होमक्राइमगोरखपुर में चलती ट्रेन से गिरे 500-500 के नोट, बटोरने के लिए लोगों की उमड़ पड़ी भीड़ - gorakhpur train 500 rupee notes thrown from moving express
क्राइम

गोरखपुर में चलती ट्रेन से गिरे 500-500 के नोट, बटोरने के लिए लोगों की उमड़ पड़ी भीड़ - gorakhpur train 500 rupee notes thrown from moving express

गोरखपुर में चलती ट्रेन से गिरे 500-500 के नोट, बटोरने के लिए लोगों की उमड़ पड़ी भीड़ गोरखपुर से पनवेल जा रही एक्सप्रेस ट्रेन से पीपीगंज स्टेशन पर 500 रुपये के नोट फेंके गए, जिससे उन्हें बटोरने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ प…

Jagran के अनुसार28 अगस्त 2026 को 05:31 pm बजे
गोरखपुर में चलती ट्रेन से गिरे 500-500 के नोट, बटोरने के लिए लोगों की उमड़ पड़ी भीड़
 - gorakhpur train 500 rupee notes thrown from moving express

सौजन्य से:- Jagran

गोरखपुर में चलती ट्रेन से गिरे 500-500 के नोट, बटोरने के लिए लोगों की उमड़ पड़ी भीड़

गोरखपुर से पनवेल जा रही एक्सप्रेस ट्रेन से पीपीगंज स्टेशन पर 500 रुपये के नोट फेंके गए, जिससे उन्हें बटोरने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

HighLights

- गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस से पीपीगंज स्टेशन पर फेंके गए नोट।

- चलती ट्रेन से 500 रुपये के नोट हवा में उड़ने लगे।

- स्टेशन पर मौजूद लोगों ने नोट बटोरने की होड़ लगाई।

संवाद सूत्र, गोरखपुर। गोरखपुर से पनवेल (मुंबई) जा रही एक्सप्रेस ट्रेन से पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर लाखों रुपये फेंके जाने की चर्चा शुक्रवार को पूरे नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रही। ट्रेन के गुजरते समय पांच-पांच सौ रुपये के नोट हवा में उड़ने लगे। स्टेशन पर मौजूद लोगों में रुपये बटोरने की होड़ मच गई।

हालांकि, रकम कितनी थी और उसे किसने फेंका, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन स्टेशन पर कोई नहीं मिला।

यह घटना गुरुवार की सुबह छह बजे की है। गोरखपुर से पनवेल जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन पीपीगंज रेलवे स्टेशन की लाइन नंबर दो से गुजर रही थी। इस ट्रेन का पीपीगंज स्टेशन पर ठहराव नहीं है। इसी दौरान ट्रेन से किसी यात्री ने पांच-पांच सौ रुपये के नोटों से भरी पालीथीन नीचे फेंकी।

पॉलीथीन में रखी थी रकम

पॉलीथीन खुल जाने से नोट हवा में उड़ने लगे। नोट उड़ते देख स्टेशन पर मौजूद दर्जनों लोग उन्हें पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। कुछ ही देर में लोगों ने हवा में उड़ रहे नोट बटोर लिए और वहां से चले गए।

शुक्रवार को नगर और आसपास के गांवों में रुपये बटोरे जाने चर्चा जोरों पर रही। जबकि रेलवे स्टेशन सूत्र ने बताया कि ट्रेन के ठहराव नहीं होने से अंदर बैठे किसी यात्री ने अपने परिचित को रुपये देने के लिए पॉलीथीन में रकम बांधकर चलती ट्रेन से नीचे फेंकी थी।

इसी दौरान पैकेट खुल गया और नोट हवा में उड़ गए। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका कि रुपये किसके थे और उन्हें लेने के लिए कौन व्यक्ति स्टेशन पर पहुंचा था। पुलिस अथवा रेलवे की ओर से भी मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें