यूपी में 6 नदियां डेंजर लेवल से ऊपर बह रहीं: गर्भवती को चारपाई पर लिटाकर उफनाया नाला पार कराया, कल 65 जिलों में बारिश का अलर्ट - Uttar Pradesh News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - UP Rainfall Flood LIVE Photos Update; Prayagraj Varanasi Lucknow Ganga River | Kanhar Dam यूपी में 6 नदियां डेंजर लेवल से ऊपर बह रहीं:गर्भवती को चारपाई पर लिटाकर उफनाया नाला पार करा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- UP Rainfall Flood LIVE Photos Update; Prayagraj Varanasi Lucknow Ganga River | Kanhar Dam
यूपी में 6 नदियां डेंजर लेवल से ऊपर बह रहीं:गर्भवती को चारपाई पर लिटाकर उफनाया नाला पार कराया, कल 65 जिलों में बारिश का अलर्ट
- कॉपी लिंक
यूपी में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। 13 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। काशी में विश्वनाथ मंदिर का गंगा द्वार बंद कर दिया गया। मणिकर्णिका-हरिश्चंद्र घाट के शवदाह स्थल जलमग्न हो गए। हरिश्चंद्र घाट पर गलियों औ
बदायूं-बलिया में गंगा, बाराबंकी-अयोध्या और गोंडा में घाघरा (सरयू), लखीमपुर में शारदा, प्रयागराज में टोंस, सोनभद्र में सोन और चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान को पार कर गई हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी का पानी बाजार तक पहुंच गया है। सड़कों पर नावें चल रही हैं।
यहां गुप्त गोदावरी की दोनों गुफाएं पर्यटकों के लिए बंद कर दी गई हैं। बारिश से नाला उफान पर आ गया। नाले पर बनी पुलिया डूब गई। इसके चलते ग्रामीणों ने गर्भवती महिला को चारपाई पर लिटाकर नाला पार कराया और अस्पताल ले गए।
प्रयागराज में 3 दिनों से हो रही बारिश के चलते दारागंज, करेली और सलोरी जैसे इलाकों में घरों में 3-3 फीट पानी भर गया है। 2 हजार से ज्यादा छात्रों ने हॉस्टल छोड़ दिया है। गंगा-यमुना भी उफान पर हैं। गंगा का पानी लेटे हनुमान मंदिर कॉरिडोर तक पहुंच गया है। कल सुबह तक गंगा हनुमानजी का स्नान करा सकती हैं।
कानपुर देहात में बारिश के चलते कच्चे मकान की छत गिर गई। एक महिला मलबे में दब गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने रेस्क्यू किया। इसका वीडियो भी सामने आया है।
बिजनौर में खो नदी उफान पर है। शिव मंदिर और आम के पेड़ नदी में समा गए।
प्रदेश में संभल और झांसी समेत 59 जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग (IMD) ने आज प्रदेश के 63 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया था। यूपी से सटे मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवाती सिस्टम बना है। इसका असर यूपी पर भी पड़ रहा है। शुक्रवार को 65 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। 15 जिलों में भारी बरसात हो सकती है।
बारिश और बाढ़ के चलते गुरुवार को प्रयागराज में 12वीं, जबकि कौशांबी और चंदौली में 8वीं तक के स्कूल बंद रहे।
पिछले 48 घंटे में बारिश के चलते मकान ढहने से 6 लोगों की मौत हो गई। मिर्जापुर में 3, जौनपुर में 2 और अमेठी में 1 की मौत हुई है।
बारिश और बाढ़ की तस्वीरें…
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार-
बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आ रही हैं। इसका असर यूपी में पड़ रहा है। एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया । 25 अगस्त तक यह सिलसिला जारी रहेगा।
कल कहां-कहां बारिश होगी, जानिए…
यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी में Gen-Alpha के प्रदर्शन पर ऐक्शन में आए सीएम योगी, इन स्कूलों को लेकर दे दिए निर्देश

फर्जीवाड़े में फंसे यूपी के टॉपर रजनीश की डिग्रियां निरस्त, योगी से मिला 1 लाख का इनाम भी वापस होगा

Rain Alert: यूपी समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश, यहां आंधी तूफान की चेतावनी


