कानपुर देहात में हादसा, 50 फीट ऊंचे तेल टैंक में वेल्डिंग के दौरान ब्लास्ट, झुलसकर नीचे गिरे दो मजदूरों की मौत - kanpur dehat factory blast two dead in oil tank explosion
कानपुर देहात में हादसा, 50 फीट ऊंचे तेल टैंक में वेल्डिंग के दौरान ब्लास्ट, झुलसकर नीचे गिरे दो मजदूरों की मौत कानपुर देहात के जरिहा गांव में ओम जेवी आरडी फैक्ट्री में तेल टैंक में वेल्डिंग के दौरान हुए धमाके से ...और पढ…

सौजन्य से:- Jagran
कानपुर देहात में हादसा, 50 फीट ऊंचे तेल टैंक में वेल्डिंग के दौरान ब्लास्ट, झुलसकर नीचे गिरे दो मजदूरों की मौत
कानपुर देहात के जरिहा गांव में ओम जेवी आरडी फैक्ट्री में तेल टैंक में वेल्डिंग के दौरान हुए धमाके से ...और पढ़ें
HighLights
- जरिहा गांव की ओम जेवी आरडी फैक्ट्री में तेल टैंक फटा।
- वेल्डिंग के दौरान हुए धमाके में दो श्रमिकों की मौत हो गई।
- फैक्ट्री में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे।
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। जरिहा गांव में संचालित टायर का तेल निकालने वाली ओम जेवी आरडी फैक्ट्री में सोमवार शाम तेल टैंक में वेल्डिंग करते समय तेज धमाका हो गया। टैंक में भरे पायरोलिसिस आयल ने आग पकड़ ली और ऊंची लपटों की चपेट में आने से दो श्रमिक बुरी तरह झुलस गए और करीब 50 फीट ऊंचाई से नीचे गिरकर दम तोड़ दिया। उनकी पहचान नहीं हो सकी है।
चर्चा रही कि कुछ अन्य लोग टैंक के अंदर भी गिरे हो सकते हैं। इस पर टैंक के अंदर तलाशी कराई गई, लेकिन कोई नहीं मिला। फैक्ट्री के पास फायर एनओसी होने की बात सामने आई है, हालांकि आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं दिखे। टैंक फटने के डर से फैक्ट्री कर्मी भाग गए।
करीब 15 मिनट बाद पुलिस पहुंची तो दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिले की तीन और कानपुर की दो दमकल गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री कानपुर के रमेशचंद्र गुप्ता की बताई जा रही है। वह प्रोविंशियल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के महामंत्री भी हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


