होमराजनीतिसीएम योगी ने मुफ्त बस यात्रा का किया शुभारंभ, 60 उम्र की महिलाएं बसों में निःशुल्क कर सकेंगी सफर - up cm yogi launches free bus travel for women over 60 age under lokmata ahilyabai matrishakti yojana
राजनीति

सीएम योगी ने मुफ्त बस यात्रा का किया शुभारंभ, 60 उम्र की महिलाएं बसों में निःशुल्क कर सकेंगी सफर - up cm yogi launches free bus travel for women over 60 age under lokmata ahilyabai matrishakti yojana

सीएम योगी ने मुफ्त बस यात्रा का किया शुभारंभ, 60+ उम्र की महिलाएं बसों में निःशुल्क कर सकेंगी सफर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा' योजना शुरू की, जिसके तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिला…

Jagran के अनुसार26 अगस्त 2026 को 11:22 am बजे
सीएम योगी ने मुफ्त बस यात्रा का किया शुभारंभ, 60 उम्र की महिलाएं बसों में निःशुल्क कर सकेंगी सफर - up cm yogi launches free bus travel for women over 60 age under lokmata ahilyabai matrishakti yojana

सौजन्य से:- Jagran

सीएम योगी ने मुफ्त बस यात्रा का किया शुभारंभ, 60+ उम्र की महिलाएं बसों में निःशुल्क कर सकेंगी सफर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा' योजना शुरू की, जिसके तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

HighLights

- सीएम योगी ने 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा' योजना की शुरुआत की।

- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा मिलेगी।

- रक्षाबंधन पर सभी महिलाओं को 3 दिन मुफ्त बस सफर।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा' योजना की शुरुआत की। लखनऊ में विशेष बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस योजना के तहत 60 साल की उम्र से ज्यादा वाली महिलाएं रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

वहीं, रक्षाबंधन के अवसर पर 27 अगस्त सुबह छह बजे से 29 अगस्त मध्य रात्रि तक हर उम्र की महिलाओं को सहयात्री सहित मुफ्त बस यात्रा की सुविधा भी दी गई है। इसके लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई है।

#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा' योजना की शुरुआत की, विशेष बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। pic.twitter.com/zQwiB1FQza

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2026

इस दौरान सीएम योगी ने कहा, "रक्षा बंधन के ठीक पूर्व लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर संचालित होने वाली बस सेवा जिसमें 27, 28 और 29 अगस्त को हर महिला को फ्री बस सेवा की सुविधा प्राप्त होगी। इसके अलावा 60 वर्ष के ऊपर की सभी माताओं, बहनों के लिए इस यात्रा को हम फ्री में उपलब्ध कराने जा रहे हैं।"

कहा, "उत्तर प्रदेश परिवहन निगम और सिटी बस सेवा दोनों में हर बेटी, बहन, माता को 3 दिन के लिए निशुल्क बस सेवा प्रारंभ करने के लिए उन्हें बधाई देता हूं। 29 अगस्त के बाद 60 साल से अधिक उम्र की किसी भी महिला जो उत्तर प्रदेश की वासी हों अपना वोटर कार्ड या आधार कार्ड दिखाकर इस यात्रा का लाभ ले सकती हैं। उनके कोई किराया नहीं लिया जाएगा।"

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें