यूपी पुलिस की क्रूरता; फिरोजाबाद में दबिश के दौरान दारोगा ने गर्भवती महिला को मारी लात, मौत के बाद 6 पुलिसकर्मी निलंबित
यूपी पुलिस की क्रूरता; फिरोजाबाद में दबिश के दौरान दारोगा ने गर्भवती महिला को मारी लात, मौत के बाद 6 पुलिसकर्मी निलंबित शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के लभौआ गांव में दबिश के दौरान पुलिस टीम ने की शर्मनाक हरकत. By ETV Bharat Ut…

सौजन्य से:- ETV Bharat
यूपी पुलिस की क्रूरता; फिरोजाबाद में दबिश के दौरान दारोगा ने गर्भवती महिला को मारी लात, मौत के बाद 6 पुलिसकर्मी निलंबित
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के लभौआ गांव में दबिश के दौरान पुलिस टीम ने की शर्मनाक हरकत.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 15, 2026 at 10:28 AM IST
फिरोजाबाद : शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के लभौआ गांव में दबिश के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस टीम की शर्मनाक हरकत सामने आई है. चोरी के शक में आरोपी को पकड़ने पहुंचे पुलिसकर्मियों ने परिजनों के साथ अभद्रता की और गर्भवती महिला के पेट पर लात मार दी. इससे उसकी हालत बिगड़ गई और प्रसव के दौरान उसकी मौत हो गई. इससे गुस्साए परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे. जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनुज चौधरी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया. वहीं देर रात एसएसपी ने दो उप निरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.
बताया गया, शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के लभौआ गांव में चोरी की घटना हुई थी. जिसका मुकदमा अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ था. मामले की जांच पड़ताल के दौरान शिकोहाबाद पुलिस टीम रविवार रात दारोगा धर्मपाल के नेतृत्व में गांव गई थी. पुलिस ने गौरव समेत दो लोगों को हिरासत में लिया था. आरोप है कि गौरव को पकड़ने के दौरान पुलिसकर्मियों ने उसकी गर्भवती पत्नी अंजली के पेट पर लात मारी दी.
गौरव के परिजनों का आरोप है कि इसके बाद पुलिस आरोपियों को लेकर थाने चली गई. इधर अंजली प्रसव पीड़ा से तड़पने लगी. उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने बेटे के जन्म दिया, लेकिन प्रसव के कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि दारोगा धर्मपाल ने धक्का मुक्की के दौरान अंजली के पेट में लात मारी थी. गौरव का कहना है कि लात मारने से ही अंजली की तबीयत बिगड़ी और प्रसव के बाद उसकी मौत हो गई.
अपर पुलिस अधीक्षक अनुज चौधरी ने बताया कि शिकोहाबाद कोतवाली में दर्ज मुकदमे की पड़ताल के लिए पुलिस गांव गई थी. वहां गौरव नाम के युवक को हिरासत में लिया गया. इसी दौरान गौरव की पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई और डिलीवरी के बाद महिला की मौत हो गई है. महिला की मौत की असली वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. हालांकि मामला संज्ञान में आने पर देर रात एसएसपी ने दारोगा धर्मपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, हेडकांस्टेबल मोहन सिंह, अरविंद कुमार, कॉन्स्टेबल भवतोष कुमार, कुलदीप कुमार को सस्पेंड कर दिया है. मामले की जांच सीओ जयविन्द गुप्ता को सौंपी गई है.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


