होमक्राइमपश्चिमी यूपी से पूर्वांचल तक सीधा लिंक होगा लखनऊ, 5 एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा ये हाईवे
क्राइम

पश्चिमी यूपी से पूर्वांचल तक सीधा लिंक होगा लखनऊ, 5 एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा ये हाईवे

पश्चिमी यूपी से पूर्वांचल तक सीधा लिंक होगा लखनऊ, 5 एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा ये हाईवे लखनऊ से होकर गुजरने वाला लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वांचल से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा. यह करीब 4,775 करोड…

ABP News के अनुसार6 सितंबर 2026 को 09:31 am बजे
पश्चिमी यूपी से पूर्वांचल तक सीधा लिंक होगा लखनऊ, 5 एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा ये हाईवे

सौजन्य से:- ABP News

पश्चिमी यूपी से पूर्वांचल तक सीधा लिंक होगा लखनऊ, 5 एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा ये हाईवे

लखनऊ से होकर गुजरने वाला लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वांचल से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा. यह करीब 4,775 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा है.

उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की तैयारी तेज हो गई है. लखनऊ से होकर गुजरने वाला लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वांचल से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा. करीब 51 किलोमीटर लंबे इस 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को करीब 4,775 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है.

यह एक्सप्रेसवे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे समेत प्रमुख एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जुड़ेगा. इसके जरिए दिल्ली-नोएडा, आगरा और मथुरा से आने वाला ट्रैफिक लखनऊ शहर में प्रवेश किए बिना सीधे पूर्वांचल की ओर जा सकेगा.

आगरा-लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक सीधा लिंक

लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे का एक सिरा काकोरी-मोहान रोड के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा, जबकि दूसरा सिरा गोसाईंगंज के चांद सराय क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा. इससे पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल के बीच हाईस्पीड कनेक्टिविटी और बेहतर होगी. इस रूट से अयोध्या, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया और आगे बिहार की ओर जाने वाले वाहनों को लखनऊ शहर के अंदर से गुजरने की जरूरत कम होगी.

'राजनीतिक पार्टियों ने किया हाईजैक', CJP को लेकर बोलीं मायावती

2 घंटे का सफर घटकर 25-30 मिनट होने का दावा

अभी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक पहुंचने के लिए लखनऊ शहर के हिस्सों से गुजरना पड़ता है. ट्रैफिक के चलते इस दूरी में करीब डेढ़ से दो घंटे तक लग सकते हैं. नया लिंक एक्सप्रेसवे तैयार होने के बाद यह समय करीब 25 से 30 मिनट तक आने की उम्मीद है. इसका सबसे बड़ा फायदा भारी वाहनों को होगा. रोजाना गुजरने वाले हजारों ट्रकों को शहर के अंदर आने की जरूरत कम होगी. इससे लखनऊ में ट्रैफिक दबाव और प्रदूषण घटाने में भी मदद मिल सकती है.

120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन

लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे को 6 लेन का बनाया जा रहा है. भविष्य में इसे 8 लेन तक विस्तार देने की योजना बताई गई है. एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे रखे जाने की योजना है. इसके जरिए दिल्ली और बिहार के बीच माल ढुलाई का समय कम होने की उम्मीद है. साथ ही लखनऊ के बाहरी इलाकों में लॉजिस्टिक्स पार्क, वेयरहाउसिंग और दूसरे व्यावसायिक प्रोजेक्ट्स को भी बढ़ावा मिल सकता है.

दिल्ली-नोएडा से पूर्वांचल तक सीधी कनेक्टिविटी

यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली-नोएडा से आने वाला ट्रैफिक लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे पकड़कर सीधे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक पहुंच सकेगा. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से यह नेटवर्क अयोध्या, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा बिहार की ओर जाने वाले रास्ते को आसान बनाएगा. वहीं गोरखपुर और नेपाल सीमा की ओर जाने वाले ट्रैफिक को भी इस नेटवर्क का फायदा मिल सकता है.

'सपा और RJD की राजनीतिक कुंडली...', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें