50 हजार बेटियों को इसी साल स्कूटी मिलेगी, 60 वर्ष पूरा कर चुकी महिलाओं को लाइफटाइम फ्री बस सर्विस, CM योगी का ऐलान
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेधावी बेटियों को सौगात दी है। इसी साल अक्टूबर-नवंबर में स्कूटी दी जाएंगी। वहीं, 60 साल या इससे ज्यादा उम्र की महिलाओं को बस में फ्री सफर रहेगा। हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्र…

सौजन्य से:- Navbharat Times
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेधावी बेटियों को सौगात दी है। इसी साल अक्टूबर-नवंबर में स्कूटी दी जाएंगी। वहीं, 60 साल या इससे ज्यादा उम्र की महिलाओं को बस में फ्री सफर रहेगा।
हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा' योजना से जुड़े कार्यक्रम में प्रदेश की नारी शक्ति को कई महत्वपूर्ण सौगातें दीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने घोषणा करते हुए कहा कि स्नातक स्तर पर पढ़ाई कर रही उत्तर प्रदेश की 50 हजार मेधावी बेटियों को आगामी अक्टूबर-नवंबर में निःशुल्क स्कूटी वितरित की जाएंगी।
इसके साथ ही उन्होंने 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा' योजना का औपचारिक शुभारंभ करते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की बुजुर्ग महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। रक्षाबंधन के अवसर पर 27 से 29 अगस्त तक महिलाओं और उनके एक सहकर्मी के लिए भी बस यात्रा पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।
11 जनपदों में बनेंगे 500-500 बेड के हॉस्टल
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के सम्मान में लखनऊ, कानपुर, आगरा, गोरखपुर, वाराणसी और अयोध्या समेत 11 प्रमुख जनपदों में कामकाजी महिलाओं के लिए आधुनिक छात्रावासों का निर्माण कराया जा रहा है, जहां प्रत्येक हॉस्टल में 500 महिलाओं के रहने की निःशुल्क व्यवस्था होगी।
पुलिस बल में 50 हजार होंगी महिलाएं
सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए सीएम योगी ने कहा कि साल 2017 में जहां प्रदेश में महज 10 हजार महिला पुलिसकर्मी थीं, वहीं अब यह संख्या 45 हजार पहुंच चुकी है और 32 हजार की चल रही भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस बल में बेटियों की संख्या 50 हजार के पार पहुंच जाएगी। इसके अलावा प्रदेश में 3 नई महिला पीएसी बटालियनें भी स्थापित की जा चुकी हैं।
2017 से पहले 'देख सपाई-बिटिया घबराई' था गवर्नेंस मॉडल
उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों पर करारा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साल 2017 से पहले हर योजना पर कमीशनखोरी और बिचौलियों की 'काली छाया' मंडराती थी। उन्होंने कहा कि पुष्टाहार पर माफिया का कब्जा था और प्रदेश में लैंड, सैंड व नकल माफिया का समानांतर सिंडिकेट चलता था। उस दौर में पेंशन और छात्रवृत्ति तक में बंदरबांट होती थी और बेटियां बाहर निकलने से भी डरती थीं। मंच से सीएम योगी ने दावा किया कि डबल इंजन सरकार के आने के बाद यूपी में महिला कार्यबल भागीदारी 12 फीसदी से बढ़कर 36 फीसदी हो गई है, जिसे सरकार का लक्ष्य बढ़ाकर 50 फीसदी तक पहुंचाने का है।
योगी बोले- 'चूल्हे से चेक और टेक्नोलॉजी तक पहुंचीं महिलाएं'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कन्या सुमंगला, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह और उज्ज्वला जैसी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन स्तर में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। 8 हजार न्याय पंचायतों में डिजिटल एंटरप्रेन्योर में 50 फीसदी भागीदारी महिलाओं की सुनिश्चित की जा रही है, जबकि 4 लाख से अधिक ग्रामीण महिलाएं मिल्क प्रोड्यूसर कंपनियों और स्वयं सहायता समूहों (SHG) के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन चुकी हैं।
लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।
अनुभव
यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।
शिक्षा
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


