होमक्राइमगोरखपुर में मोबाइल चार्जर से लगा जोरदार झटका, 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत - 7yearold boy dies from electric shock in gorakhpur
क्राइम

गोरखपुर में मोबाइल चार्जर से लगा जोरदार झटका, 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत - 7yearold boy dies from electric shock in gorakhpur

गोरखपुर में मोबाइल चार्जर से लगा जोरदार झटका, 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत गोरखपुर में एक निर्माणाधीन भवन में मोबाइल चार्जर लगाते समय सात वर्षीय बच्चे अंकुश की करंट लगने से मौत हो ...और पढ़ें HighLights - सात वर्षीय अंक…

Jagran के अनुसार16 सितंबर 2026 को 05:04 am बजे
गोरखपुर में मोबाइल चार्जर से लगा जोरदार झटका, 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत
 - 7yearold boy dies from electric shock in gorakhpur

सौजन्य से:- Jagran

गोरखपुर में मोबाइल चार्जर से लगा जोरदार झटका, 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

गोरखपुर में एक निर्माणाधीन भवन में मोबाइल चार्जर लगाते समय सात वर्षीय बच्चे अंकुश की करंट लगने से मौत हो ...और पढ़ें

HighLights

- सात वर्षीय अंकुश की करंट लगने से हुई मौत।

- निर्माणाधीन भवन में मोबाइल चार्जर लगाते समय हादसा।

- जिला अस्पताल में मृत घोषित, शव पोस्टमार्टम को भेजा।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मोबाइल फोन का चार्जर लगाने के दौरान करंट से सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद साथ काम कर रहे मजदूर बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची खोराबार थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चिलुआताल थाना क्षेत्र के टेनुइया निवासी लीलावती पत्नी संतोष निषाद डांगीपार स्थित रामगुलाम राय शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय के निर्माणाधीन भवन में ठेकेदार अंबिका निषाद के साइट पर मजदूरी करती हैं। मंगलवार को वह अपने बेटे सात वर्षीय अंकुश और बेटियों 12 वर्षीय रागिनी व नौ वर्षीय रिया को साथ लेकर काम पर गई थीं। दोपहर दो बजे अंकुश निर्माणाधीन भवन में लगे बिजली के बोर्ड में मोबाइल फोन का चार्जर लगा रहा था।

इसी दौरान अचानक उसमें करंट आ गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया। यह देख वहां काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। मजदूर तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- जेल से निकले शशांक ने पूर्वांचल में खड़ा किया बिश्नोई गैंग का नेटवर्क, इंस्टाग्राम के जरिए बेचीं 150 पिस्तौलें

घटना के बाद मां लीलावती और दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सुधांशु सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- लॉरेंस के नेटवर्क की तलाश में 2023 में गोरखपुर पहुंची थी NIA, असलहा सप्लायर शशांक पांडेय की पड़ताल तेज

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें