होमराजनीतिकौशल विकास प्रशिक्षण का द्वितीय चरण आरंभ: कानपुर में हलवाई ट्रेड के 50 प्रतिभागियों ने लिया भाग - Kanpur News
राजनीति

कौशल विकास प्रशिक्षण का द्वितीय चरण आरंभ: कानपुर में हलवाई ट्रेड के 50 प्रतिभागियों ने लिया भाग - Kanpur News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Kanpur - Kanpur Vishwakarma Shram Samman Yojana | Halwai Trade Training Launch कौशल विकास प्रशिक्षण का द्वितीय चरण आरंभ:कानपुर में हलवाई ट्रेड के 50 प्रतिभागियों ने लिया भाग - कॉपी…

Dainik Bhaskar के अनुसार22 सितंबर 2026 को 10:04 am बजे
कौशल विकास प्रशिक्षण का द्वितीय चरण आरंभ:  कानपुर में हलवाई ट्रेड के 50 प्रतिभागियों ने लिया भाग - Kanpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Kanpur

- Kanpur Vishwakarma Shram Samman Yojana | Halwai Trade Training Launch

कौशल विकास प्रशिक्षण का द्वितीय चरण आरंभ:कानपुर में हलवाई ट्रेड के 50 प्रतिभागियों ने लिया भाग

- कॉपी लिंक

कानपुर में राज्य सरकार की 'विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना' के अंतर्गत पारंपरिक कारीगरों एवं दस्तकारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का द्वितीय चरण आज विधिवत शुभारंभ हुआ।

यह योजना स्थानीय कारीगरों को सशक्त बनाने एवं उनके हुनर को आधुनिक स्वरूप प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। कानपुर नगर जनपद में इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 16 सितम्बर 2026 से किया गया है, जिसके तहत हलवाई ट्रेड के कुल 225 पात्र अभ्यर्थियों को चरणबद्ध ढंग से तकनीकी व व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। आज प्रारंभ हुए द्वितीय बैच में 50 नए प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में कार्यक्रम संयोजक राज प्रताप सिंह की मुख्य उपस्थिति रही।

तकनीकी बारीकियों एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण विधियों को सिखाने हेतु मास्टर ट्रेनर अखिलेश पासवान, यशवंत सिंह एवं योगेंद्र सिंह उपस्थित रहे। उपस्थित प्रतिभागियों ने अपने पूर्व अनुभवों व कार्य शैलियों को साझा किया तथा मास्टर ट्रेनर्स द्वारा उन्नत कार्य विधियों की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत अभ्यर्थियों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु मार्गदर्शन व आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण स्थल पर सभी 50 प्रतिभागियों के लिए पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन तथा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें