होमक्राइमयूपी: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाएं करेंगी फ्री सफर, सीएम योगी बोले-अपराधियों को अब जेल या जहन्नुम में ही जगह
क्राइम

यूपी: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाएं करेंगी फ्री सफर, सीएम योगी बोले-अपराधियों को अब जेल या जहन्नुम में ही जगह

यूपी: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाएं करेंगी फ्री सफर, सीएम योगी बोले-अपराधियों को अब जेल या जहन्नुम में ही जगह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क…

Amar Ujala के अनुसार26 अगस्त 2026 को 10:22 am बजे
यूपी: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाएं करेंगी फ्री सफर, सीएम योगी बोले-अपराधियों को अब जेल या जहन्नुम में ही जगह

सौजन्य से:- Amar Ujala

यूपी: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाएं करेंगी फ्री सफर, सीएम योगी बोले-अपराधियों को अब जेल या जहन्नुम में ही जगह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ कर दिया।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

60 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिलाओं को यूपी रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ कर दिया।

इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। इस योजना का लाभ रोजाना करीब 88438 महिला यात्रियों को मिलने का अनुमान है। योजना के तहत निशुल्क यात्रा सुविधा के लिए 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की ओर से विशेष स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे पात्र महिला यात्रियों की पहचान और निशुल्क यात्रा की व्यवस्था को सुगम बनाया जा सकेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माता अहिल्याबाई साहस और स्वाभिमान की प्रतीक हैं। इसलिए हमने इस योजना का नाम ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना नाम दिया है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर 27, 28 और 29 अगस्त को महिलाओं को अपने एक सहयात्री के साथ निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। वहीं, इसके बाद 60 वर्ष की उम्र से ऊपर की हर एक महिला को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब ये भी याद करना जरूरी है कि 2017 के पहले प्रदेश की क्या स्थिति थी। पहले कहा जाता था कि देख सपाई बिटिया घबराई। प्रदेश में बेटियों का सम्मान, शिक्षा और भविष्य सुरक्षित नहीं था। प्रदेश में उत्सव के पहले दंगे हो जाते थे। हर तरफ अव्यवस्था और अराजकता का माहौल था। हम उस दौर को याद करते हैं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं पर जब मोदी जी के नेतृत्व में यूपी में डबल इंजन की सरकार आई तो अराजकता को उत्सव बना दिया गया है। सरकार की हर योजना का केंद्र बेटी है। पहले तो हर योजना में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी होती थी। अब बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को जेल या जहन्नुम में कोई एक जगह मिलेगी। पहले बेटियों की सुरक्षा किस्मत पर निर्भर थी पर अब सिस्टम और तकनीक पर आधारित है।

महिलाएं बोलीं- अब किसी पर आश्रित नहीं रहना पड़ेगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से बात की और सरकार के इस निर्णय पर उनकी प्रतिक्रिया जानी। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को इस सुविधा के लिए धन्यवार दिया और आभार जताया। उन्नाव की पुष्पा ने सीएम योगी से कहा कि इस सुविधा से उन्हें बहुत लाभ मिलेगा अब उन्हें कहीं भी जाना होगा तो उन्हें किसी पर आश्रित नहीं रहना पड़ेगा। वहीं, सीएम योगी ने महिलाओं से कहा कि आप अच्छे लोगों को चुनते हैं तो अच्छा ही होता है।

निगम की ओर से जारी होंगे विशेष स्मार्ट कार्ड

इस योजना के तहत निशुल्क यात्रा सुविधा को व्यवस्थित तरीके से लागू करने के लिए 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की ओर से विशेष स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। स्मार्ट कार्ड के माध्यम से पात्र महिला यात्रियों की पहचान और निशुल्क यात्रा की व्यवस्था को सुगम बनाया जा सकेगा।

22 करोड़ से ज्यादा हर महीने होंगे खर्च

इस सुविधा के तहत सरकार पर हर महीने 22.55 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार आएगा। योगी सरकार ने इस फैसले के जरिए महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता के रूप में दर्शाया है। ‘सशक्त नारी’ के संकल्प को अब परिवहन सेवाओं से भी जोड़ दिया गया है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें