योगी ने 60+ महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना: बुलंदशहर में रक्षाबंधन पर महिलाएं बस की फ्री यात्रा कर सकेंगी - Bulandshahar(Bulandshahar) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Bulandshahar - Bulandshahar - UP Ahilyabai Matrushakti Yatra Yojana | Yogi Adityanath Free Bus Travel योगी ने 60+ महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना:बुलंदशहर में रक्षाबंधन पर महिल…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Bulandshahar
- Bulandshahar
- UP Ahilyabai Matrushakti Yatra Yojana | Yogi Adityanath Free Bus Travel
योगी ने 60+ महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना:बुलंदशहर में रक्षाबंधन पर महिलाएं बस की फ्री यात्रा कर सकेंगी
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को 60 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना' का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण बसों में महिलाओं को आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।
यह 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना' प्रदेश की एक करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभान्वित करेगी। योजना का उद्देश्य वरिष्ठ महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन में सुविधा प्रदान करना है।
इसके साथ ही, रक्षाबंधन के अवसर पर सभी माताओं, बहनों और बेटियों को एक सहयात्री के साथ परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी दी गई है। यह विशेष निःशुल्क यात्रा सुविधा 27 अगस्त को सुबह 6 बजे से शुरू होकर 29 अगस्त की रात 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
मुख्यमंत्री ने लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में योजना का शुभारंभ करते हुए विशेष बसों को हरी झंडी दिखाई। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बुलंदशहर के नुमाइश मैदान स्थित निकुंज हॉल में भी देखा गया।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान और विधायक संजय शर्मा ने इस पहल को रक्षाबंधन से पहले प्रदेश की माताओं और बहनों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार का एक बड़ा उपहार बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना वरिष्ठ महिलाओं को बड़ी राहत प्रदान करेगी।
बुलंदशहर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान और जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने उपस्थित महिलाओं को उपहार एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मौजूद महिलाओं ने प्रदेश सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के सम्मान और सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


