काशी में गंगा आरती घाट, वृंदावन में परिक्रमा मार्ग जलमग्न: कानपुर में मंदिर में घुसा पानी, आज 52 शहरों में बारिश का अलर्ट - Uttar Pradesh News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - UP Weather Alert | Heavy Rain Forecast In Southern Districts Monsoon Update LIVEकाशी में गंगा आरती घाट, वृंदावन में परिक्रमा मार्ग जलमग्न:कानपुर में मंदिर में घुसा पानी, आज 52 शहरों…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- UP Weather Alert | Heavy Rain Forecast In Southern Districts Monsoon Update
LIVEकाशी में गंगा आरती घाट, वृंदावन में परिक्रमा मार्ग जलमग्न:कानपुर में मंदिर में घुसा पानी, आज 52 शहरों में बारिश का अलर्ट
- कॉपी लिंक
यूपी में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं। गंगा, यमुना, शारदा और सरयू समेत 10 से ज्यादा नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं। मथुरा में यमुना नदी का पानी घाटों की सीढ़ियों तक पहुंच गया है। वृंदावन में केशीघाट पर परिक्रमा मार्ग डूब गया है। भक्त एक फीट पानी में उतरकर परिक्रमा लगा रहे हैं।
कानपुर शहर से 25 किलोमीटर दूर गंगा घाट के किनारे ब्रह्मावर्त घाट पर 'ब्रह्मा की खूंटी' मंदिर में खूंटी डूब गई। काशी में गंगा का पानी मणिकर्णिका घाट तक पहुंच गया है। सभी 84 घाटों को जोड़ने वाले रास्ते जलमग्न हो गए हैं। इससे उनका आपस में संपर्क टूट गया है। दशाश्वमेघ घाट पर गंगा आरती की जगह बदल दी गई है।
फर्रुखाबाद में 36 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बिजनौर में पिछले 11 दिनों से गंगा का पानी स्टेट हाईवे के ऊपर से बह रहा है। 12 गांवों में बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं। लोग अपने घरों को छोड़कर जाने को मजबूर हैं। दोनों की जिलों के ग्रामीण इलाकों में नावें चल रही हैं। लोगों को ट्रैक्टर और बैलगाड़ी के सहारे आवाजाही करनी पड़ रही है।
रविवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज समेत ज्यादातर शहरों में मौसम साफ है। तेज धूप निकली है। हालांकि, बीच-बीच में बादल छा रहे हैं। ठंडी हवा चलने की वजह से गर्मी नहीं है। मौसम विभाग (IMD) ने आज 52 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ललितपुर और सोनभद्र समेत 10 जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
बारिश-बाढ़ की तस्वीरें देखिए…
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-
दक्षिण-पश्चिम यूपी पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है। मानसूनी रेखा दिल्ली और आगरा से होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। इसके अलावा, दक्षिणी पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी ओडिशा पर बना एक और कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में अगले तीन दिनों तक यूपी के दक्षिणी हिस्सों में मानसून ज्यादा सक्रिय रहेगा।
आज कहां-कहां बारिश की संभावना, देखिए
यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती का स्थान करीब 10 फीट पीछे कर दिया गया है। पानी बढ़ने से काशी के सभी 84 घाटों का आपसी संपर्क टूट गया है। जलस्तर और बढ़ा तो आरती का स्थान दोबारा बदला जा सकता है। सावन के दूसरे सोमवार से पहले घाटों का संपर्क टूटने से श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती है।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
बीते 24 घंटे में वाराणसी में करीब 3 फीट तक गंगा का जलस्तर बढ़ा है। सभी घाटों का संपर्क टूट गया है। दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती का स्थान भी बदलना पड़ा है। बनारस के आसमान में आज हल्के बादल दिखाई दे रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी 1 से 2 दिनों तक हल्की-फुल्की बूंदाबांदी के आसार दिखाई दे रहे हैं।
- कॉपी लिंक
गोरखपुर में रविवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। रुक-रुककर हवा भी चल रही है। सुबह के समय तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। आज दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। रविवार को अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
- कॉपी लिंक
वाराणसी में गंगा उफान पर हैं। आज जलस्तर 63.72 मीटर दर्ज किया गया। नाविकों के साथ हुए बैठक में प्रशासन ने नाविकों को बिना लाइफ जैकेट नाव पर किसी भी पर्यटकों को नौकायन न कराने की हिदायत दी है। क्षमता से अधिक पर्यटकों को न बैठाने के लिए चेताया है।
- कॉपी लिंक
आगरा में रविवार सुबह से बादल छाए हैं। हालांकि, बारिश की संभावना नहीं है। कल से मौसम में अगले 48 घंटों के लिए फिर से बदलाव होगा। 10 से 12 अगस्त तक बारिश की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम है।
- कॉपी लिंक
लखनऊ में रविवार सुबह से मौसम साफ है। कड़ी धूप निकली है। दिन में बादलों की आवाजाही रहेगी। हल्की बारिश की संभावना है। इस मानसून अब तक सामान्य से 27 फीसदी कम बारिश हुई है। शनिवार को बारिश नहीं हुई, जबकि इस दिन 4.4 मिमी का कोटा था। शहर में अभी सामान्य बारिश 269 मिमी हुई है, जबकि सामान्य बारिश का औसत 370 मिमी है।
- कॉपी लिंक
पहाड़ों पर हो रही बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है। मथुरा-वृंदावन में घाटों पर यमुना का पानी पहुंच गया है। वृंदावन में केशीघाट पर परिक्रमा मार्ग जलमग्न हो गया है। भक्त यमुना के पानी में होकर परिक्रमा लगा रहे हैं।
- कॉपी लिंक
- पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते बिजनौर में गंगा नदी उफान पर है। चांदपुर तहसील क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। जलालपुर खादर, मीरापुर सीकरी, रायपुर खादर, सलेमपुर, दत्तियाना, जमालुद्दीनपुर और फैजीपुर समेत कई गांवों के निचले इलाकों में पानी घरों तक पहुंच गया है। ग्रामीण कमर तक पानी में चलकर जरूरी काम निपटाने को मजबूर हैं।
- ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ा हुआ है। कुछ गांवों में दो दिन पहले पानी उतरने से लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन अब जलस्तर बढ़ने के साथ पानी दोबारा गांवों में घुस गया है। कई घरों में पानी भरने से लोग घरों में फंसे हैं और बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गांवों का तहसील मुख्यालय से सीधा संपर्क भी प्रभावित हुआ है।
- कॉपी लिंक
कानपुर शहर से 25 किलोमीटर दूर गंगा घाट के किनारे ब्रह्मा खूंटी मंदिर की खूंटी डूब गई है। मान्यता है कि, ब्रह्मा जी ने बिठूर में इसी स्थान पर बैठकर 99 यज्ञ किए थे। इन्हीं यज्ञों के बाद मनु की उत्पत्ति हुई। मान्यता है कि उनका आधा शरीर पुरुष और आधा स्त्री का था। इसके बाद ब्रह्मा जी ने स्त्री स्वरूप को अलग कर उसे सतरूपा का नाम दिया और सृष्टि की रचना का आदेश दिया। ब्रह्म खूंटी को लेकर स्थानीय लोगो का कहना है कि यज्ञ पूरा होने के बाद जब ब्रह्मा जी यहां से जाने लगे तो उनसे मनु और सतरूपा ने आग्रह किया कि अपनी कोई निशानी यहां पर रहे जिससे वो बता सकें तब उनके दाहिने पैर की खड़ाऊं धरती में धंस गई।
मान्यता है कि खड़ाऊं का अधिकांश हिस्सा पाताल में चला गया, लेकिन अंगूठे और अंगुली के बीच लगी कील का हिस्सा धरती के ऊपर रह गया। यही हिस्सा यही खूंटी, ब्रह्म खूंटी के नाम से प्रसिद्ध हुआ। यहां से जाते समय ब्रह्मा जी ने कहा था कि आने वाले समय में यह खूंटी विख्यात होगी।
- कॉपी लिंक
अमरोहा के गजरौला क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच एक निर्माणाधीन घर अचानक भरभराकर गिर गया। इसका एक LIVE वीडियो भी आया है।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
फर्रुखाबाद में गंगा नदी में आई बाढ़ के बीच बढ़पुर विकासखंड के दिलीप की मढ़ैया गांव में कटान तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को तेज धार की चपेट में आया एक मकान देखते ही देखते गंगा में समा गया। मकान के नदी में गिरने का वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
बाढ़ पीड़ित ग्रामीण शिवम, सत्यभान और राजेंद्र ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ नदी की धार भी तेज हो गई है। गांव के किनारे लगातार कटान हो रहा है। शनिवार को कटान की चपेट में आया एक मकान अचानक भरभराकर नदी में गिर गया और कुछ ही पलों में गंगा की धार में समा गया।
- कॉपी लिंक
- अतीक के बेटे क्या कभी जेल से बाहर आ पाएंगे: इंग्लिश स्कूल में पढ़े, फिर रंगदारी-फिरौती वसूलकर जेल गए; शाइस्ता-जिंदा बेटों का अब क्या होगा
- विधायक पर गंदी हरकत का आरोप, महिला ने सबूत दिखाए: कहा- मेरी कार पर 'पास' लगवाया, PhD की फीस आधी कराने की सिफारिश की
- भास्कर एक्सक्लूसिवअतीक की कब्र बेटे उमर-अली ने पहली बार देखी: तीनों भाई सिर रखकर खूब रोए, भाई का जनाजा उठाया; बुआ से बोले- ये क्या हो गया
- अतीक के बेटों के लिए बेकाबू हुई भीड़: पुलिसवालों ने थप्पड़ बरसाए, बंदूक की बट मारी, गम के बीच हंगामे की कहानी का VIDEO
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


