लखनऊ में घूम रहा पुलिस वालों से ठगी करने वाला जालसाज, महिला दारोगा समेत 50 को करोड़ों का चूना
लखनऊ में घूम रहा पुलिस वालों से ठगी करने वाला जालसाज, महिला दारोगा समेत 50 को करोड़ों का चूना राजधानी लखनऊ में एक ऐसा जालसाज घूम रहा है जो पुलिस वालों को बड़ी संख्या में चूना लगा रहा है। ट्रांसफर-पोस्टिंग और निवेश के नाम…

सौजन्य से:- Hindustan
लखनऊ में घूम रहा पुलिस वालों से ठगी करने वाला जालसाज, महिला दारोगा समेत 50 को करोड़ों का चूना
राजधानी लखनऊ में एक ऐसा जालसाज घूम रहा है जो पुलिस वालों को बड़ी संख्या में चूना लगा रहा है। ट्रांसफर-पोस्टिंग और निवेश के नाम पर इस जालसाज ने 50 से अधिक लोगों को करोड़ों का चूना लगाया है।
राजधानी लखनऊ में हजरतगंज के विधानभवन, लोकभवन और दारुलसफा के आसपास एक ऐसा जालसाज घूम रहा है जो विशेष रूप से पुलिस वालों को ही ठग रहा है। कभी ट्रांसफर-पोस्टिंग तो कभी निवेश के नाम पर इसने महिला दारोगा मोना सिकरवार समेत 50 से अधिक पुलिस कर्मियों से करोड़ों रुपये ठग लिए हैं। जालसाज खुद को शासन में तैनात बड़े अफसरों का करीबी बताकर पुलिस कर्मियों को निवेश में धन दोगुना करने और ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम झांसे में लेता था। पीड़ित दरोगा की तहरीर पर हजरतगंज पुलिस जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
पुलिस चौकी में ही हुई महिला दारोगा से मुलाकात
पीड़ित महिला दरोगा मोना सिकरवार चौक कोतवाली में तैनात हैं। पीड़िता के मुताबिक विधानसभा सत्र के दौरान दारुलशफा चौकी में उसकी मुलाकात जालसाज प्रदीप शिवहरे उर्फ पप्पू से हुई थी। प्रदीप शिवहरे ने एक साल में धन दोगुना करने का झांसा दिया था। उसने निवेश के नाम पर कई स्कीमे बनाई। खुद को कई बड़े अफसरों का करीबी बताता था। उसके झांसे में आकर उसने 16.55 लाख रुपये निवेश के नाम पर ठग लिए।
पीड़िता ने बताया कि 9.55 लाख रुपये उन्होंने प्रदीप शिवहरे को ऑनलाइन ट्रांसफर किए और सात लाख रुपये नकद दिए थे। निवेश में मुनाफे की रकम वापस न मिलने पर विरोध किया तो वह टाल मटोल करता रहा। इसके बाद उसने धमकी देनी शुरू कर दी। फिर उसने मोबाइल बंद कर लिया। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद जांच हुई तब आरोपी के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ।
पुलिस कमिश्नर के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
पीड़िता ने बताया कि उसने लाखों रुपये ठगे जाने और धमकी से वह बेहद परेशान थी। उसने 28 जुलाई को शिकायत प्रकोष्ठ में प्रार्थनापत्र दिया था। इसके बाद पुलिस कमिश्नर से मिली। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा को पूरे मामले की जांच दी गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
पांच से सात पुलिस कर्मी आए सामने, अन्य पीड़ितों का तलाश
एसीपी ने बताया कि पीड़ित महिला दरोगा के अलावा ठगी का शिकार पांच से सात अन्य पुलिस कर्मियों के भी नाम सामने आएं हैं। इसके अलावा कुछ सामान्य लोग भी ठगी का शिकार हुए हैं। उनसे भी संपर्क कर तहरीर ली जा रही है। इसी मुकदमे में उनके भी शिकायते दर्ज की जाएंगी। जालसाज की तलाश में पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं।
अफसरों के नाम पर रौब गांठता था
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कई सिपाहियों, हेड कांस्टेबल और दरोगा से जालसाज प्रदीप शिवहरे ने ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर ठगी की। वह अफसरों से संपर्क का हवाला देकर रौब गांठता था। पुलिस दो से चार और छह लाख रुपये तक वह ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर लेता था। रुपये लेने के बाद कुछ दिन तक टाल मटोल करता था। फिर मोबाइल बंद कर लेता। जब कभी पीड़ितों से भेंट होती तो अफसरों के नाम पर उन्हें धमकी भी देता था। धमकी से डर कर कई लोग तो शांत बैठ जाते विरोध तक नहीं करते थे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


