यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी! UP Congress News: यूपी में पार्टी ने 6 नए AICC सेक्रेटरी नियुक्त किए हैं. वहीं पार्टी ने सेवा दे चुके 6 लोगों की छुट्टी कर दी है. पार्टी के इस फैसले को…

सौजन्य से:- abplive.com
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
UP Congress News: यूपी में पार्टी ने 6 नए AICC सेक्रेटरी नियुक्त किए हैं. वहीं पार्टी ने सेवा दे चुके 6 लोगों की छुट्टी कर दी है. पार्टी के इस फैसले को यूपी चुनाव की दृष्टि से अहम माना जा रहा है.
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले कांग्रेस ने राज्य में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है. पार्टी ने 6 नए AICC सेक्रेटरी नियुक्त किए हैं. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने तुरंत प्रभाव से कई पार्टी पदाधिकारियों को AICC सेक्रेटरी के तौर पर नियुक्त करने की घोषणा की है, जो उत्तर प्रदेश के AICC इंचार्ज से जुड़े होंगे.
वहीं कांग्रेस ने सेवा दे चुके 6 लोगों की छुट्टी कर दी है. पार्टी के इस फैसले को यूपी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है. कांग्रेस लगातार चुनाव से पहले संगठनात्मक स्तर पर कई अहम बदलाव करने में जुटी हुई है. उत्तराखंड में भी कांग्रेस ने बड़ा बदलाव किया है.
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
इन 6 लोगों को बनाया AICC सेक्रेटरी
पार्टी द्वारा 6 नए लोगों को AICC सेक्रेटरी बनाया गया है. इसमें अभिषेक दत्त, कुणाल चौधरी, जगदीश चंदर जांगिड़, संजीव आर्य, वरुण चौधरी और अब्दुल हन्नान का नाम शामिल है. पार्टी ने इन्हें AICC इंचार्ज के रूप में भी जोड़ा है. पार्टी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने यह नियुक्तियां की हैं.
इन 6 लोगों सेक्रेटरी के पद से हुई छुट्टी
एक तरफ कांग्रेस ने 6 सेक्रेटरी नियुक्त किए हैं तो वहीं दूसरी तरफ 6 सचिवों की छुट्टी भी की है. इनमें धीरज गुर्जर, निलांशु चतुर्वेदी, प्रदीप नरवाल, राजेश तिवारी, सत्यनारायण पटेल और तौकीर आलम का नाम शामिल है. पार्टी की ओर से कहा गया है कि पार्टी उत्तर प्रदेश AICC प्रभारी से जुड़े सभी निवर्तमान एआईसीसी सचिवों के योगदान की सराहना करती है. पार्टी ने तत्काल प्रभाव से यह बदलाव लागू करने के निर्देश दिए हैं.
कांग्रेस ने उत्तराखंड कार्यकारिणी का किया विस्तार
कांग्रेस ने उत्तराखंड में पार्टी की कार्यकारिणी, घोषणा पत्र, अनुशासन, एसआईआर और चार्जशीट समिति का गठन कर प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार नई कार्यकारिणी में गणेश गोदियाल, यशपाल आर्य, हरीश रावत, प्रीतम सिंह, गुरदीप सिंह सप्पल, मदन सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह राणा, खुशाल सिंह अधिकारी, रवि बहादुर को शामिल किया है.
इनके अलावा अनुपमा रावत, सुतनीत हृदयेश, वीरेंद्र सिंह जाटी, लखपत सिंह बुटोला, गोविंद सिंह कुंजवाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, शूरवीर सिंह सजवाण, मंत्री प्रसाद नैथानी, नवप्रभात, प्रदीप टम्टा, महेंद्र पाल सिंह, वीरेंद्र रावत, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी, रणजीत रावत, जीत राम, संजीव आर्य, अर्येंद्र शर्मा, सरोजनी कैंतुरा, काजी निजामुद्दीन, प्रकाश जोशी, करन माहरा, डॉ. हरक सिंह रावत, भुवन चंद्र कापड़ी, तिलक राज बेहड़, मयूख महार, ममता राकेश, हरीश सिंह धामी, मनोज तिवारी, फुरकान अहमद, विक्रम सिंह नेगी, आदेश सिंह चौहान को शामिल किया.
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


