होमक्राइमलखनऊ में 58 अवैध चेंबरों पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात
क्राइम

लखनऊ में 58 अवैध चेंबरों पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

लखनऊ में 58 अवैध चेंबरों पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात सभी को नोटिस देकर खुद अवैध चेंबर तोड़ने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन जब नहीं हटे तो कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई शुरू हो गयी है. प्रशासन का कहना है कि एक भी अव…

ABP News के अनुसार30 अगस्त 2026 को 01:31 pm बजे
लखनऊ में 58 अवैध चेंबरों पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

सौजन्य से:- ABP News

लखनऊ में 58 अवैध चेंबरों पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

सभी को नोटिस देकर खुद अवैध चेंबर तोड़ने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन जब नहीं हटे तो कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई शुरू हो गयी है. प्रशासन का कहना है कि एक भी अवैध चेंबर या निर्माण स्वीकार्य नहीं है.

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अवैध निर्माण को गिराने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन और नगर निगम ने एक्शन शुरू कर दिया है, जिसमें रजिस्ट्रार ऑफिस के आसपास बने अवैध चेंबरों को तोड़ा जाएगा. जिसके लिए नगर निगम, जिला प्रशासन और भारी पुलिस बल बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंच गया है.

इससे पहले सभी को नोटिस देकर खुद अवैध चेंबर तोड़ने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन जब नहीं हटे तो कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई शुरू हो गयी है. प्रशासन का कहना है कि एक भी अवैध चेंबर या निर्माण स्वीकार्य नहीं है. प्रशासन ने 58 अवैध चेंबर चिन्हित किए हैं, जिन पर बुलडोजर चलेगा.

यह भी पढ़ें:'जो अपना चुनाव हार गए वो...', केशव मौर्य के CM वाले बयान पर बोले अखिलेश यादव

मई में चला था अभियान

इससे पहले लखनऊ प्रशासन ने मई महीने में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया था, जिस पर वकीलों ने खासा हंगामा किया था. कई दिन तक कोर्ट बंद कर वकीलों ने प्रदर्शन किया था. इसके बाद आज की कार्रवाई के लिए भी प्रशासन पूरी तरह तैयार होकर पहुंचा है. आशंका है कि वकील हंगामा कर सकते हैं. पिछली बार पुलिस को स्थिति संभालने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा था.

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से कर दिया था इंकार

17 मई के हंगामे के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट गया था, लेकिन अतिक्रमण को लेकर कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अवैध निर्माण गिराए जाएँ. और वकीलों से याचिका वापस लेने को कहा था. इधर नगर निगम प्रशासन ने 30 अगस्त तक खुद चेम्बर तोड़ने का नोटिस दिया था. लेकिन जब नहीं तोड़े गए तो प्रशाशन ने रविवार को बुलडोजर एक्शन की कार्रवाई शुरू की.

नगर निगम और प्रशासन के अधिकारी 8 बुलडोजर और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर डटे हैं. सबसे पहले इन चेम्बरों की बिजली काटी गयी. उसके बाद एक-एक आकर बुलडोजर से चेंबर ध्वस्त किए जाने शुरू हुए. मौके पर वकील भी इकट्ठा हैं लेकिन फ़ोर्स की तादात देख अभी कोई हंगामे जैसी स्थिति नहीं है.

यह भी पढ़ें: मोहन भागवत के बयान को संत समाज का समर्थन, महंत रवींद्र पुरी बोले- मुसलमान हमारे भाई

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें