यूपी के 6 शहरों में आंधी-बारिश, पेड़-पोल उखड़े: बस्ती में कार क्षतिग्रस्त, यूनिपोल गिरने से सड़क जाम; मानसून बॉर्डर पर अटका - Uttar Pradesh News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - UP Heatwave Alert IMD Lucknow Rain Alert Varanasi Prayagraj Kanpur Agra Meerut Mausam Updates यूपी के 6 शहरों में आंधी-बारिश, पेड़-पोल उखड़े:बस्ती में कार क्षतिग्रस्त, यूनिपोल गिरने…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- UP Heatwave Alert IMD Lucknow Rain Alert Varanasi Prayagraj Kanpur Agra Meerut Mausam Updates
यूपी के 6 शहरों में आंधी-बारिश, पेड़-पोल उखड़े:बस्ती में कार क्षतिग्रस्त, यूनिपोल गिरने से सड़क जाम; मानसून बॉर्डर पर अटका
- कॉपी लिंक
यूपी में मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। भीषण गर्मी के बीच सोमवार दोपहर को अचानक मौसम बदल गया। गोरखपुर, बस्ती, मऊ, गाजीपुर और बलिया में झमाझम बारिश हुई। बस्ती में आंधी-बारिश की वजह से पेड़-पोल उखड़ गए। एक पेड़ उखड़कर कार पर गिरा। उसका पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क पर यूनिपोल गिरने से भारी ट्रैफिक जाम लग गया।
गोरखपुर और सिद्धार्थनगर में आंधी के साथ बारिश हुई। गाजीपुर में सुबह से कई बार तेज हवा के साथ रुक-रुक कर बारिश हुई। बलिया में भारी बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया। मऊ में भी 10 मिनट तक हल्की बारिश हुई। लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
इसके अलावा, ज्यादातर शहरों में मौसम साफ है। गर्म हवाएं चल रही है। बादलों की आवाजाही की वजह से उमस बढ़ गई है। 38 जिलों में हीटवेव (लू) चल रही है। 5 जिलों मऊ, चंदौली, बलिया, गाजीपुर और सोनभद्र में बारिश का अलर्ट है।
मौसम विभाग का कहना है कि आमतौर पर 20 जून तक मानसून यूपी में एंट्री कर लेता है। लेकिन, इस बार मानसून यूपी-बिहार बॉर्डर पर पहुंचने के बाद आगे नहीं बढ़ पा रहा है। पिछले 10-12 दिनों से यह महराजगंज के पास रुका है। 23 जून से इसके आगे बढ़ने और 25 जून तक यूपी में पहुंचने की संभावना है। तब तक पूर्वी यूपी और बुंदेलखंड में गर्मी और लू परेशान करेगी।
पिछले 24 घंटे की बात करें तो बांदा 42.6°C, प्रयागराज 42.5°C और वाराणसी 42.4°C तापमान के साथ यूपी में सबसे गर्म रहे। कानपुर नगर में पारा 42.3°C और बहराइच में 42°C दर्ज किया गया।
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-
यूपी में 3 दिन भीषण गर्मी चलेगी। पारा लगातार बढ़ता रहेगा। लू की स्थिति और गंभीर होगी। मानसून की रफ्तार अब भी धीमी है। फिलहाल मानसून की एंट्री के हालात नहीं बन पाए हैं। मानसून के लिए अभी कम से कम 3-4 दिन इंतजार करना पड़ सकता है।
यूपी में अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए
- 23 जून: पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। पूर्वी यूपी में हीटवेव परेशानी बढ़ाएगी।
- 24 जून: पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना है। पूर्वी यूपी में लू चलेगी।
- 25 जून: पूरे प्रदेश में आसमान साफ रहेगा। गर्मी बढ़ेगी। लू चलेगी।
- 26 जून: पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी होगी।
- 27 जून: पश्चिमी यूपी में गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। पूर्वी यूपी में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।
- 28 जून: पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा। पूर्वी यूपी में बारिश के आसार हैं।
आपके शहर में मौसम कैसा है, मानसून कब तक आ सकता है? अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
- कॉपी लिंक
सिद्धार्थनगर में तेज हवाओं के साथ करीब 15 मिनट तक बारिश हुई। हवा की रफ्तार लगभग 80 किमी प्रति घंटा रही। बारिश फिलहाल थम गई है, लेकिन आसमान में घने बादल छाए हुए हैं।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
बस्ती में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। करीब 20 मिनट तक हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। तेज हवाओं और बारिश के चलते शहर के कंपनी बाग के पास एक पेड़ टूटकर कार पर गिर गया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। एक यूनीपोल भी तेज हवा के कारण टूटकर गिर गया।
- कॉपी लिंक
मऊ जिले के मधुबन क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे के बाद लगभग 10 मिनट तक हल्की बारिश हुई। बारिश रुकने के बाद उमस और बढ़ गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
- कॉपी लिंक
गोरखपुर जिले के विकासखंड ब्रह्मपुर में दोपहर 2 बजे से आंधी तूफान के साथ बारिश हुई। इससे गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है।
- कॉपी लिंक
गोरखपुर में सोमवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ बारिश हुई।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
लखीमपुर में पड़ रही भीषण गर्मी का असर इंसानों के साथ-साथ वन्यजीवों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। दुधवा टाइगर रिजर्व में बाघ गर्मी से राहत पाने के लिए वाटर होल्स और जलाशयों में घंटों समय बिता रहे हैं। जंगल में बनाए गए प्राकृतिक और कृत्रिम जलस्रोत इस मौसम में वन्यजीवों के लिए बड़ा सहारा बने हुए हैं।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'X' पर कहा- बारिश के समय आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी होती हैं। उस समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। पेड़ों के नीचे खड़े न हों। कई बार भारी बारिश के कारण नदियों और तालाबों का जलस्तर तेजी से बढ़ जाता है। इस दौरान नदियों और तालाबों में नहाते वक्त अलर्ट रहें।
- उन्होंने कहा- सरकार ने इन सब चुनौतियों से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। फिर भी आप सभी सतर्क और सजग रहें। आप सभी का सहयोग ही हमारे प्रयासों को सार्थक करेगा।
- योगी ने कहा - मौसम की अनिश्चितता और संभावित कम वर्षा की परिस्थितियों को देखते हुए जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाया जाए। पानी की एक भी बूंद व्यर्थ न जाए। पीएम मोदी के आह्वान पर ‘कैच द रेन’ अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।
- कॉपी लिंक
बलिया में सोमवार की सुबह कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। आसमान में बादल छाए हुए हैं। तापमान में करीब चार डिग्री गिरावट दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट की वजह से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों ने राहत महसूस की। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
- कॉपी लिंक
गाजियाबाद सुबह से तेज धूप खिली हुई है। सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकमत तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दोपहर में गर्मी अधिक रहेगी। लोगों को गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा। आज हवा की गति 12 किमी प्रति घंटा है। इससे पहले रविवार को गर्मी से हल्की राहत मिली और दिन भर आसमान में बादल छाए रहे।
- कॉपी लिंक
- गोरखपुर में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। बीच-बीच में धूप भी निकल रही है। हवा में नमी अधिक होने की वजह से लोगों को उमस भरी और चिपचिपी गर्मी का एहसास हो रहा है।
- मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिन चढ़ने के साथ धूप का असर बढ़ेगा। लोगों को गर्मी का एहसास और ज्यादा होगा।
- कॉपी लिंक
- वाराणसी में आज तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह आसमान में हल्के बादल दिखाई दिए। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 25 जून के बाद मानसून यूपी में प्रवेश करेगा। एक से दो दिन बाद वाराणसी में पहुंच जाएगा।
- लगातार दो दिनों से वाराणसी प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। प्री मानसून की बारिश भी अच्छी नहीं रही। एक जून से 21 जून के बीच 38.6 एमएम बारिश होनी चाहिए, लेकिन सिर्फ 3.9 एमएम बारिश हुई। यह औसत से 90 फीसदी कम है।
- कॉपी लिंक
गाजीपुर में सोमवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। आसमान में बादलों की आवाजाही के चलते वातावरण में ठंडक बनी रही। रुक-रुक कर हुई हल्की बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बिहार तक मानसून सक्रिय रूप से पहुंच चुका है, लेकिन कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं होने के चलते आगे नहीं बढ़ रहा है। फिलहाल मानसून की सक्रिय होने को लेकर परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं।
- कॉपी लिंक
लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में कोई मौसम तंत्र सक्रिय नहीं होने से आने वाले तीन से चार दिनों तक भीषण गर्मी का दौर बना रहेगा। इस बीच मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही आंधी-तूफान के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी और छिटपुट वर्षा की संभावना भी बनी रहेगी।
- कॉपी लिंक
- लखनऊ में सुबह से तेज धूप के बीच उमस और तपन बनी हुई है। इसके कारण भीषण गर्मी का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास बना रहेगा। इस बीच मौसम विभाग ने जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।
- रविवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। अधिकतम आर्द्रता 57 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 31 फीसदी दर्ज की गई है।
- कॉपी लिंक
- आगरा में सुबह से सूरज की लुका-छुपी चल रही है। कभी धूप निकल रही है तो कभी हल्के बादल छा रहे हैं। इस बीच हल्की हवा भी चल रही है। ज्यादा गर्मी नहीं है। दोपहर बाद मौसम बदल सकता है। तेज हवा भी चल सकती है।
- इधर, अधिकतम तापमान में 0.4°C और न्यूनतम तापमान में 1°C की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 39.6°C और न्यूनतम तापमान 28.7°C रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 27 जून तक मौसम साफ रहेगा।
- कॉपी लिंक
- बुआई प्रभावित: 12 जून तक कुल खरीफ बुआई सालाना आधार पर 3.9% घटकर 84.6 लाख हेक्टेयर रही।
- फसलों पर असर: दालों का रकबा 43.2% और कपास का 28% घटा। हालांकि, धान की बुआई में 28.4% की बढ़त दर्ज हुई।
- राहत की बात: जलाशयों का जलस्तर, क्षमता का 28.3% है, जो 10 साल के औसत से 16% अधिक है (सिंचाई के लिए बफर)।
- जोखिम: जुलाई-अगस्त की बारिश पर रिकवरी निर्भर करेगी। कमी रहने पर खाद्य महंगाई और ग्रामीण आय पर दबाव बढ़ सकता है।
- कॉपी लिंक
- देश में मानसून की बारिश के रिकॉर्ड के 126 साल के इतिहास में दूसरा सबसे सूखा जून बीत रहा है। 21 जून तक 57.4 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 42.2% कम है। इससे पहले 2009 में पूरे जून में कोटे से 49% कम बारिश रिकॉर्ड हुई थी।
- मानसून 10-12 दिन से यूपी-बिहार बॉर्डर पर अटका हुआ है। हालांकि, अब आगे बढ़ सकता है। बंगाल की खाड़ी में एक मौसम सिस्टम बना है, जो मानसून को छत्तीसगढ़ तक पहुंचाएगा।
- इसके बाद मानसून 25 से 26 जून तक महराजगंज के रास्ते यूपी में एंट्री कर सकता है।
- कॉपी लिंक
जून महीने में यूपी के 75 जिलों में बारिश की स्थिति सामान्य नहीं रही। 34 जिलों में बारिश काफी कम हुई, जबकि 13 जिलों में भी कमी दर्ज की गई। 16 जिलों में सामान्य बारिश हुई। वहीं 4 जिलों में सामान्य से ज्यादा और 7 जिलों में काफी ज्यादा बारिश हुई। कौशांबी में जून में अब तक बारिश नहीं हुई है।
- कॉपी लिंक
- यूपी में अल-नीनो की वजह से कम बारिश का सीधा असर राज्य की इकोनॉमी, खेती-किसानी और आम लोगों की जिंदगी पर पड़ेगा। धान जैसी फसलों के उत्पादन में 20% तक की कमी आ सकती है। जून-जुलाई में बारिश न होने से धान की रोपाई में देरी हो सकती है। रकबा भी घट सकता है।
- सिंचाई के लिए किसानों को ट्यूबवेल पर निर्भर रहना पड़ेगा। बिजली और डीजल का खर्च बढ़ने से खेती की लागत बहुत ज्यादा बढ़ सकती है। उत्पादन घटने से अनाज, दालों और सब्जियों के दाम तेजी से बढ़ सकते हैं। बुंदेलखंड और दक्षिण-पश्चिमी यूपी के जिलों (जैसे झांसी, महोबा, ललितपुर, मथुरा) में सूखे की आशंका गहरा सकती है।
- कॉपी लिंक
- अमेरिकी राष्ट्रीय महासागरीय एवं वायुमंडलीय प्रशासन (NOA) ने उपग्रह के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की है। इसके अनुसार इंटरट्रॉपिकल कन्वर्जेंस जोन पर्याप्त गति से सक्रिय नहीं हो पाया है, इससे मानसून की रफ्तार धीमी है। यह सामान्य रूप से जून के मध्य तक उत्तर की ओर बढ़कर भारत में नमी खींचता है।
- अल नीनो की परिस्थितियां भी बन रही हैं। इससे लंबे समय तक सूखा और असमान बारिश देखने को मिल सकती है। उपग्रह के आंकड़े पूर्वी भारत में सक्रिय गरज-चमक का संकेत देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और पश्चिमी भारत में बादलों का घनापन कम है।
- कॉपी लिंक
- मौसम विभाग के मुताबिक, जेट स्ट्रीम का मौजूदा पैटर्न कमजोर होने पर मानसूनी हवाएं तेज होंगी। अगले 4-5 दिनों में मानसून के महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने की परिस्थितियां बन सकती हैं।
- जेट स्ट्रीम वायुमंडल की ऊपरी परतों में बहने वाली बहुत तेज हवाएं हैं। ये आमतौर पर पृथ्वी की सतह से करीब 8 से 15 किलोमीटर की ऊंचाई होती है। ये मानसूनी बादलों और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ को प्रभावित करती हैं।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
सीनियर साइंटिस्ट अतुल सिंह बताते हैं- इस साल यूपी समेत पूरे देश में सामान्य से कम बारिश का अनुमान है। आमतौर पर यूपी में जून से सितंबर के बीच करीब 820 से 840 मिलीमीटर बारिश होती है। लेकिन, इस साल 8% कम यानी लगभग 754 से 773 मिलीमीटर तक ही पानी बरसेगा।
- कॉपी लिंक
मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला नीना जैसी स्थितियां खत्म होकर अल नीनो की ओर बढ़ने के संकेत हैं। जो कम वर्षा का कारण बनेगी। यानी इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य से कमजोर रहने के संकेत हैं। साथ ही इस साल जनवरी-मार्च में उत्तरी गोलार्ध में बनी कम बर्फ भी मानसून को प्रभावित कर सकती है।
- कॉपी लिंक
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 2025 के मानसून सीजन (जून से सितंबर) के दौरान औसतन 870 से 900 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। यह सामान्य मानसूनी औसत से करीब 10 से 15 प्रतिशत अधिक रही।
- कॉपी लिंक
- बात खरी है25 बार दूल्हा बने विधायकजी के समधी: रिपोर्ट जुटा रहे राम मंदिर वाले पंडितजी के अफसर बेटे, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने भीख मांगी
- भास्कर एक्सक्लूसिवराम मंदिर में ट्रस्टियों के भतीजे-रिश्तेदार खरीद रहे थे जमीन: 17 गुना ज्यादा तक दिए दाम, निर्माण सामग्री में भी 40% कमीशन लिया
- ग्राउंड रिपोर्टअयोध्या में 12 करोड़ का क्रूज 3 महीने से खड़ा: किराया दोगुना होने से नहीं मिलते टूरिस्ट; नाविक 50 रुपए में घुमा देते हैं
- चंपत राय समेत 150 को अयोध्या न छोड़ने की चेतावनी: योगी को आज राम मंदिर चढ़ावा चोरी की रिपोर्ट देगी SIT, 7 पेन ड्राइव में सबूत
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


