मुफ्त बस सेवा, 5 हजार रुपये; रक्षा बंधन पर 'बहनों' को क्या-क्या दे रहीं सरकारें? सीएम योगी से थलपति विजय तक, देखें
रक्षा बंधन पर दिल्ली, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों ने महिलाओं के लिए बड़े-बड़े ऐलान किए हैं। कहीं दो दिनों तक महिलाओं के लिए रोडवेज बस का सफर पूरी तरह से मुफ्त रहने वाला है तो कहीं 250 से लेकर 5000 रुपये तक स…

सौजन्य से:- Navbharat Times
रक्षा बंधन पर दिल्ली, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों ने महिलाओं के लिए बड़े-बड़े ऐलान किए हैं। कहीं दो दिनों तक महिलाओं के लिए रोडवेज बस का सफर पूरी तरह से मुफ्त रहने वाला है तो कहीं 250 से लेकर 5000 रुपये तक सीधे महिलाओं के खाते में भेजे जा रहे हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश और यूपी से लेकर उत्तराखंड तक रक्षा बंधन पर राज्य सरकारों ने महिलाओं के लिए तोहफों झड़ी लगा दी है। कई राज्यों ने दो दिनों तक 'बहनों' के लिए रोडवेज बस में सफर एकदम फ्री कर दिया है। कुछ राज्यों ने तो इससे आगे बढ़कर महिलाओं के साथ एक अटेंडर भी मुफ्त रखने की सुविधा दी है। इतना ही नहीं कई राज्य नकद पैसे भी सीधी बहनों के खाते में डाल रहे हैं और ये रकम 250 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक है। तो आइए आपको बताते हैं कि रक्षा बंधन 2026 पर कौन सा राज्य महिलाओं को तोहफे में क्या दे रहा है।
दिल्ली में लक्ष्मी योजना की शुरुआत
रेखा गुप्ता सरकार ने रक्षा बंधन पर अपनी मासिक दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू करने का ऐलान किया है। योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। 26 अगस्त से इस योजना के अप्रूवल लेटर बंटने शुरू हो गए हैं और 1 सितंबर से 2026 से महिलाओं के बैंक खाते में पैसे आने भी शुरू हो जाएंगे।
बिहार में बस फ्री, डाक भेजने पर छूट
बिहार में रक्षा बंधन पर बहनों के लिए दो दिन तक बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की बसों में सफर फ्री रखा गया है। बिहार सरकार की तरफ से 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से लेकर 28 अगस्त की रात 10 बजे तक इसे लागू किया गया है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की सभी बसों में यह सुविधा रहेगी। इसके अलावा रक्षा बंधन वाले दिन स्कूल-कॉलेजों के बाहर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। बिहार से डाक के जरिए राखी भेजने पर 10 फीसदी छूट मिलेगी।
उत्तर प्रदेश में अडेंटर भी ले जा सकेंगी
यूपी की योगी सरकार ने भी रक्षा बंधन पर बहनों को फ्री बस का डबल तोहफा दिया है। इसके तहत 27 अगस्त की सुबह से 28 अगस्त की रात तक सरकारी बसों में महिलाओं का सफर फ्री रहेगा। ये सुविधा सभी महिलाओं के लिए रहेगी और वो अपने एक सहयोगी को भी फ्री में साथ ले जा सकेंगी। वहीं, 60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाएं को अब यूपी में कभी रोडवेज बस का किराया नहीं देना होगा। इस योजना का लाभ करीब 80-90 लाख महिलाओं को मिलेगा और सरकार की जेब से हर महीने 22.55 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
राजस्थान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने भी रक्षा बंधन पर महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा की सुविधा दी है। इसके तहत महिलाओं और बालिकाओं के लिए 27 अगस्त की रात 12 बजे से लेकर 29 अगस्त की रात 11.59 बजे तक राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) की बस में यात्रा फ्री कर दी गई है। इसके अलावा सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को रक्षा बंधन का गिफ्ट दिया है। सरकार ने 15 अगस्त को ही उनके खाते में 1100 रुपये ट्रांसफर कर दिए थे।
मध्य प्रदेश में 250 रुपये का शगुन अलग से
मध्य प्रदेश सरकार ने रक्षा बंधन पर बहनों को शगुन का तोहफा दिया है। इस महीने लाडली बहना योजना की राशि में महिलाओं को 250 रुपये अलग से शगुन के तौर पर भेजे गए हैं। हर महीने लाडली बहना योजना में 1500 रुपये की किश्त भेजी जाती थी, जिसमें 250 रुपये जुड़ने के बाद इस महीने 1750 रुपये भेजे गए हैं।
छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन की किस्त पहले
रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया। महतारी वंदन योजना के तहत दिए जाने वाले 1000 रुपये तक की 31वीं किस्त रक्षाबंधन को देखते हुए पहले ही महिलाओं के खाते में पहुंचा दी गई। महतारी वंदन योजना का लाभ छत्तीसगढ़ की स्थानीय महिलाओं को दिया जाता है। विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्याक्ता महिलाएं इसकी पात्र होती हैं।
पंजाब के अमृतसर में रक्षा बंधन की खरीदारी करतीं महिलाएं
हरियाणा में मुफ्त बस सेवा, बच्चे ले जा सकेंगी
नायब सैनी सरकार ने हरियाणा की महिलाओं को रक्षा बंधन के त्योहार पर फ्री बस सेवा का तोहफा दिया है। इसके तहत 27 अगस्त को दोपर 12 बजे से लेकर 28 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर फ्री रहेगा। महिलाएं अपने साथ 15 साल तक के बच्चों को भी फ्री ले जा सकेंगी।
पंजाब सरकार बढ़ा रही सहयोग का दायरा
भगवंत मान सरकार इस रक्षा बंधन 'मातृ-पुत्री सम्मान योजना’ का विस्तार करने जा रही है। इस योजना के तहत 18 साल से ज्यादा उम्र की सामान्य श्रेणी की पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये दिए जाते हैं। वहीं, अनुसूचित जाति की पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये की आर्थिक मदद हर महीने दी जाती है। अब 28 अगस्त यानी रक्षा बंधन तक जो भी नई पात्र महिला इस योजना में जुड़ेगी, उनके खाते में भी किश्त आनी शुरू हो जाएगी।
उत्तराखंड में वोल्वो और एसी बस भी फ्री
पुष्कर सिंह धामी सरकार ने भी रक्षा बंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में दो दिनों तक मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। यह सुविधा 28 अगस्त से शुरू होकर 29 अगस्त की रात तक जारी रहेगी। फ्री बस सेवा का लाभ साधारण के साथ-साथ सीएनजी, वोल्वो और एसी बसों में उठाया जा सकेगा।
तमिलनाडु में इंटर डिस्ट्रिक तक मुफ्त सफर
विजय थलपति सरकार ने महिलाओं के लिए पहले ही बस सर्विस फ्री कर रखी है। रक्षा बंधन के बाद 2 अक्टूबर से इसे बढ़ाया जा रहा है। पहले महिलाएं सिर्फ साधारण बसों में ही फ्री सफर कर सकती थीं, लेकिन अब 2 अक्टूबर से महिलाएं एक्सप्रेस, एलएसएस (LSS), डीलक्स और इंटर-डिस्ट्रिक्ट सरकारी बसों में भी मुफ्त सफर कर सकेंगी।
हिमाचल प्रदेश में जीरो मूल्य टिकट
हिमाचल सरकार ने रक्षाबंधन पर महिला यात्रियों और एक सहयात्री के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। यह सुविधा 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त को आधी रात तक जारी रहेगी। इसके साथ ही महिला यात्रियों को जीरो मूल्य का टिकट दिया जाएगा।
ओडिशा में 5 हजार रुपये का बंपर तोहफा
ओडिशा की महिलाओं को तोहफा देते हुए राज्य सरकार रक्षा बंधन पर सुभद्रा योजना की 5वीं किस्त जारी कर रही है। इसके तहत पात्र महिलाओं को प्रतिवर्ष ₹10,000 की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह राशि साल में दो बराबर किश्तों (5-5 हजार) में दी जाती है। पहली किश्त रक्षाबंधन पर और दूसरी किश्त 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।
लेखक के बारे मेंअक्षय श्रीवास्तवअक्षय श्रीवास्तव, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मार्च 2025 में उन्होंने टाइम्स समूह का डिजिटल विंग नवभारत टाइम्स (NBT Digital) ज्वाइन किया। यहां अक्षय न्यूज टीम का हिस्सा हैं और राष्ट्रीय खबरों के साथ-साथ दिल्ली और अपराध से जुड़े समाचारों का संपादन और क्यूरेशन करते हैं। समय-समय पर वह फील्ड रिपोर्टिंग में भी उतरते हैं। अक्षय ग्राउंड पर जाकर खबरों के पीछे छिपी कहानी को निकालने में रुचि रखते हैं। अपने 13 साल के पत्रकारिता के अनुभव में अक्षय ने रिपोर्टिंग के साथ-साथ डेस्क पर भी कई जिम्मेदारियां संभाली हैं। अक्षय ने साल 2019 और 2024 की राजनीति के निर्णायक लोकसभा चुनाव भी कवर किए हैं।
करियर के दौरान अक्षय ने प्रिंट मीडिया में एक लंबी पारी खत्म कर साल 2018 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा। यहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता का शुरुआती काम सीखा। इसके बाद वह दैनिक भास्कर के डिजिटल सेक्शन में काम करने लगे। यहां उन्होंने जीके सेक्शन की जिम्मेदारी संभाली। आज तक में कार्य के दौरान अक्षय ने कनमैलियों पर एक एक्सक्लूसिव स्टोरी की, जो चर्चा का विषय रही। नवभारत टाइम्स में वह कफ सिरप पीकर अपने बच्चे गंवाने वाले परिवारों तक पहुंचे और उनका दर्द जाना।
पत्रकारिता का अनुभव
अक्षय का पत्रकारिता करियर हिंदी अखबार दैनिक नव भारत भोपाल के साथ साल 2013 में बतौर ट्रेनी शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश से प्रकाशित राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर में 2014 से 2016 तक उप-संपादक के रूप में कार्य किया। 2016 से 2018 तक अक्षय ने दैनिक हरिभूमि समाचार पत्र में बतौर उप-संपादक काम किया। साल 2018 में दैनिक भास्कर के साथ उन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद जनवरी 2022 में AajTak डिजिटल के साथ जुड़े और मार्च 2015 तक होम पेज पर अपनी सेवाएं दीं।
अक्षय ने एशिया के पहले पत्रकारिता विश्वविद्यालय माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से बीएससी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) और एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) की पढ़ाई की है। विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान वह कई प्रतियोगताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Indiaकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


