होमकृषियूपी में 7.50 लाख कर्मियों का बढ़ेगा मानदेय, सीएम योगी बोले- एक-डेढ़ हफ्ते में शुरू होगा आउटसोर्स आयोग
कृषि

यूपी में 7.50 लाख कर्मियों का बढ़ेगा मानदेय, सीएम योगी बोले- एक-डेढ़ हफ्ते में शुरू होगा आउटसोर्स आयोग

उत्तर प्रदेश के अनुपूरक बजट में योगी सरकार 7.50 लाख से अधिक कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी। सरकार मंगलवार को विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश करेगी। लखनऊ: अनुपूरक बजट में यूपी सरकार 7.50 लाख से अधिक कर्मचारियों का मानदेय बढ़ा…

Navbharat Times के अनुसार4 अगस्त 2026 को 07:18 am बजे
यूपी में 7.50 लाख कर्मियों का बढ़ेगा मानदेय, सीएम योगी बोले- एक-डेढ़ हफ्ते में शुरू होगा आउटसोर्स आयोग

सौजन्य से:- Navbharat Times

उत्तर प्रदेश के अनुपूरक बजट में योगी सरकार 7.50 लाख से अधिक कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी। सरकार मंगलवार को विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश करेगी।

लखनऊ: अनुपूरक बजट में यूपी सरकार 7.50 लाख से अधिक कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकार आंगनबाड़ी वर्कर, आशा, ग्राम चौकीदारों और रसोइयों के सम्मानजनक मानदेय की व्यवस्था अनुपूरक बजट के जरिए करेगी। सरकार मंगलवार को विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश करेगी।

सीएम ने मानदेय बढ़ोतरी के दिए संकेत

प्रदेश में करीब 1.80 लाख आंगनबाड़ी वर्कर, 1.60 लाख से अधिक आशा, 60 हजार के करीब ग्राम चौकीदार और 3.53 लाख रसोइए काम करते हैं। सोमवार को मॉनसून सत्र के पहले दिन विधानसभा की कार्रवाई शुरू होने से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम ने मानदेय बढ़ोतरी के संकेत दिए।

'एक-डेढ़ हफ्ते में शुरू होगा आउटसोर्स आयोग '

सीएम ने यह भी कहा कि अगले एक से डेढ़ हफ्ते में आउटसोर्स सेवा निगम भी अपना कामकाज शुरू कर देगा, जिसके जरिए आउटसोर्स कर्मियों का न्यूनतम मानदेय सुनिश्चित किया जाएगा। सीएम ने कहा कि यह महीना किसानों की खेती, युवाओं के प्रवेश और आस्थावानों के लिए कांवड़ यात्रा की दृष्टि से भी अहम है। उन्होंने सभी को इसकी शुभकामनाएं भी दीं।

'विधायिका की चर्चा नीतियों का आधार'

योगी ने कहा कि सदन आमजन की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का माध्यम होता है। गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के मुद्दे उठाने और उन्हें परिणाम तक पहुंचाने की प्रक्रिया विधायिका है। इस प्लैटफॉर्म का बेहतर उपयोग हो, यही भाजपा-नीत एनडीए की प्राथमिकता रही है। पिछले 9 वर्षों से इस संवाद और जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों की समीक्षा के आधार पर बनी योजनाओं से ही प्रदेश में आमूल-चूल परिवर्तन हो पाया है।

'महिलाओं के लिए वर्किंग हॉस्टल बनवा रही सरकार'

सीएम योगी ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में 6 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाया गया है। महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं के रोजगार की दिशा में सरकार ने प्रभावी कदम उठाए है। महिला कार्यबल की भागीदारी 12 प्रतिशत से बढ़कर 38 प्रतिशत हो चुकी है। सरकार हर बड़े शहर में महिलाओं के लिए वर्किंग हॉस्टल बनवा रही है। सरकारी नौकरियों में महिलाओं की भागीदारी का नया रेकॉर्ड बना है।

लेखक के बारे मेंप्रशांत सिंहप्रशांत सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। पत्रकारिता में उनका 1.5 साल का अनुभव है। वह अभी उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र-प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब-हरियाणा, गोवा समेत नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की खबरों पर काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत नवभारत टाइम्स अखबार से की थी।प्रशांत सिंह को देश-विदेश की राजनीति के बारे में लिखना बेहद पसंद है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को अपनी टीम के साथ कवर किया है। इसके साथ ही उन्हें हिंद-प्रशांत महासागर और वेस्ट एशिया की जियोपॉलिटिक्स को समझने और उस पर लिखने में गहरी दिलचस्पी है।प्रशांत सिंह ने दिल्ली की गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ युनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय संबंध में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने अपनी मास्टर्स खत्म होने के बाद मीडिया जगत में कदम रखा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें