होमक्राइमयोगी कैबिनेट ने पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ाया, दैनिक भत्ता अब 600 रुपये, कैशलेस इलाज की भी मिलेगी सुविधा
क्राइम

योगी कैबिनेट ने पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ाया, दैनिक भत्ता अब 600 रुपये, कैशलेस इलाज की भी मिलेगी सुविधा

Yogi Cabinet Decision: योगी आदित्यनाथ सरकार ने पीआरडी जवानों के मानदेय में 100 रुपये की वृद्धि कर दी है। उन्हें कैशलेस इलाज की सुविधा का भी लाभ दिया जाएगा। लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी…

Navbharat Times के अनुसार16 सितंबर 2026 को 05:04 am बजे
योगी कैबिनेट ने पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ाया, दैनिक भत्ता अब 600 रुपये, कैशलेस इलाज की भी मिलेगी सुविधा

सौजन्य से:- Navbharat Times

Yogi Cabinet Decision: योगी आदित्यनाथ सरकार ने पीआरडी जवानों के मानदेय में 100 रुपये की वृद्धि कर दी है। उन्हें कैशलेस इलाज की सुविधा का भी लाभ दिया जाएगा।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के दैनिक ड्यूटी भत्ते को 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस निर्णय से 27,794 जवानों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा पीआरडी जवानों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के मुफ्त कैशलेस उपचार की सुविधा भी मिलेगी। सीएम योगी ने पहले ही पीआरडी जवानों के मानदेय में वृद्धि का ऐलान किया था। अब कैबिनेट से इसे मूर्त रूप दे दिया गया।

सीएम योगी की अध्यक्षता में बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में पीआरडी जवानों के मानदेय बढ़ाने का फैसला लिया गया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बैठक के बाद मीडिया को बताया कि सरकार पीआरडी जवानों के भत्ते में लगातार बढ़ोतरी कर रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि आठ मार्च 2019 को पीआरडी जवानों का दैनिक भत्ता 250 रुपये से बढ़ाकर 375 रुपये किया गया था।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने आगे कहा कि इसके बाद छह जनवरी 2022 को इसे बढ़ाकर 395 रुपये और 16 अप्रैल 2025 को 395 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये किया गया था। वित्त मंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल ने अब दैनिक भत्ते को बढ़ाकर 600 रुपये करने पर सहमति दी है।

कैशलेस इलाज को भी मंजूरी

योगी कैबिनेट ने पीआरडी जवानों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत कैशलेस उपचार की सुविधा देने को भी मंजूरी दी है। सुरेश खन्ना ने बताया कि इस योजना के तहत उन जवानों को कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी, जिन्होंने एक वित्तीय वर्ष में कम से कम तीन महीने ड्यूटी की हो।

पीआरडी जवान आपात स्थिति और सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा अन्य कार्यों में राज्य प्रशासन और पुलिस की सहायता करते हैं। इस लिहाज से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में वे अहम भूमिका निभाते हैं।

लेखक के बारे मेंराहुल पराशरराहुल पराशर नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की यूपी-उत्तराखंड टीम में काम करते हैं। प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका 22 साल लंबा का अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। राहुल पराशर ने अक्टूबर 2021 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्होंने पिछले 4 वर्षों में यूपी विधानसभा चुनाव, यूपी निकाय चुनाव, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, यूपी में एसआईआर प्रक्रिया जैसे बड़े घटनाक्रम का विस्तृत कवरेज किया है। राजनीति गतिविधियों से लेकर प्रशासनिक हलचल और क्राइम की घटनाओं पर उनका फोकस रहता है।

विशेषज्ञता- राजनीतिक खबरों का विश्लेषण, क्राइम की घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट, प्रशासनिक हलचल को लेकर इनसाइड स्टोरी, सरकार के फैसलों का आम लोगों पर असर का विश्लेषण।

पत्रकारिता अनुभव: अखबार और डिजिटल मीडिया में 22 साल से कार्यरत

राहुल पराशर ने साल 2004 में प्रभात खबर, पटना से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में जूनियर रिपोर्टर से लेकर प्रधान संवाददाता के पद पर काम किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा, राजद, जदयू और लोजपा जैसे दलों को कवर किया। उन्होंने शिक्षा विभाग की लंबे समय तक रिपोर्टिंग की। नवभारत टाइम्स वेबसाइट में काम करते हुए शानदार कवरेज के लिए कई बार संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया है।

शिक्षा:

राहुल पराशर ने वर्ष 2004 में भारतीय विद्या भवन के पीके इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म का कोर्स किया है। मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर से आने वाले राहुल पराशर ने नेतरहाट, झारखंड से स्कूली शिक्षा ग्रहण की। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से वर्ष 2002 में स्नातक की डिग्री हासिल की है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें