होमक्राइमगोरखपुर में एथेनॉल से भरा टैंकर फोरलेन पर अनियंत्रित होकर पलटा, 5 घंटे थमी रही वाहनों की रफ्तार - ethanol tanker overturns in gorakhpur highway blocked
क्राइम

गोरखपुर में एथेनॉल से भरा टैंकर फोरलेन पर अनियंत्रित होकर पलटा, 5 घंटे थमी रही वाहनों की रफ्तार - ethanol tanker overturns in gorakhpur highway blocked

गोरखपुर में एथेनॉल से भरा टैंकर फोरलेन पर अनियंत्रित होकर पलटा, 5 घंटे थमी रही वाहनों की रफ्तार गोरखपुर में कालेसर-जगदीशपुर फोरलेन पर एथेनॉल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे लखनऊ लेन पर यातायात बाधित ...और…

Jagran के अनुसार29 अगस्त 2026 को 02:31 am बजे
गोरखपुर में एथेनॉल से भरा टैंकर फोरलेन पर अनियंत्रित होकर पलटा, 5 घंटे थमी रही वाहनों की रफ्तार
 - ethanol tanker overturns in gorakhpur highway blocked

सौजन्य से:- Jagran

गोरखपुर में एथेनॉल से भरा टैंकर फोरलेन पर अनियंत्रित होकर पलटा, 5 घंटे थमी रही वाहनों की रफ्तार

गोरखपुर में कालेसर-जगदीशपुर फोरलेन पर एथेनॉल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे लखनऊ लेन पर यातायात बाधित ...और पढ़ें

HighLights

- गोरखपुर में एथेनॉल से भरा टैंकर फोरलेन पर पलटा।

- ज्वलनशील पदार्थ के रिसाव से आग का खतरा, यातायात रुका।

- पुलिस, फायर ब्रिगेड ने स्थिति संभाली, चालक हिरासत में।

जागरण संवाददाता, सहजनवा, (गोरखपुर)। एथेनॉल से भरा टैंकर शुक्रवार की दोपहर कालेसर-जगदीशपुर फोरलेन पर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर में करीब 30 हजार लीटर एथेनॉल होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने लखनऊ की तरफ जाने वाली लेन पर आवागमन बंद करा दिया।

रिसाव की वजह से आग लगने की आशंका को देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीम टैंकर के सीधा होने तक पानी की धार डालकर उसे ठंडा करता रहा। टैंकर के नजदीक मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगाने के साथ ही एहतियातन बिजली आपूर्ति भी बंद करा दी गई।

हादसा शुक्रवार दोपहर दो बजे बाघागाड़ा से करीब 200 मीटर पश्चिम, तेनुआ टोल प्लाजा की ओर हुआ। टैंकर संख्या NL 01 AH 3024 का चालक असम के पुरानी विजनी सिरांग निवासी 29 वर्षीय मुस्लिम अली गुवाहाटी से एथेनॉल लेकर शाहजहांपुर जा रहा था। अचानक नियंत्रण खोने के बाद तेज रफ्तार टैंकर सड़क किनारे पलट गया।

टैंकर में चालक फंस गया था, जिसे पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला। ज्वलनशील पदार्थ से भरे टैंकर के पलटते की सूचना मिलते ही आसपास के गांव में रहने वाले लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। गीडा थाना पुलिस ने तत्काल सुरक्षा घेरा बनाकर सभी को दूर कर दिया।

पुलिसकर्मी लगातार लोगों को टैंकर के पास नहीं जाने की हिदायत देते रहे। फायर ब्रिगेड की टीम ने टैंकर पर लगातार पानी की धार डालना शुरू किया। ज्वलनशील एथेनॉल के कारण तापमान बढ़ने और आग लगने की आशंका को देखते हुए टैंकर को ठंडा रखना जरूरी था। फायरकर्मी लगातार इस काम में जुटे रहे। शाम पांच बजे लखनऊ की तरफ जाने वाली लेन पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के सेफ्टी सुपरवाइजर बुजेश सिंह, टेक्निकल इंचार्ज सुरेंद्र नाथ और सेफ्टी सुपरवाइजर हरीमोहन भी मौके पर पहुंचे। टीम ने टैंकर की स्थिति का जायजा लिया और संभावित रिसाव को देखते हुए सुरक्षा उपायों की निगरानी की।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में चलती ट्रेन से गिरे 500-500 के नोट, बटोरने के लिए लोगों की उमड़ पड़ी भीड़

हादसे की सूचना मिलते ही अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जयप्रकाश, एसडीएम सदर ज्ञान प्रताप सिंह, गीडा इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए। प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड और एचपीसीएल की टीमें मौके पर डटी रहीं। पुलिस के अनुसार, चालक नशे की हालत में बताया जा रहा है और उसे निगरानी में रखा गया है।

प्रभारी निरीक्षक गीडा अश्वनी पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। फायर ब्रिगेड और एचपीसीएल की टीम की मदद से सुरक्षा एवं बचाव कार्य कराया जा रहा है। स्थिति नियंत्रण में है और हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रात 10 बजे तक स्थिति सामान्य होने की संभावना है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें