होमक्राइमकानपुर में 5600 करोड़ का साइबर फ्रॉड का मामला, वांछित आरोपी का पुलिस कमिश्नर दफ्तर में आत्मसमर्पण
क्राइम

कानपुर में 5600 करोड़ का साइबर फ्रॉड का मामला, वांछित आरोपी का पुलिस कमिश्नर दफ्तर में आत्मसमर्पण

कानपुर में 5600 करोड़ का साइबर फ्रॉड का मामला, वांछित आरोपी का पुलिस कमिश्नर दफ्तर में आत्मसमर्पण एडीसीपी योगेश कुमार ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर दी जानकारी. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : September 16, 202…

ETV Bharat के अनुसार16 सितंबर 2026 को 01:04 pm बजे
कानपुर में 5600 करोड़ का साइबर फ्रॉड का मामला, वांछित आरोपी का पुलिस कमिश्नर दफ्तर में आत्मसमर्पण

सौजन्य से:- ETV Bharat

कानपुर में 5600 करोड़ का साइबर फ्रॉड का मामला, वांछित आरोपी का पुलिस कमिश्नर दफ्तर में आत्मसमर्पण

एडीसीपी योगेश कुमार ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर दी जानकारी.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 16, 2026 at 6:22 PM IST

कानपुर : जिले के 5600 करोड़ के बड़े साइबर ठगी मामले में एक आरोपी ने बुधवार को पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंचकर सरेंडर कर दिया है. आरोपी के सरेंडर करने के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बासमंडी इलाके से उसके मुख्य साथी मोहम्मद आमिर को भी हिरासत में ले लिया है.

एडीसीपी योगेश कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि साइबर थाने में एक अभियोग पंजीकृत हुआ था, जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है. मोहम्मद इखलाक भी उसी में वांटेड था. आज उसने पुलिस ऑफिस पहुंचकर सरेंडर किया है. जिसके बाद उसको हिरासत में लेकर बातचीत की गई है और जो इसका साथी है, जिसका नाम मोहम्मद आमिर है उससे भी पूछताछ की जा रही है. पूछताछ करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य शाहजेब वारिस और सलमान की गिरफ्तारी के बाद इखलाक के चार बैंक खातों की जानकारी मिली थी. पूछताछ में इखलाक ने पुलिस को बताया कि उसके खातों का सारा कामकाज आमिर ही संभालता था. पुलिस के मुताबिक, आमिर से पूछताछ के बाद 19 और नए खातों का पता चला है, जो फर्जी कंपनियों के नाम पर खोले गए थे. इस पूरे खेल में कई पैन नंबरों का इस्तेमाल करके अलग-अलग खाते चलाए जा रहे थे. जांच में यह भी खुलासा हुआ कि साल 2024 में भी इखलाक के खाते से रुपये का लेन-देन हुआ था. तब चकेरी पुलिस ने उससे पूछताछ की थी.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें