वाराणसी: मेमू ट्रेन पर पथराव करने वाले 6 युवक गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल
वाराणसी: मेमू ट्रेन पर पथराव करने वाले 6 युवक गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल 28 अगस्त को वाराणसी प्रयागराज मेमू ट्रेन पर भदोही के अहिमनपुर हॉल्ट पर पत्थरबाजी हुई थी जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया था. इसके साथ ही रेलवे…

सौजन्य से:- ABP News
वाराणसी: मेमू ट्रेन पर पथराव करने वाले 6 युवक गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल
28 अगस्त को वाराणसी प्रयागराज मेमू ट्रेन पर भदोही के अहिमनपुर हॉल्ट पर पत्थरबाजी हुई थी जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया था. इसके साथ ही रेलवे की सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए थे.
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बीते 28 अगस्त को वाराणसी-प्रयागर मेमू ट्रेन पर 6 युवकों ने पथराव कर दिया था, जिसके बाद रेलवे में हड़कंप मच गया था. जीआरपी ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू किया. अब 6 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग हैं. पत्थरबाजी की वजह सीट को लेकर यात्रियों से विवाद बताया जा रहा है.
जीआरपी के मुताबिक सभी 6 आरोपियों के नाम और पहचान सामने आने के बाद इन्हें गिरफ्तार गया. मुकदमा दर्ज कर चार को जेल भेजा गया. साथ ही, दोनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा. इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा था जिसके आधार पर इनकी पहचान की गई.
यह भी पढ़ें: अंकित बालियान मर्डर: पिता सतबीर बोले- 'कहीं मेरी मौत न हो जाए'
क्या था पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, 28 अगस्त को वाराणसी प्रयागराज मेमू ट्रेन पर भदोही के अहिमनपुर हॉल्ट पर पत्थरबाजी हुई थी. जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया था. इसके साथ ही रेलवे की सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे. जीआरपी और RPF ने मामला दर्ज कर पथराव करने वालों की तलाश शुरू कर दी थी. वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए 6 युवकों को गिरफ्तार किया है. इसमें दो नाबालिग भी शामिल हैं.
जीआरपी की कार्रवाई
कैंट थाने में सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि वीडियो और छानबीन के बाद इन आरोपियों की पहचान की गयी. गिरफ्त में आए युवकों में आदर्श कुमार प्रजापति,अभिषेक प्रजापति,कृष्ण कुमार यादव और आदित्य कुमार गुप्ता शामिल हैं. ये भदोही के रहने वाले हैं. इसके अलावा इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं. इन सभी को जेल भेजा जा रहा है, जबकि दोनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा. इनके बीच सीट को लेकर अन्य यात्रियों से विवाद हुआ था. इन लोगों ने पथराव का आरोप स्वीकार कर लिया है. हालांकि इस घटना में किसी के गंभीर रूप से चोटिल होने की कोई जानकारी नहीं है. जीआरपी अधिकारियो ने बताया कि सभी के खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद आरोपियों का एनकाउंटर, सुमित और मोहित मारे गए
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


