पहनासा में बाढ़ से किसानों की फसलें बर्बाद: ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई, 50-60 बीघा फसलें तबाह - Bahadur Nagar (Maharajganj) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Raibareli - Bahadurnagar - Raebareli Flood: Farmers Seek Help From CM Yogi Adityanath Over Crop Loss पहनासा में बाढ़ से किसानों की फसलें बर्बाद:ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यन…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Raibareli
- Bahadurnagar
- Raebareli Flood: Farmers Seek Help From CM Yogi Adityanath Over Crop Loss
पहनासा में बाढ़ से किसानों की फसलें बर्बाद:ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई, 50-60 बीघा फसलें तबाह
- कॉपी लिंक
रायबरेली के बछरावां विकासखंड क्षेत्र के पहनासा, रानीखेड़ा और बहादुर नगर सहित कई गांवों में बाढ़ से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तत्काल मदद पहुंचाने की अपील की है।
इन इलाकों में किसानों की काफी फसलें नष्ट हो चुकी हैं, जिससे उनमें भारी नाराजगी है। यह समस्या किसी एक किसान की नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में बारिश के कारण लगभग 50 से 60 बीघा तक की फसलें तबाह हो गई हैं।
फसलें नष्ट हो जाने से किसानों के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। लगातार हो रही बारिश ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पानी भरने से कई लोगों के घरों में रहने की समस्या है, तो कुछ घरों की छतें टपक रही हैं।
स्थानीय निवासी और प्रधान विकास कुमार यादव ने बताया कि पानी के कारण किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं। यह किसानों के लिए बहुत कष्टदायक समस्या है, क्योंकि इसी से उनका भरण-पोषण होता है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ की नैमिष नगर और वरुण विहार योजना का आज शुभारंभ, सीएम योगी करेंगे शिलान्यास

बेटी की जिद और मां का प्यार! लखनऊ चिड़ियाघर में मादा जिराफ सुजाता को अपर्णा यादव ने लिया गोद, दिया ₹5.51 लाख का चेक

Uttar Pradesh farm pond scheme helps farmers store rainwater for irrigation


