गोपालगंज के कुख्यात 50 हजार के इनामी बदमाश को यूपी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा
गोपालगंज के कुख्यात 50 हजार के इनामी बदमाश को यूपी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में पुलिस ने रविवार को 50 हजार रुपए का इनामिया बदमाश आशु कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसे इलाज के लिए ले जा…

सौजन्य से:- Hindustan
गोपालगंज के कुख्यात 50 हजार के इनामी बदमाश को यूपी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में पुलिस ने रविवार को 50 हजार रुपए का इनामिया बदमाश आशु कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसे इलाज के लिए ले जाते समय उसने पुलिस पर हमला किया और भागने की कोशिश की, जिसमें वह गोली लगने से घायल हो गया।
गोपालगंज। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में रविवार को यूपी पुलिस ने 50 हजार रुपए के फरार कुख्यात बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में दबोच लिया।
बदमाश की पहचान
दबोचा गया बदमाश गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाने के बिन्दवलिया गांव के राम इकबाल यादव का बेटा आशु कुमार यादव बताया गया है। उसे गिरफ्तार करने के बाद यूपी के कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाने की पुलिस की पूछताछ कर रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 19 अगस्त को तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर चौकी पर पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान एक ट्रक को शव के आधार पर रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान ट्रक से पुलिस कर्मियो को कुचलने की कोशिश की गई।
पुलिस की कार्रवाई
मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चौथा आशु फरार चल रहा था। फरार बदमाश के खिलाफ 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस उसे अपने कस्टडी में रखी थी। रविवार की रात उसने पेट दर्द की बात कही। इसके बाद पुलिस की टीम उसे इलाज कराने के लिए लेकर जा रही थी। इस दौरान पुलिस कर्मियों को धक्का देकर उसके साथ जा रहे दारोगा रविकांत सिंह का पिस्टल उनके होलिस्टर से निकालकर तान दिया और भागने लगा।
घटनाक्रम का अंत
इसके सूचना पर तरयासुजान व तमकुहीराज समेत अन्य पुलिस बल की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास तो उसने फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो उसे गोली लग गई और जख्मी हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाश के पास से एक पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस, एक खोखा जब्त किया गया है। (रिपोर्ट-अभिजीत किशोर)
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


