सीएम योगी का एलान, बोले- नोट कर लें तारीख...अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी - cm yogi big announcement 1 lakh youth will receive appointment letters for government jobs in up in 6 months
सीएम योगी का एलान, बोले- नोट कर लें तारीख...अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में घोषणा की कि अगले 6 महीनों में उत्तर प्रदेश के 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी। Hi…

सौजन्य से:- Jagran
सीएम योगी का एलान, बोले- नोट कर लें तारीख...अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में घोषणा की कि अगले 6 महीनों में उत्तर प्रदेश के 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी।
HighLights
- सीएम योगी ने यूपी में 1 लाख सरकारी नौकरियों का ऐलान किया।
- अगले 6 महीने में युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
- कृषि विभाग में 3572 नवनियुक्तों को नियुक्ति पत्र मिले।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार अगले छह माह में 1के लख युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कृषि विभाग के 3,446 प्राविधिक सहायकों और मंडी परिषद के 126 नवचयनित मंडी सचिवों को नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में यह घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकारें युवाओं के भरोसे के साथ खिलवाड़ करती थीं। नौकरी में बंदरबांट करती थीं। पैसे के बल पर नौकरी देती थीं। हमारी सरकार में बिना सिफारिश और लेनदेन के नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं। पारदर्शी भर्ती हो रही है।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने 9.30 लाख ये ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। एक भी नियुक्ति पर कोई प्रश्न नहीं कर सकता।
सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना
वर्ष 2017 से पहले ऐसा नहीं था। जैसे ही नौकरी का विज्ञापन निकलता था, चाचा-भतीजे की जोड़ी और महाभारत वाला खानदान प्रदेश भर में वसूली के लिए निकल पड़ता था। नौजवान भटकता था, परिणाम नहीं आता था।
न्यायालय को स्टे करना पड़ता था। हमने तय किय कि नकल माफिया और विभिन्न संस्थाओं में बैठे माफिया की कमर तोड़ेंगे। सरकार बनने के बाद हमने माफिया पर कार्रवाई की है। अब अगले छह माह में एक लाख नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। सभी परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं।
परीक्षा में नकल को लेकर सपा को घेरा
पहले तीन माह में यूपी बोर्ड की परीक्षा होती थी और तीन माह में परिणाम आता था। उस समय की सरकार कहती थी, नकल हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है, नकल करवाते थे और नौजवान को किसी लायक नहीं छोड़ा था। हमने व्यवस्था सही की है। 15 दिन में परीक्षा होती है और 15 दिन में परिणाम आता है।
हमने उच्च शिक्षा में भी इसी तरह सुधार के लिए कहा है। आयोगों और बोर्डों को भी कहा है, अधियाचन आते ही एक माह में विज्ञापन निकालें, तीन माह में परीक्षा और परिणाम की प्रक्रिया पूरी हो वह 6 माह में नियुक्ति पत्र दे दिए जाएं।
वर्ष 2007 से 2017 के बीच तत्कालीन समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकार ने 29 चीनी मिलों को बंद किया था। 21 चीनी मिलों को औने-पौने दाम में बेच दिया था...
आज 122 चीनी मिलें हम चला रहे हैं... pic.twitter.com/p8hKUbhoVl
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 25, 2026
2017 से पहले यूपी था बीमारी वाला राज्य- योगी
मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र की उपलब्धियां का उल्लेख करते हुए कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश को बीमारी राज्य माना जाता था। विवाह पलायन करते थे किसान आत्महत्या करते थे और बेटियां भी सुरक्षित नहीं थी।
किसान की मोटर खेत से चोरी हो जाती थी। आज यूपी के अन्नदाता किसान के खेत से कोई मोटर चोरी करके नहीं लेकर जाता है, क्योंकि उसको मालूम है कोई चोरी करेगा तो अगले दिन लंगड़ा जरूर हो जाएगा। वर्ष 2017 के पहले तो सरकार ही मोटर चोरी करवाती थी, वही लोग चोरी करवाते थे, चोर कोई दूसरा थोड़े था।
अन्नदाता किसान के प्रति हमारे मन में सम्मान का भाव होना चाहिए, सम्मान का भाव होगा तो प्रदेश प्रगति करेगा... pic.twitter.com/H8c4BRt9fG
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 25, 2026
सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी को जमकर घेरा
मुख्यमंत्री ने जापानी प्रतिनिधिमंडल का उल्लेख करते हुए कहा कि पहली बार जापान का इतना बड़ा दल भारत के अंदर आया था और भारत में भी उन्होंने किसी राज्य को चुना, यूपी को चुना और कहा कि हम यूपी के यूथ को जापान में नौकरी देना चाहते हैं। वर्ष 2017 के पहले तो कोई नहीं आता था, कोई नहीं आता था। आज दुनिया आ रही है, जर्मनी, इजराइल आ रहा है।
प्रदेश में चीनी की उपलब्धता को लेकर योगी ने कहा कि यूपी की एक महीने की कुल खपत चार लाख टन है हमारे 28 लाख टन चीनी उपलब्ध है, यानी सात महीने की चीनी हमारे पास है और हम 15 अक्टूबर से फिर चीनी मिल चालू करेंगे तो 90 लाख टन चीनी का उत्पादन कर लेंगे। यूपी केवल अपनी 25 करोड़ जनता का ही नहीं, भारत की 140 करोड़ जनता का पेट भरने की सामर्थ्य रखता है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

जींद में डॉक्टर से मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी, उत्तर प्रदेश निवासी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

Kanpur News: सीएम योगी की सख्ती पर कानपुर नगर निगम में बड़ी कार्रवाई

UP Big News: योगी बोले- एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी, संतों की बैठक में हंगामा; मायावती का बड़ा एलान


