होमक्राइमआंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योगी सरकार का तोहफा, मानदेय में होगी 50% बढ़ोतरी
क्राइम

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योगी सरकार का तोहफा, मानदेय में होगी 50% बढ़ोतरी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योगी सरकार का तोहफा, मानदेय में होगी 50% बढ़ोतरी महिला एवं बाल कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य के मुताबिक, प्रदेश में 71,310 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती की गई है. इनमें 21,804 आंग…

ABP News के अनुसार8 सितंबर 2026 को 01:31 pm बजे
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योगी सरकार का तोहफा, मानदेय में होगी 50% बढ़ोतरी

सौजन्य से:- ABP News

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योगी सरकार का तोहफा, मानदेय में होगी 50% बढ़ोतरी

महिला एवं बाल कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य के मुताबिक, प्रदेश में 71,310 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती की गई है. इनमें 21,804 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 49,506 सहायिकाएं शामिल हैं.

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए बड़ा ऐलान करने जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा करेंगे. सरकार के इस फैसले से प्रदेश की बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को राहत मिलने की उम्मीद है.

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 4 हजार रुपये और सहायिकाओं के मानदेय में 2 हजार रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी. इसे महिला कर्मचारियों के लिए योगी सरकार की बड़ी सौगात के तौर पर देखा जा रहा है.

71 हजार से ज्यादा नियुक्तियां

महिला एवं बाल कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य के मुताबिक, प्रदेश में 71,310 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती की गई है. इनमें 21,804 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 49,506 सहायिकाएं शामिल हैं. अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे. कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026 में 2017 से पहले और बाद के उत्तर प्रदेश की स्थिति की तुलना करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं.

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब थी. हर जिले में माफिया का प्रभाव था और समानांतर सरकार चलती थी. उन्होंने दावा किया कि माफिया बंदूकें लहराकर कहीं भी आ-जा सकते थे और जमीन पर कब्जा कर लेते थे, जबकि तत्कालीन सरकार उनके सामने मौन रहती थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि उस दौर में उत्तर प्रदेश के लोगों को दूसरे राज्यों में पहचान के संकट का सामना करना पड़ता था. किराये पर मकान और होटल में कमरा तक देने में लोग हिचकते थे. ऐसी परिस्थितियों में अर्थव्यवस्था का आगे बढ़ना संभव नहीं था.

आज यूपी में कानून का राज

सीएम योगी ने कहा कि 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है. आज प्रदेश में कानून का राज है और अपराध, अपराधियों तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है. उन्होंने कहा कि पहले महिलाएं और बेटियां असुरक्षित महसूस करती थीं, त्योहारों से पहले उपद्रव और दंगे होते थे और कई जगह लंबे समय तक कर्फ्यू रहता था. ऐसे माहौल में उद्योग और अर्थव्यवस्था का विकास संभव नहीं था.

टेक्सटाइल सेक्टर में यूपी की बढ़ती ताकत

टेक्सटाइल कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की युवा आबादी और टेक्सटाइल सेक्टर की क्षमता का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि यूपी के पास दुनिया की सबसे युवा वर्कफोर्स में से एक है. प्रदेश में करीब 2 लाख हैंडलूम वीवर और 5 लाख से ज्यादा पावरलूम वीवर हैं. उन्होंने कहा कि ये लोग उत्तर प्रदेश के टेक्सटाइल सेक्टर की असली ताकत हैं. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि फैब्रिक मैन्युफैक्चरिंग में उत्तर प्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है और देश के कुल फैब्रिक उत्पादन में यूपी की हिस्सेदारी करीब 13 से 14 फीसदी है. उन्होंने कहा कि भारत आज वस्त्र उद्योग के क्षेत्र में दुनिया की बड़ी ताकत के रूप में उभर रहा है.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें