यूपी में वकीलों को 5 लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा, हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के समारोह में CM योगी की घोषणा
Yogi Adityanath in Prayagraj: सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में आयोजित इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में वकीलों को 5 लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा की घोषणा की है। प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के वकीलों को…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
Yogi Adityanath in Prayagraj: सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में आयोजित इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में वकीलों को 5 लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा की घोषणा की है।
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के वकीलों को अब कैशलेस ट्रीटमेंट सुविधा का लाभ मिलेगा। सरकार की ओर से वकीलों और उनके परिजनों के लिए कैशलेस ट्रीटमेंट की सुविधा देने की तैयारी है। प्रयागराज में इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन कार्यकारिणी 2025-26 की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पहुंचे सीएम योगी ने वकीलों के लिए 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा का ऐलान किया। कार्यक्रम में सीएम योगी की ओर से दो और ऐलान किए गए। इस दौरान सीएम योगी ने नए अधिवक्ता कक्षों की चाबी वकीलों को सांकेतिक रूप से सौंपी। सीएम योगी के हाई कोर्ट परिसर में पहुंचने पर वकीलों ने 'जय श्री राम' के उद्घोष के साथ उनका स्वागत किया।
सीएम योगी ने क्या कहा?
सीएम योगी ने कहा कि इलाहाबाद हाई कोर्ट की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी हमारी नई पीढ़ी के वकीलों की है। उन्होंने कहा कि मैं जब हाई कोर्ट के परिसर में प्रवेश कर रहा था तो मुझे बहुत अच्छा लग रहा था। उन्होंने कहा कि जब मैं अपने युवा वकीलों के चेहरे की चमक को देख रहा था। वास्तव में युवा के चेहरे पर चमक हो तो मानकर चलिए कि देश का भविष्य अच्छा है। अच्छी दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवा वकीलों का आह्वान करते हुए कहा कि केवल सफल लीगल प्रोफेशनल बनने तक सीमित नहीं रहिए, बल्कि संवैधानिक मूल्यों के प्रहरी और समाज के प्रति एक संवेदनशील एवं श्रद्धावान नागरिक भी बनें।
सीएम ने कहा कि अदालत केवल एक अधिवक्ता को प्रोफेशनल बनने तक सीमित नहीं रखती है, कांस्टीट्यूशनल जस्टिस और समाज के प्रति भी उसकी रिस्पांसिबिलिटी को बढ़ाता है। इसलिए, आप केवल मुकदमे के परिणाम तक अपने आप को सीमित न रखें। कई बार किसी व्यक्ति का विश्वास और उसके जीवन की दिशा को भी आपकी ओर से किए जाने वाले प्रयास बदलने में एक बड़ी भूमिका का निर्माण कर सकते हैं। इसी जिम्मेदारी को लेकर अधिवक्ताओं को आगे बढ़ाना है।
तीन घोषणाओं का किया जिक्र
सीएम योगी आदित्यनाथ ने वकीलों की मांगों के पूरा किए जाने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वकीलों की ओर से लंबे समय से मांग की जा रही थी कि हाई कोर्ट परिसर में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कराया जाए। इस कार्य को पूरा कराया गया। इसके अलावा चैंबर निर्माण की मांग को भी पूरा किया गया है। 10 हजार से अधिक वकीलों के लिए चैंबर का निर्माण किया गया। बार एसोसिएशन की तरफ से मांग आई है कि इन चैंबर्स में फर्नीचर और उपकरण लगाने में सरकार की ओर से मदद की जाए। सीएम योगी ने कहा कि चीफ जस्टिस की ओर से आने वाले हर प्रस्ताव पर सरकार की ओर से सहयोग किया जाएगा।
सीएम योगी ने दूसरी घोषणा का जिक्र करते हुए कहा कि आज तकनीक से जुड़ना समाज की जरूरत है। राज्य विधि अधिकारियों के लिए भी आधुनिक तकनीक से जुड़ना जरूरी है। इससे वे जान सकें कि सरकार से जुड़े हुए कौन से मामले न्यायालय के पास आ रहे हैं। इसके लिए 400 राज्य विधि अधिकारियों को हम लोग टैबलेट की सुविधा भी उपलब्ध करवाने जा रहे हैं।
तीसरी घोषणा करते हुए सीएम ने कहा कि कि प्रदेश में सक्रिय प्रैक्टिस करने वाले वकीलों को 5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बार काउंसिल के माध्यम से जो भी प्रस्ताव हमारे सामने आएंगे, उनको सुविधा का लाभ दिया जाएगा। प्रदेश के अंदर हाई कोर्ट से लेकर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट तक के सभी अधिवक्ताओं को हम लोग कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस स्कीम की सुविधा देने जा रहे हैं। इससे हम अधिक से अधिक अधिवक्ताओं को जोड़ेंगे।
कार्यक्रम के दौरान लगे नारे
सीएम योगी आदित्यनाथ की घोषणा के दौरान कार्यक्रम में मौजूद वकीलों ने 'जय श्री राम' का उद्घोष किया। सीएम योगी के कार्यक्रम में पहुंचने पर एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट अमित सिंह सोनू ने उन्हें दंडवत प्रणाम किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने राज्य विधि अधिकारियों की फीस में 50 फीसदी की वृद्धि की बात कही। साथ ही, सीएम ने कहा कि जनता की ओर से चुनी गई सरकार की पहली प्राथमिकता सुशासन है।
लेखक के बारे मेंराहुल पराशरराहुल पराशर नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की यूपी-उत्तराखंड टीम में काम करते हैं। प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका 22 साल लंबा का अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। राहुल पराशर ने अक्टूबर 2021 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्होंने पिछले 4 वर्षों में यूपी विधानसभा चुनाव, यूपी निकाय चुनाव, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, यूपी में एसआईआर प्रक्रिया जैसे बड़े घटनाक्रम का विस्तृत कवरेज किया है। राजनीति गतिविधियों से लेकर प्रशासनिक हलचल और क्राइम की घटनाओं पर उनका फोकस रहता है।
विशेषज्ञता- राजनीतिक खबरों का विश्लेषण, क्राइम की घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट, प्रशासनिक हलचल को लेकर इनसाइड स्टोरी, सरकार के फैसलों का आम लोगों पर असर का विश्लेषण।
पत्रकारिता अनुभव: अखबार और डिजिटल मीडिया में 22 साल से कार्यरत
राहुल पराशर ने साल 2004 में प्रभात खबर, पटना से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में जूनियर रिपोर्टर से लेकर प्रधान संवाददाता के पद पर काम किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा, राजद, जदयू और लोजपा जैसे दलों को कवर किया। उन्होंने शिक्षा विभाग की लंबे समय तक रिपोर्टिंग की। नवभारत टाइम्स वेबसाइट में काम करते हुए शानदार कवरेज के लिए कई बार संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया है।
शिक्षा:
राहुल पराशर ने वर्ष 2004 में भारतीय विद्या भवन के पीके इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म का कोर्स किया है। मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर से आने वाले राहुल पराशर ने नेतरहाट, झारखंड से स्कूली शिक्षा ग्रहण की। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से वर्ष 2002 में स्नातक की डिग्री हासिल की है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News


