होमराजनीतियूपी के 57 जिलों में बारिश का अलर्ट: लखीमपुर में मगरमच्छ गांव में पहुंचा, जाल में फंसा अजगर - Uttar Pradesh News
राजनीति

यूपी के 57 जिलों में बारिश का अलर्ट: लखीमपुर में मगरमच्छ गांव में पहुंचा, जाल में फंसा अजगर - Uttar Pradesh News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Uttar Pradesh Weather Update | Rain Forecast & August Monsoon Alert LIVEयूपी के 57 जिलों में बारिश का अलर्ट:लखीमपुर में मगरमच्छ गांव में पहुंचा, जाल में फंसा अजगर - कॉपी लिंक यूपी म…

Dainik Bhaskar के अनुसार2 अगस्त 2026 को 02:18 am बजे
यूपी के 57 जिलों में बारिश का अलर्ट:  लखीमपुर में मगरमच्छ गांव में पहुंचा, जाल में फंसा अजगर - Uttar Pradesh News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Uttar Pradesh Weather Update | Rain Forecast & August Monsoon Alert

LIVEयूपी के 57 जिलों में बारिश का अलर्ट:लखीमपुर में मगरमच्छ गांव में पहुंचा, जाल में फंसा अजगर

- कॉपी लिंक

यूपी में अब फिर से मानसून की रफ्तार तेज होने जा रही है। मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को 57 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। गोरखपुर और आसपास के 8 जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

वहीं, पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के कारण गंगा, घाघरा और सरयू समेत 10 नदियां उफान पर हैं। वाराणसी में कई घाटों की सीढ़ियां डूब गई हैं। बलिया में सरयू के कटान से 9 मकान नदी में समा गए और 100 से अधिक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा।

शनिवार को 29 जिलों में बारिश हुई। सबसे अधिक 13 मिमी बारिश मिर्जापुर में दर्ज की गई। लखीमपुर में मगरमच्छ और अजगर गांव में पहुंच गया।

4 तस्वीरें देखिए-

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-

24 से 48 घंटे के अंदर मानसूनी रेखा तेजी से यूपी की तरफ खिसकने लगेगी। इससे मानसूनी गतिविधियां फिर से तेज होंगी। कल यानी 2 अगस्त को हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 3 अगस्त से तेज बरसात का सिलसिला शुरू होगा। 6 अगस्त पूरे प्रदेश में जोरदार बारिश की संभावना है।

आज कहां-कहां बारिश की संभावना?

यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

लखीमपुर खीरी के दक्षिण निघासन वन रेंज क्षेत्र के पचपेड़ी गांव में शुक्रवार को एक खेत के पास लगे जाल में लगभग 12 फीट लंबा अजगर फंस गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को रेस्क्यू किया। उसे जंगल में छोड़ दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

- कॉपी लिंक

लखीमपुर खीरी के भीरा वनरेंज क्षेत्र में छोटी नहर में एक बार फिर मगरमच्छ देखा गया। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। एक सप्ताह पहले इसी क्षेत्र की बड़ी नहर के पास एक मगरमच्छ ने कुत्ते का शिकार किया था, जिससे ग्रामीण पहले से ही भयभीत हैं। घटना की जानकारी तुरंत वन विभाग को दी गई। वन रक्षक शरद मिश्र ने बताया कि सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

- कॉपी लिंक

मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला नीना जैसी स्थितियां खत्म होकर अल नीनो की ओर बढ़ने के संकेत हैं, जो कम वर्षा का कारण बनेगी। यानी इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य से कमजोर रहने के संकेत हैं। साथ ही इस साल जनवरी-मार्च में उत्तरी गोलार्ध में बनी कम बर्फ भी मानसून को प्रभावित कर सकती है।

- कॉपी लिंक

- भास्कर एक्सक्लूसिवUP चुनाव में 5 राज्यों की 12 पार्टियां लड़ेंगी: ओवैसी, चंद्रशेखर और पल्लवी बिगाड़ेंगे समीकरण; क्या है छोटे दलों का 'सियासी गणित'

- NEET पेपर लीक- यूपी में 6 स्टूडेंट का सुसाइड: CJP की ₹1 करोड़ मुआवजे की मांग; घरवाले बोले- अब तक किसी ने संपर्क नहीं किया

- भास्कर इंटरव्यूदरोगा बोलीं- मां के लिए यूपी में घर बनाऊंगी: पापा की वजह से जीता कॉमनवेल्थ में गोल्ड, उधार लेकर मुझे आगे बढ़ाया

- सिपाही जिम वाली कांवड़ लेकर चल रहा: कोई सुपर कार से तो कोई पैदल ला रहा जल; VIDEO में देखिए यूपी की रंग-बिरंगी कांवड़

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें