होमक्राइमयोगी बोले- 6 महीने में 1 लाख नौकरी देंगे: अखिलेश पर तंज-गिनती नहीं आती तो शिवपालजी के सानिध्य में बैठ जाइए, वे अच्छा सिखा देंगे - Uttar Pradesh News
क्राइम

योगी बोले- 6 महीने में 1 लाख नौकरी देंगे: अखिलेश पर तंज-गिनती नहीं आती तो शिवपालजी के सानिध्य में बैठ जाइए, वे अच्छा सिखा देंगे - Uttar Pradesh News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - CM Yogi Adityanath Distributes Appointment Letters In Lucknow | News योगी बोले- 6 महीने में 1 लाख नौकरी देंगे:अखिलेश पर तंज-गिनती नहीं आती तो शिवपालजी के सानिध्य में बैठ जाइए, वे अच…

Dainik Bhaskar के अनुसार22 सितंबर 2026 को 07:04 pm बजे
योगी बोले- 6 महीने में 1 लाख नौकरी देंगे:  अखिलेश पर तंज-गिनती नहीं आती तो शिवपालजी के सानिध्य में बैठ जाइए, वे अच्छा सिखा देंगे - Uttar Pradesh News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- CM Yogi Adityanath Distributes Appointment Letters In Lucknow | News

योगी बोले- 6 महीने में 1 लाख नौकरी देंगे:अखिलेश पर तंज-गिनती नहीं आती तो शिवपालजी के सानिध्य में बैठ जाइए, वे अच्छा सिखा देंगे

- कॉपी लिंक

यूपी में 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकार नौकरी मिलेगी। सीएम योगी ने लखनऊ में मंगलवार को इसका ऐलान किया। सीएम ने अखिलेश यादव पर तंज कसा।

उन्होंने कहा-

नौकरी दे रहे और देते जाएंगे। आप गिनते जाइए। अगर गिनती नहीं आती हो, तो शिवपाल जी के सानिध्य में बैठ जाएं, बहुत अच्छी गिनती सीख जाएंगे।

सीएम ने 3,567 प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों, प्रवक्ताओं (PGT) और सहायक अध्यापकों (TGT) को जॉइनिंग लेटर बांटा। इन सभी की नियुक्ति ऐसे निजी स्कूलों में हुई है, जिन्हें सरकार से आर्थिक सहायता मिलती है।

योगी ने पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार की तारीफ की। कहा- आयोग ने जिस पारदर्शिता और समय-सीमा के अंदर भर्ती प्रक्रिया पूरी की है, वह मिसाल है। प्रशांत कुमार को शिक्षा सेवा चयन आयोग का अध्यक्ष इसलिए बनाया, जिससे नकल माफिया की कमर तोड़ सकें और आप जैसे प्रतिभावान छात्रों के साथ सैफई सिंडिकेट डकैती डालने का दुस्साहस न कर सके। यूपी पुलिस में उन्होंने अच्छा काम किया था। अब आयोग और बोर्ड को सुधार रहे हैं।

सीएम ने TGT-PGT पर मंत्री से कहा- NCTE को लेटर लिखें

सीएम ने प्रयागराज में 22 दिनों से धरना दे रहे TGT-PGT अभ्यर्थियों के मुद्दे का संज्ञान लिया। कहा- मैंने आज माध्यमिक शिक्षा मंत्री से कहा है कि वे राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) को पत्र लिखें। प्रयागराज में कुछ युवा धरने पर बैठे हैं। हमने कहा कि वहां एक पत्र लिखो कि एक बार के लिए उन बच्चों को रिलैक्स (छूट) किया जाए। उनको प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए या कोई ऐसी व्यवस्था बना दो कि एक समय के बाद वे बच्चे उसमें अपीयर (शामिल) हो सकें। कोई एक सिस्टम तो तैयार किया जाना चाहिए।’

क्या है प्रयागराज धरने की पूरी वजह?

प्रयागराज में 31 अगस्त से प्रतियोगी छात्र पुरानी नियमावली और पुराने पैटर्न से भर्ती परीक्षा कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी तीन मुख्य मांगें हैं-

- पुरानी नियमावली की बहाली: भर्ती प्रक्रिया में नए नियमों और पात्रता शर्तों का कड़ा विरोध करते हुए पुरानी नियमावली और परीक्षा पैटर्न को लागू रखने की मांग।

- 20,000 से अधिक पदों पर भर्ती: अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में खाली पड़े 20 हजार से ज्यादा पदों को पुरानी नियमावली के तहत जल्द विज्ञापित कर भरा जाए।

- दो अतिरिक्त अवसर (अटेंप्ट): नए नियमों से प्रभावित हो रहे छात्रों को पुराने नियमों के आधार पर कम से कम दो अतिरिक्त मौके दिए जाएं।

योगी की 5 बड़ी बातें..

1- यूपी के सामने पहचान का संकट खड़ा करने वाले उपदेश दे रहे

सीएम ने कहा- 9 साल पहले जिस उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य कहकर चिढ़ाया जाता था, आज वही यूपी देश की अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा 'ग्रोथ इंजन' बनकर उभरा है। राज्य की अर्थव्यवस्था तीन गुना से अधिक बढ़ चुकी है। यूपी के नौजवानों के सामने जिन्होंने पहचान का संकट खड़ा किया था, उन्हें नौकरी नहीं देते थे। लेकिन, यूपी के बाहर भी उनके सामने पहचान का संकट था। जिनके कारनामों से प्रदेश थर्राता था, दुनिया यूपी वाला कहकर शक की निगाह से देखती थी। वे लोग आज उपदेश देते फिर रहे हैं।

2- शिक्षकों को नकारात्मक सोच से छात्रों को बचाना होगा

सीएम ने कहा- पुरानी सोच और जड़ व्यवस्था युवाओं के आगे बढ़ने में रुकावट बनती है। ऐसे लोग नहीं चाहते कि कोई अच्छा बदलाव हो। 2047 के भारत की जिम्मेदारी वही युवा संभालेंगे, जो आज 12 से 17 साल की उम्र में स्कूलों में पढ़ रहे हैं।

तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जानकारी दे सकते हैं। गूगल हर सवाल का जवाब बता सकता है, लेकिन सही और गलत में फर्क समझाने का काम शिक्षक ही कर सकते हैं।

शिक्षकों को चाहिए कि वे पढ़ाई के साथ छात्रों को देश के महापुरुषों की जीवनी और रोजमर्रा की घटनाओं से भी जोड़ें। इससे उनका सामान्य ज्ञान और समाज के प्रति समझ मजबूत होगी। शिक्षकों को समाज को बांटने वाली नकारात्मक सोच से भी छात्रों को बचाना होगा।

3- पहले नामी कॉलेजों के भवनों पर बड़े-बड़े पेड़ उगे रहते थे

सीएम योगी ने कहा- एक समय में नामी कॉलेजों के भवनों पर बड़े-बड़े पेड़ उगे रहते थे और छतों के गिरने का डर रहता था। आज 1,500 से अधिक सरकारी इंटर कॉलेजों की भव्य नई बिल्डिंग्स बन चुकी हैं। स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज, डिजिटल लाइब्रेरी और अटल टिंकरिंग लैब्स स्थापित की जा रही हैं। सरकार ने सभी शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों, बेसिक शिक्षा के अनुदेशकों, शिक्षामित्रों और रसोइयों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिया है, ताकि वे बेफिक्र होकर अपने कर्तव्य का पालन कर सकें।

4- किसी ने लेनदेन की बात की तो जेल में सड़ेगा

सीएम ने कहा- हमारी सरकार ने अब तक 9.5 लाख युवाओं को बिना किसी भेदभाव और रिश्वत के सरकारी नौकरी दी है। किसी भी चयनित शिक्षक को स्कूल में जॉइनिंग के दौरान कोई परेशानी या उत्पीड़न का सामना न करना पड़े। अगर किसी प्रबंधक की कोई समस्या है, तो वह सीधे शासन से संपर्क करे। किसी ने लेनदेन की बात की तो उसे जेल में सड़ना पड़ेगा। हमें सख्त सख्त कार्रवाई पर मजबूर होना पड़ेगा।

5- 2015-16 में घूसखोरी का शिकार बने युवा का सपना साकार

सीएम ने हाल में नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले एक नौजवान के इंटरव्यू का उल्लेख किया। उन्होंने कहा- उस युवक की आंखों में आंसू भरे थे। उसने बताया कि 2015-16 में भी उसने इस पद के लिए आवेदन किया था। उससे आठ लाख रुपये की मांग की गई थी। वह खेत बेचकर पैसा लेकर आया, लेकिन तब तक उससे अधिक पैसा देने वाला दूसरा व्यक्ति आ गया और वह नौकरी से वंचित रह गया। आज उसका सपना साकार हुआ है। जिस पद के लिए उसने आवेदन किया था, उसी पद पर उसे नियुक्ति मिल गई है। पूरी प्रक्रिया निरस्त की गई और उस युवा को नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ।

ब्रजेश पाठक बोले- भैया की सरकार आने की उम्मीद में जेलों में जश्न मन रहा

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी पूर्व की सपा सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि हिम्मत है तो समाजवादी पार्टी अपने सरकार के कामकाज पर वोट मांगे, लेकिन उसमें हिम्मत नहीं है। प्रदेश की जेलों में जश्न मन रहा है कि अगर ‘भैया’ आएंगे तो जेल के फाटक टूटेंगे। जितने गुंडे जेल में बंद हैं, उन्हें छोड़कर जनता को परेशान और आतंकित करने की योजना बनाकर ही सत्ता हासिल करना चाहते हैं। टीचर्स अपना उत्तरदायित्व निभाएं, समाज को आगे बढ़ाएं और कल की तस्वीर बदलने का काम करें।

4 दिन में 5 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

- पहला चरण (शनिवार): कौशल विकास, एमएसएमई (MSME), आयुष और स्वास्थ्य विभाग के 818 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए।

- दूसरा चरण (रविवार): यूपी पुलिस विभाग में उप निरीक्षक (गोपनीय) और सहायक उप निरीक्षक (लेखा) समेत अन्य पदों पर 912 युवाओं को सरकारी सेवा में जोड़ा गया।

- तीसरा चरण (मंगलवार): शिक्षा विभाग में बड़ा कदम उठाते हुए माध्यमिक विद्यालयों के लिए 3,567 शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को जॉइनिंग लेटर सौंपे गए।

-------------------------

यह खबर भी पढ़ें-

अचानक UGC का मुद्दा कैसे गरमाया, आगरा में 21 दिन में 3 बड़े प्रदर्शन; दलित बहुल जिले में ही सवर्ण आंदोलन क्यों

आगरा में रविवार (20 सितंबर) को UGC के विरोध में सवर्ण समाज के करीब 1500 युवक 200 ट्रैक्टरों के साथ सड़क पर उतर आए। यमुना एक्सप्रेस-वे जाम कर दिया। पुलिस को बुलडोजर, जेसीबी और क्रेन लगाकर उन्हें रोकना पड़ा। दलित बहुल आगरा में सवर्ण आंदोलन क्यों हो रहा? क्या ये फिर से UGC आंदोलन शुरू होने की आहट है? पढ़िए यूपी एक्सप्लेनर

- शादी की रात दूल्हा-दुल्हन की लाश मिली: पत्नी लाल जोड़े में जमीन पर पड़ी थी, पति फंदे पर लटका था; सिद्धार्थनगर की घटना

- पति ने पत्नी और सास की सोते वक्त हत्या की: सिर पर हथौड़ा मारा; एटा में 25 साल पहले शादी, फिर भी शक करता था

- स्कूल में महिला टीचर को घसीटकर ले गया, CCTV: कहा- मेरी जान ले लो, मैं तुम्हारी जान लूंगा; लखीमपुर में हत्या करके सुसाइड किया

- 14 जिलों के DM आधी रात बदले, 34 IAS ट्रांसफर: 4 महीने में मुरादाबाद से हटाए गए राजेंद्र पेंसिया, लिखा-कल की चिंता व्यर्थ है

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें