस्क्यू और धराली आपदा की ग्राउंड रिपोर्टिंग।शिक्षा और क्रेडेंशियल (Education & Credentials)पोस्ट ग्रेजुएशन: मास कम्युनिकेशन (नई दिल्ली)।ग्रेजुएशन: साइंस स्ट्रीम (जो उनकी खबरों को एक विश्लेषणात्मक और सटीक दृष्टिकोण देता है)।स्थानीय जुड़ाव: मूल निवासी उत्तरकाशी (उत्तराखंड), जिससे उन्हें पहाड़ी राज्यों की भौगोलिक और राजनीतिक परिस्थितियों की स्वाभाविक और प्रामाणिक समझ है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें