होमकृषि6 दिन, 100 किलोमीटर... मुजफ्फरनगर से नोएडा तक कांग्रेस की हुंकार, किसानों के घर दस्तक देकर सरकार को चेतावनी
कृषि

6 दिन, 100 किलोमीटर... मुजफ्फरनगर से नोएडा तक कांग्रेस की हुंकार, किसानों के घर दस्तक देकर सरकार को चेतावनी

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष और पार्टी के दौरा कार्यक्रम प्रभारी राजबहादुर ने पार्टी का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने यात्रा के बा…

Navbharat Times के अनुसार18 सितंबर 2026 को 10:04 am बजे
6 दिन, 100 किलोमीटर... मुजफ्फरनगर से नोएडा तक कांग्रेस की हुंकार, किसानों के घर दस्तक देकर सरकार को चेतावनी

सौजन्य से:- Navbharat Times

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष और पार्टी के दौरा कार्यक्रम प्रभारी राजबहादुर ने पार्टी का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने यात्रा के बारे में बताया कि किसानों, खेत मजदूरों, महिला किसानों, ग्रामीण युवाओं, पशुपालकों और कृषि से जुड़े अन्य वर्गों के अधिकारों और समस्याओं को लेकर कांग्रेस वेस्ट यूपी में दो अक्टूबर से ‘किसान अधिकार यात्रा’ निकालेगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस को मजबूत करने की कोशिश

उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय किसान कांग्रेस और उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस (पश्चिम जोन) यह यात्रा आयोजित कर रही है। यह यात्रा 2 अक्टूबर को जनपद मुजफ्फरनगर से शुरू होगी और 7 अक्टूबर को गौतम बुद्ध नगर में संपन्न होगी। इसका उद्देश्य किसानों की समस्याओं और उनके अधिकारों को मजबूती से उठाना और ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के साथ जनसंपर्क बढ़ाना है।पार्टी के वरिष्ठ नेता करेंगे यात्रा का शुभारंभ

अभिमन्यु त्यागी ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी संजीव आर्या सहित सीनियर नेता करेंगे। उन्होंने कहा कि वेस्ट यूपी की अर्थव्यवस्था में कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन किसान आज अनेक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। कांग्रेस की किसान अधिकार यात्रा के माध्यम से किसानों की वास्तविक समस्याओं, उनकी मांगों और अधिकारों को गांव-गांव में उठाया जाएगा। उनकी आवाज को प्रदेश और केंद्र सरकार तक पहुंचाया जाएगा।पश्चिम यूपी के छह जिलों से गुजरेगी यात्रा

त्यागी के मुताबिक, यह यात्रा छह जिलों से होकर गुजरेगी। इसके लिए सभी जिलों में आयोजकों और प्रदेश कांग्रेस के समन्वयकों की जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गई हैं। त्यागी ने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। किसान अधिकार यात्रा के माध्यम से वेस्ट यूपी के किसानों की आवाज को संगठित रूप से उठाया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसान संगठनों से यात्रा को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया है।गौरतलब है कि यह यात्रा सितंबर के शुरू में निकाली जानी थी, लेकिन मौसम की खराबी की वजह से स्थगित कर दी गई थी।

प्रथम चरण की यात्रा का कार्यक्रम

- 2 अक्टूबर- मुजफ्फरनगर जिले का मीरापुर विधानसभा क्षेत्र (शुरुआत)

- 3 अक्टूबर- शामली जिले की थाना भवन विधानसभा सीट

- 4 अक्टूबर- बागपत जिले का छपरौली विधानसभा क्षेत्र

- 5 अक्तूबर - मेरठ जिले की सिवाल खास एवं मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट

- 6 अक्टूबर- गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट

- 7 अक्टूबर- गौतम बुद्ध नगर की जेवर विधानसभा सीट (समापन)

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें