होमराजनीतियूपी में 60 उम्र की महिलाएं रोडवेज बसों में करेंगी निःशुल्क सफर, सीएम योगी आज करेंगे शुभारंभ - up yogi launches free bus travel for women 60 raksha bandhan
राजनीति

यूपी में 60 उम्र की महिलाएं रोडवेज बसों में करेंगी निःशुल्क सफर, सीएम योगी आज करेंगे शुभारंभ - up yogi launches free bus travel for women 60 raksha bandhan

यूपी में 60+ उम्र की महिलाएं रोडवेज बसों में करेंगी निःशुल्क सफर, सीएम योगी आज करेंगे शुभारंभ उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए बुधवार से मुफ्त बस यात्रा शुरू होगी, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आद…

Jagran के अनुसार26 अगस्त 2026 को 02:56 am बजे
यूपी में 60 उम्र की महिलाएं रोडवेज बसों में करेंगी निःशुल्क सफर, सीएम योगी आज करेंगे शुभारंभ
 - up yogi launches free bus travel for women 60 raksha bandhan

सौजन्य से:- Jagran

यूपी में 60+ उम्र की महिलाएं रोडवेज बसों में करेंगी निःशुल्क सफर, सीएम योगी आज करेंगे शुभारंभ

उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए बुधवार से मुफ्त बस यात्रा शुरू होगी, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से करेंगे।

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा बुधवार से शुरू होगी। लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से इसका शुभारंभ करेंगे।

वह विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी करेंगे। वहीं, रक्षाबंधन के अवसर पर 27 अगस्त सुबह छह बजे से 29 अगस्त मध्य रात्रि तक हर उम्र की महिलाओं को सहयात्री सहित मुफ्त बस यात्रा की सुविधा भी दी गई है। इसके लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई है।

योगी सरकार के इस फैसले का लाभ बड़ी संख्या में महिला यात्रियों को मिलेगा। एक अनुमान के मुताबिक प्रतिदिन करीब 88,438 महिला यात्रियों द्वारा इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है।

इससे महिलाओं को प्रतिदिन आने-जाने के खर्च में राहत मिलेगी। विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक उम्र की उन महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन अधिक सुलभ होगा, जिन्हें नियमित रूप से विभिन्न कार्यों के लिए यात्रा करनी पड़ती ह

निगम की ओर से जारी होंगे विशेष स्मार्ट कार्ड

इस योजना के तहत निशुल्क यात्रा सुविधा को व्यवस्थित तरीके से लागू करने के लिए 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की ओर से विशेष स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। स्मार्ट कार्ड के माध्यम से पात्र महिला यात्रियों की पहचान और निशुल्क यात्रा की व्यवस्था को सुगम बनाया जा सकेगा।

22 करोड़ से ज्यादा हर महीने होंगे खर्च

इस सुविधा के तहत सरकार पर हर महीने 22.55 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार आएगा। योगी सरकार ने इस फैसले के जरिए महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता के रूप में दर्शाया है। ‘सशक्त नारी’ के संकल्प को अब परिवहन सेवाओं से भी जोड़ दिया गया है।

यह भी पढ़ें- यूपी में महिलाएं भी कर सकेंगी नाइट शिफ्ट, श्रमिकों के लिए नए नियमों पर योगी कैबिनेट की मुहर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें