यूपी में 60 पार महिलाएं आज से कर सकेंगी फ्री बस यात्रा, जानिए कैसे मिलेगा 'जीरो फेयर' टिकट
यूपी की 60 वर्ष से अधिक की महिलाएं आज से फ्री बस यात्रा कर सकेंगी। यूपी सरकार ने निःशुल्क यात्रा की सुविधा 28 अगस्त से पूरे प्रदेश में लागू कर दी है। लखनऊ: प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है…

सौजन्य से:- Navbharat Times
यूपी की 60 वर्ष से अधिक की महिलाएं आज से फ्री बस यात्रा कर सकेंगी। यूपी सरकार ने निःशुल्क यात्रा की सुविधा 28 अगस्त से पूरे प्रदेश में लागू कर दी है।
लखनऊ: प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 'लोकमाता अहिल्या बाई मातृ शक्ति यात्रा योजना' के तहत राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण बसों में वरिष्ठ महिला नागरिकों को निःशुल्क यात्रा की सुविधा 28 अगस्त से लागू कर दी है।
राज्यपाल ने इस योजना के प्रस्ताव को अपनी आधिकारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि यह सुविधा केवल उत्तर प्रदेश की मूल निवासी और 60 वर्ष से अधिक आयु की महिला यात्रियों को मिलेगी। यह छूट सिर्फ परिवहन निगम (UPSRTC) की साधारण (ऑर्डिनरी) बसों में ही अनुमन्य होगी।
कैसे मिलेगा जीरो फेयर टिकट ?
यात्रा के दौरान महिला यात्रियों को पहचान और उम्र के प्रमाण के रूप में आधार कार्ड या मतदाता पहचान-पत्र (वोटर आईडी) दिखाना होगा। पहचान पत्र के सत्यापन के आधार पर परिचालक द्वारा ईटीआईएम (ETIM) मशीन से 'शून्य मूल्य' का टिकट जारी किया जाएगा। इस टिकट पर बस नंबर, यात्रा शुरू होने का स्थान और गंतव्य (डेस्टिनेशन) स्पष्ट रूप से दर्ज रहेगा।
शासन सीधे करेगा निगम को भुगतान
परिवहन मंत्री के मुताबिक, मुफ्त यात्रा के एवज में होने वाले खर्च और प्रतिपूर्ति की धनराशि का मासिक आंकलन परिवहन निगम करेगा। निगम द्वारा हर महीने वास्तविक मुफ्त यात्राओं और देय प्रतिपूर्ति के सत्यापित आंकड़े शासन को भेजे जाएंगे। इसके सत्यापन के बाद शासन प्रतिपूर्ति की कुल धनराशि सीधे परिवहन निगम को जारी कर देगा।
फिलहाल स्मार्ट कार्ड अनिवार्य नहीं
योजना के तहत भविष्य में स्मार्ट कार्ड जारी करने का भी प्रावधान है, लेकिन फिलहाल इसे अनिवार्य नहीं किया गया है। इसके लिए अलग से विस्तृत आदेश जारी होंगे। आगामी व्यवस्था के तहत 60 साल से ऊपर की महिलाओं को स्मार्ट कार्ड के लिए नजदीकी बस डिपो/अड्डे पर या ऑनलाइन आवेदन करना होग। निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद यह कार्ड 5 साल की वैधता के साथ जारी किया जाएगा।
सिर्फ UPSRTC की बसों में ही लाभ
इस योजना का लाभ सिर्फ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ही बसों में मिलेगा। परिवहन निगम की बसें दिल्ली, उत्तराखंड समेत कुछ दूसरे राज्यों के लिए भी चलती हैं। ऐसे में दूसरे राज्यों में जाने और वहां से वापस आने के लिए यूपीएसआरटीसी की बसों में ही फ्री सुविधा का लाभ मिलेगा। दूसरे राज्यों की बसों में यह लाभ नहीं मिलेगा।
लेखक के बारे मेंप्रशांत सिंहप्रशांत सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। पत्रकारिता में उनका 1.5 साल का अनुभव है। वह अभी उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र-प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब-हरियाणा, गोवा समेत नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की खबरों पर काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत नवभारत टाइम्स अखबार से की थी।प्रशांत सिंह को देश-विदेश की राजनीति के बारे में लिखना बेहद पसंद है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को अपनी टीम के साथ कवर किया है। इसके साथ ही उन्हें हिंद-प्रशांत महासागर और वेस्ट एशिया की जियोपॉलिटिक्स को समझने और उस पर लिखने में गहरी दिलचस्पी है।प्रशांत सिंह ने दिल्ली की गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ युनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय संबंध में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने अपनी मास्टर्स खत्म होने के बाद मीडिया जगत में कदम रखा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


