होमकृषिकानपुर में सुबह से रिमझिम बारिश, दिन में अंधेरा छाया: 6 अगस्त तक बरसात का अलर्ट, चेतावनी बिंदु के करीब गंगा, कई जगह जलभराव - Kanpur News
कृषि

कानपुर में सुबह से रिमझिम बारिश, दिन में अंधेरा छाया: 6 अगस्त तक बरसात का अलर्ट, चेतावनी बिंदु के करीब गंगा, कई जगह जलभराव - Kanpur News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Kanpur - Kanpur Weather Forecast | Cloudy Skies & Monsoon Rain Alert कानपुर में सुबह से रिमझिम बारिश, दिन में अंधेरा छाया:6 अगस्त तक बरसात का अलर्ट, चेतावनी बिंदु के करीब गंगा, कई ज…

Dainik Bhaskar के अनुसार4 अगस्त 2026 को 07:19 am बजे
कानपुर में सुबह से रिमझिम बारिश, दिन में अंधेरा छाया:  6 अगस्त तक बरसात का अलर्ट, चेतावनी बिंदु के करीब गंगा, कई जगह जलभराव - Kanpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Kanpur

- Kanpur Weather Forecast | Cloudy Skies & Monsoon Rain Alert

कानपुर में सुबह से रिमझिम बारिश, दिन में अंधेरा छाया:6 अगस्त तक बरसात का अलर्ट, चेतावनी बिंदु के करीब गंगा, कई जगह जलभराव

- कॉपी लिंक

शहर में मंगलवार सुबह से मौसम सुहावना बना हुआ है। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और बारिश हो रही है। सोमवार शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रुक रुक कर जारी है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से करीब है। शहर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी से लेकर हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है। सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार 4 से 6 अगस्त के बीच मानसून सक्रिय रहेगा।

देखें मौसम की दो तस्वीरें…

तापमान में गिरावट दर्ज होगी

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले 24 घंटों में कानपुर के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है। शाम तक कहीं-कहीं बौछारें और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। हालांकि बीच-बीच में धूप भी निकल सकती है, जिससे उमस बनी रहेगी और हीट इंडेक्स अधिक महसूस होगा। किसानों को सलाह दी गई है कि खेतों में जल निकासी की व्यवस्था बनाए रखें और बारिश की संभावना को देखते हुए फिलहाल खाद व कीटनाशकों का छिड़काव न करें।

बारिश के बाद हुआ जलभराव

सोमवार शाम से रुक रुककर हो रही बारिश से शहर की सड़कों पर जलभराव भी हो गया है। शहर के सर्वोदय नगर इलाके में आरटीओ रोड के साथ साथ सीजीएसटी ऑफिस और अपर श्रमायुक्त ऑफिस के अंदर तक पानी भर गया। इनके अलावा शहर में कल्याणपुर, नौबस्ता व जाजमऊ समेत कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला है।

दो प्रतिशत कम हुई बारिश

बारिश की अगर बात करें तो इस सीजन में एक जून से तीन अगस्त तक 314.4 मिमी बारिश हुई है जबकि 321.2 मिमी बारिश होनी चाहिए। आईएमडी के अनुसार अभी तक इस सीजन में कानपुर मे दो प्रतिशत बारिश कम हुई है। बारिश के चलते गंगा का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर 111.53 मीटर दर्ज किया गया जो कि चेतावनी बिंदु के करीब है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें