होमक्राइमवाराणसी में आपसी विवाद में पर 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, गांव में फोर्स तैनात
क्राइम

वाराणसी में आपसी विवाद में पर 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, गांव में फोर्स तैनात

वाराणसी में आपसी विवाद में पर 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, गांव में फोर्स तैनात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : September 10, 2026 at 4:05 PM IS…

ETV Bharat के अनुसार10 सितंबर 2026 को 11:04 am बजे
वाराणसी में आपसी विवाद में पर 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, गांव में फोर्स तैनात

सौजन्य से:- ETV Bharat

वाराणसी में आपसी विवाद में पर 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, गांव में फोर्स तैनात

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 10, 2026 at 4:05 PM IST

वाराणसी: जिले के चौबेपुर थाना के रुस्तमपुर गांव में पड़ोसी से हुए विवाद में एक शख्स की जान चली गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से गांव में फोर्स तैनात कर दिए गए हैं.

बता दें कि, रुस्तमपुर गांव के आजाद मिश्रा (55) और नागेंद्र मिश्रा (40) का पहले से आपस में विवाद चल रहा था. बुधवार की देर शाम किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया, जिसमें आजाद को गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौत हो गई. आजाद मिश्रा के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार चौकी पर शिकायत किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. बताया जा रहा है कि बिहार से नौकरी करके कुछ दिन पहले ही आजाद मिश्रा अपने घर आए थे. हत्या पूरे गांव में और पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है.

मौके पर पहुंचे एसीपी सारनाथ विनय त्रिवेदी ने बताया कि रुस्तमपुर गांव में आजाद मिश्रा और नागेंद्र मिश्रा में विवाद हो गया, जिसके बाद आजाद मिश्रा की मौत हो गई. पुलिस फोर्स मौके पर तैनात है और विधि कार्रवाई की जा रही है. इन लोगों में पूर्व से भी विवाद चल रहा था पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें