होमक्राइमयूपी का सबसे बड़ा बांध ओवरफ्लो, गांव में घुसा मगरमच्छ: काशी में गलियां तालाब बनीं, कल 7 शहरों में स्कूल बंद; 15 जिलों में भारी बारिश होगी - Uttar Pradesh News
क्राइम

यूपी का सबसे बड़ा बांध ओवरफ्लो, गांव में घुसा मगरमच्छ: काशी में गलियां तालाब बनीं, कल 7 शहरों में स्कूल बंद; 15 जिलों में भारी बारिश होगी - Uttar Pradesh News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - UP Heavy Rain Alert | August Rainfall Surplus Flood Review CM Yogi यूपी का सबसे बड़ा बांध ओवरफ्लो, गांव में घुसा मगरमच्छ:काशी में गलियां तालाब बनीं, कल 7 शहरों में स्कूल बंद; 15 जिल…

Dainik Bhaskar के अनुसार2 सितंबर 2026 को 05:31 pm बजे
यूपी का सबसे बड़ा बांध ओवरफ्लो, गांव में घुसा मगरमच्छ:  काशी में गलियां तालाब बनीं, कल 7 शहरों में स्कूल बंद; 15 जिलों में भारी बारिश होगी - Uttar Pradesh News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- UP Heavy Rain Alert | August Rainfall Surplus Flood Review CM Yogi

यूपी का सबसे बड़ा बांध ओवरफ्लो, गांव में घुसा मगरमच्छ:काशी में गलियां तालाब बनीं, कल 7 शहरों में स्कूल बंद; 15 जिलों में भारी बारिश होगी

- कॉपी लिंक

यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार को लखनऊ, कानपुर, बरेली और उन्नाव समेत 64 जिलों में बारिश हुई। लखनऊ में करीब 32 घंटे और चित्रकूट में 48 घंटे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। वाराणसी में बारिश के बाद कई गलियों में पानी भर गया।

लखनऊ में बारिश के बीच सड़क धंसने से करीब 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया। इसमें बाइक सवार युवक गिर गया। सोनभद्र में प्रदेश का सबसे बड़ा रिहंद बांध ओवरफ्लो हो गया। बांध के पांच गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। चित्रकूट में बरुआ, राशिन और गुंता बांध के गेट खोल दिए गए हैं। जिले के 50 से अधिक गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।

अलीगढ़ में मगरमच्छ गांव में पहुंच गया, जिसे ग्रामीणों ने पकड़कर रस्सी से बांध दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने उसे कब्जे में ले लिया। मथुरा में भारी बारिश के बाद भूतेश्वर अंडरपास में जलभराव हो गया। अमरोहा में बारिश के दौरान दुकान का पुराना छज्जा गिरने से मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई।

उधर, लगातार बारिश से नदियां भी उफान पर हैं। प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से रिवरफ्रंट रोड के आसपास बने घरों तक पानी पहुंच गया। नागवासुकी मंदिर की सीढ़ियां जलमग्न हो गई। ग्रामीण इलाकों की सड़कें डूब गईं। वाराणसी में मणिकर्णिका समेत सभी प्रमुख घाटों के ऊपर तक गंगा का पानी पहुंच गया है। करीब 50 फीट ऊंचा रत्नेश्वर महादेव मंदिर भी 95% तक डूब गया है।

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का पानी रामघाट समेत आसपास की सड़कों पर बह रहा है। 500 से अधिक दुकानों और 20-25 होटलों में पानी घुस गया है। डीएम पुलकित गर्ग और एसपी अरुण कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। लाउडस्पीकर से लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे ज्यादा 92.3 मिमी बारिश चित्रकूट में हुई। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 67 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें मथुरा, आगरा समेत 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। बलिया, वाराणसी, कौशांबी, सोनभद्र, सीतापुर, लखीमपुर खीरी और चित्रकूट में स्कूल बंद रहेंगे।

बारिश और बाढ़ की तस्वीरें देखिए…

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का एक क्षेत्र बना है। इसके साथ ही बारिश लाने वाली मानसूनी हवाओं की रेखा शाहजहांपुर और वाराणसी से होकर गुजर रही है। वहीं, झारखंड और बिहार के रास्ते यूपी की तरफ भी एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। इन सब वजहों से प्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। अगले 5 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है।

कल कहां-कहां बारिश हो सकती है?

यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें