होमक्राइमयूपी में हरियाणवी सिंगर की 5 गोलियां मारकर हत्या: जिम से निकलते वक्त सिर-पेट पर मारी गोली; मां गोद में लाश लेकर सड़क पर बैठी - Shamli News
क्राइम

यूपी में हरियाणवी सिंगर की 5 गोलियां मारकर हत्या: जिम से निकलते वक्त सिर-पेट पर मारी गोली; मां गोद में लाश लेकर सड़क पर बैठी - Shamli News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Shamli - Shamli Youtuber Singer Ankit Baliyan Murder Case | CCTV Footage Update यूपी में हरियाणवी सिंगर की 5 गोलियां मारकर हत्या:जिम से निकलते वक्त सिर-पेट पर मारी गोली; मां गोद में…

Dainik Bhaskar के अनुसार26 अगस्त 2026 को 06:22 pm बजे
यूपी में हरियाणवी सिंगर की 5 गोलियां मारकर हत्या:  जिम से निकलते वक्त सिर-पेट पर मारी गोली; मां गोद में लाश लेकर सड़क पर बैठी - Shamli News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Shamli

- Shamli Youtuber Singer Ankit Baliyan Murder Case | CCTV Footage Update

यूपी में हरियाणवी सिंगर की 5 गोलियां मारकर हत्या:जिम से निकलते वक्त सिर-पेट पर मारी गोली; मां गोद में लाश लेकर सड़क पर बैठी

- कॉपी लिंक

यूपी के शामली में बुधवार शाम 32 साल के यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की जिम के बाहर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उन पर 18 राउंड फायरिंग की। सिर, पेट में 5 गोली लगने से वह सड़क पर गिर गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वारदात शाम करीब 7 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 4 हमलावर पहले से घात लगाकर बैठे थे। उन्होंने करीब 2 मिनट तक फायरिंग की।

घटना से गुस्साए लोगों ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए सड़क जाम कर दिया। मां अंकित की लाश गोद में लेकर सड़क पर बैठ गईं। मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर और सहारनपुर रेंज के DIG अभिषेक सिंह शामली पहुंचे।

बताया जा रहा है कि अंकित जिला पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे थे। उनकी हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। वे फेमस भले हरियाणवी गानों के लिए हुए, लेकिन उनका जन्म शामली में ही हुआ था। अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की पहचान की कोशिश कर रही है।

हत्या से 1 घंटे पहले इंस्टाग्राम पर गाना पोस्ट किया- ‘मर्डर मार दे सड़क के ऊपर’

अंकित ने 6 बजे यानी हत्या से ठीक एक घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक गाना पोस्ट किया था। जिसमें वह गाड़ी में बैठकर 'मर्डर मार दे सड़क के ऊपर' गाते हुए नजर आए।

अंकित अक्सर गन कल्चर को लेकर गाने बनाते थे। उनका 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे' गाना 15 फरवरी 2023 को रिलीज हुआ था। इस गाने पर बैन लगा दिया गया था। इसके बाद वह हरियाणवी संगीत की दुनिया में चर्चित हुए। वर्ष 2023 में शामली में उनके रोड शो की भी चर्चा हुई थी।

अब घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए…

पूरी घटना विस्तार से पढ़िए…

अंकित बालियान शामली के बंतीखेड़ा गांव के रहने वाले थे। वह हरियाणा के सोनीपत में रहते थे। हालांकि, पिछले कई महीनों से वह परिवार के साथ गांव में रह रहे थे। उनके पिता सतबीर रिटायर्ड फौजी हैं, जबकि मां अमरेश गृहिणीं हैं। अंकित दो भाइयों में बड़े थे। उनके छोटे भाई का नाम विक्की है। अंकित की शादी हो चुकी थी, लेकिन अभी उनकी कोई संतान नहीं थी।

बुधवार शाम 4 बजे वह रोज की तरह शहर कोतवाली के आर्यपुरी नाला पटरी में जिम करने गए थे। करीब 7 बजे अंकित जैसे ही जिम से बाहर निकले, उन पर हमलावारों ने करीब 18 राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग से आस-पास भगदड़ मच गई।

प्रत्यक्षदर्शी बोले- हमलावरों ने स्कॉर्पियो का गेट खोलकर अंकित को मारी गोली

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, जिस तरह घटना हुई है, उससे आशंका है कि हमलावर पहले से जिम के बाहर थे। वे अंकित बालियान के बाहर आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही अंकित जिम से बाहर निकलकर अपनी स्कॉर्पियो के पास पहुंचे, तभी बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। अंकित ने बचने की कोशिश की। लेकिन ड्राइविंग सीट की तरफ दीवार थी। इसलिए अंकित ने को-ड्राइविंग सीट की तरफ से गाड़ी के अंदर जाने का प्रयास किया।

हमलावरों ने झपट्टा मारकर जबरन स्कॉर्पियो का गेट खोला और अंकित पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। तीन गोलियां गाड़ी के अगले शीशे में और 5 अंकित के शरीर में जा लगीं। इससे अंकित सड़क पर नाली के पास गिर गए। वारदात के बाद चारों हमलावर मौके से फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए थे।

जिम संचालक बोला- अंकित के बाहर निकलते ही गोलियां चलने लगीं

जिम संचालक रवि शर्मा ने बताया, अंकित पिछले एक साल से रोजाना जिम आता था। बुधवार को वह करीब 4:15 से 4:30 बजे जिम पहुंचा था। एक्सरसाइज करने के बाद जैसे ही वह बाहर निकला, उस पर हमला हो गया।

गोलियों की आवाज सुनकर जिम में मौजूद लोग बाहर आए। वहां अंकित घायल पड़ा था। करीब चार हमलावर थे। उनके हाथों में पिस्टल थीं। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। कम से कम 15 से 18 राउंड गोलियां चलाईं।

परिजनों ने सड़क जाम किया, अंकित के गांव से लोग पहुंचे

परिजनों ने दिल्ली-मुजफ्फरनगर रोड पर वर्मा मार्केट तिराहे के पास सड़क जाम कर दिया। यह जगह जिम से करीब 50 मीटर दूर है, जहां अंकित की हत्या की गई थी। अंकित के गांव से भी बड़ी संख्या में लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर मौके पर पहुंचे।

लोग शामली के पूरे पुलिस प्रशासन को निलंबित करने की मांग कर रहे है। उनका कहना है कि यदि पुलिस प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आरोपियों का एनकाउंटर किया जाए और उनके खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई हो।

मौके पर एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह समेत भारी पुलिस बल मौजूद है। पुलिस अधिकारियों की ओर से आक्रोशित भीड़ को समझाने और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।

भाजपा के MLC वीरेंद्र गुर्जर और गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह ने अंकित के पिता सतबीर से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। इस दौरान पिता सतबीर ने कहा, “मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है।”

डीएम आलोक यादव ने भी सतबीर से बात की। उन्होंने परिजनों से धैर्य बनाए रखने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। लेकिन लोग सड़क पर ही बैठे हैं।

मौके पर 4 थानों की फोर्स तैनात

पुलिस ने वर्मा मार्केट तिराहे से करीब 50 मीटर पहले बैरियर लगा दिया था। मौके पर 4 थानों की पुलिस फोर्स बुला ली गई। पुलिस टीम आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ कर रही थी। वाहनों की भी जांच की गई।

हमलावरों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए हरियाणा के पानीपत और पंजाब समेत अन्य संभावित ठिकानों पर टीमें भेज दी हैं। पुलिस की टीमें लगातार दबिश देकर हमलावरों की तलाश कर रही हैं।

अंकित की मां बिलखते हुए बोलीं- मेरा बेटा सो रहा है

अंकित की मां अमरेश बेटे का सिर गोद में रखकर सड़क पर बैठ गई थीं। बिलखते हुए कह रही थीं- “बोलो मत, मेरा बेटा सो रहा है।” छोटे भाई विक्की ने कहा, शामली में हर जगह चेकिंग होने के बावजूद बदमाश आए और 18 गोलियां मारकर आसानी से फरार हो गए।

पिता सतबीर ने कहा, “एसपी शामली कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। अब आप लोग ही देख लो कि क्या करना है।” परिवार ने पुलिस से किसी भी तरह की बातचीत करने से इनकार कर दिया।

पुलिस को शक- हमलावर हरियाणा के रहने वाले

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने मौके से कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। पुलिस को आशंका है कि घटना में शामिल हमलावर हरियाणा के हो सकते हैं।

एसपी एनपी सिंह ने बताया, अंकित बालियान की हत्या की वजहों के जल्द खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। टीमें सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं। जल्द ही खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

शामली रोड शो को लेकर अंकित पर FIR हुई थी

अंकित बालियान पर शामली में FIR भी दर्ज हुई थी। दरअसल, 27 जुलाई 2023 को उत्तर प्रदेश के शामली में लिलौन बाईपास पर अंकित बालियान का स्वागत समारोह हुआ था। यहां से गाड़ियों और बाइकों पर काफिले के साथ जुलूस निकाला गया। इसमें प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। इस रोड शो में कुछ समर्थकों ने हुड़दंगबाजी की थी, जिसके बाद नियमों का उल्लंघन करने के मामले में अंकित बालियान समेत 40 से ज्यादा समर्थकों पर FIR दर्ज हुई थी।

2 और तस्वीरें देखिए…

------------------------------ ये भी पढ़ें…

बेटी की मौत का बदला लेने के लिए पीट-पीटकर हत्या: प्रयागराज में थाने के पास से किडनैप किया था; ससुर-साला गिरफ्तार

प्रयागराज में बेटी की मौत का बदला लेने के लिए दामाद के भाई को किडनैप कर पीट-पीटकर मार डाला गया। बुधवार को पुलिस ने युवक के छोटे भाई के ससुर और उसके चचेरे साले को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त को कार सवार लोगों ने युवक को अगवा किया था। उसे कौशांबी ले जाकर हत्या करने के बाद शव यमुना नदी में फेंक दिया गया।

जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर पूरामुफ्ती थाने के पास से युवक को अगवा किया गया था। युवक मूल रूप से कौशांबी का रहने वाला था। उसके छोटे भाई की पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद मायके वालों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। पढ़ें पूरी खबर…

- बात खरी हैपाठकजी दनादन दे रहे मिठाई का ऑर्डर: अचानक मंत्री-विधायक छोड़ रहे कुर्ता-पायजामा, मौन व्रत के बाद दहाड़ेंगे गुड्डू भैया

- यूपी में अखिलेश के खिलाफ पोस्टर, सपाई पुलिस से भिड़े: बागपत में पोस्टर फाड़े, SP ऑफिस घेरा; बोले- भाजपा की साजिश है

- यूपी की मुस्लिम एक्टिविस्ट को गला काटने की धमकी: बच्चों से पोस्टर पर यूरिन कराई; पैगम्बर मोहम्मद पर कमेंट किया था

- बारावफात जुलूस का हिंदुओं ने किया स्वागत: लखनऊ में मौलानाओं को माला पहनाई-गले मिले; वाराणसी में विदेशी भी शामिल हुए

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें