होमकृषि6 September Ka Mausam: यूपी में झमाझम बारिश का अलर्ट, देखें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम का हाल - uttar pradesh rain alert western eastern up brace for heavy showers
कृषि

6 September Ka Mausam: यूपी में झमाझम बारिश का अलर्ट, देखें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम का हाल - uttar pradesh rain alert western eastern up brace for heavy showers

6 September Ka Mausam: यूपी में झमाझम बारिश का अलर्ट, देखें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम का हाल उत्तर प्रदेश में निम्न दबाव क्षेत्र के कारण मौसम में व्यापक बदलाव आया है, जिसके चलते पश्चिमी और पूर्वी जिलों में भारी बारिश…

Jagran के अनुसार5 सितंबर 2026 को 01:31 pm बजे
6 September Ka Mausam: यूपी में झमाझम बारिश का अलर्ट, देखें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम का हाल
 - uttar pradesh rain alert western eastern up brace for heavy showers

सौजन्य से:- Jagran

6 September Ka Mausam: यूपी में झमाझम बारिश का अलर्ट, देखें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में निम्न दबाव क्षेत्र के कारण मौसम में व्यापक बदलाव आया है, जिसके चलते पश्चिमी और पूर्वी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

HighLights

- उत्तर प्रदेश में निम्न दबाव क्षेत्र से मौसम में बदलाव।

- पश्चिमी और पूर्वी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी।

- किसानों को जल निकासी और बुवाई टालने की सलाह।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बने लो प्रेशर क्षेत्र के प्रभाव से राज्य के मौसम में व्यापक बदलाव देखा जा रहा है।

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 11 सेमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में 7 सेमी भारी बारिश दर्ज की गई है।

कैसा रहेगा पश्चिमी यूपी का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 5 से 6 सितंबर के दौरान मेरठ, सहारनपुर, बागपत और बिजनौर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ व्यापक बारिश होने की संभावना है।

ऐसा रहेगा पूर्वी यूपी का मौसम

5 से 8 सितंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी, मीरजापुर, सुलतानपुर और सोनभद्र समेत कई जिलों में भी गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ व्यापक बारिश होने की संभावना है।

किसानों के लिए एडवाइजरी

बारिश और संभावित जलभराव को देखते हुए विशेष रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अरहर, दाल, तिलहन, हल्दी, अदरक और सब्जियों की फसलों के खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने का उचित प्रबंध करें।

जब तक खेतों में मिट्टी की स्थिति सामान्य और ठीक न हो जाए, तब तक बुवाई, खाद डालने और पौधों की सुरक्षा से जुड़े सभी कार्यों को टाल दें।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें