होमक्राइमवाराणसी में ट्रैक्टर चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या, 5 दिन बाद केस दर्ज
क्राइम

वाराणसी में ट्रैक्टर चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या, 5 दिन बाद केस दर्ज

वाराणसी में ट्रैक्टर चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या, 5 दिन बाद केस दर्ज वाराणसी में ट्रैक्टर चोरी के शक में एक व्यक्ति की दबंगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी, घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने 5…

ABP News के अनुसार28 अगस्त 2026 को 06:27 am बजे
वाराणसी में ट्रैक्टर चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या, 5 दिन बाद केस दर्ज

सौजन्य से:- ABP News

वाराणसी में ट्रैक्टर चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या, 5 दिन बाद केस दर्ज

वाराणसी में ट्रैक्टर चोरी के शक में एक व्यक्ति की दबंगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी, घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने 5 दिन बाद केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

वाराणसी के चोलापुर थाना अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां दबंगों ने एक मजदूर को चोरी के शक में पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. मजदूर को पीटने वाले भट्ठा संचालक थे. इस मामले में वाराणसी पुलिस ने 5 दिन बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है. इसके अलावा चार आरोपियों में से दो आरोपी विशाल सिंह और अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

इस संबंध में एबीपी लाइव को मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी के चोलापुर थाना अंतर्गत इंसानियत को शर्मसार और क्रूरता की सारी हदें पार करने वाली एक घटना सामने आई है. दरअसल रामजन्म बनवासी को ट्रैक्टर चोरी के शक में दबंगों द्वारा जमकर पीटा गया. लाठी से पीट-पीटकर बेरहमी से उनकी हत्या कर दी गई.

सीतापुर में अजीब वारदात, सोना-चांदी के साथ चीनी भी चुरा रहे चोर!

21 अगस्त को बरामद को हुआ था शव

पुलिस के अनुसार, बीते 21 अगस्त 2026 को चौबेपुर रोड पर एक खेत में रामजन्म का शव बरामद हुआ. पुलिस द्वारा इस मामले में जांच पड़ताल करने के बाद 26 अगस्त को मुकदमा पंजीकृत किया गया. पुलिस ने चार आरोपियों में से दो आरोपी विशाल सिंह और अजय सिंह को गिरफ्तार किया है. वहीं, शेष अन्य आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है, पुलिस का दावा है कि अन्य आरोपी भी जल्द सलाखों के पीछे होंगे.

मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल

वहीं, इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में दबंग लोग मजदूर रामजन्म को पेड़ की तरफ खींचकर लाठी से पीटते दिखा दे रहे हैं. वहीं, वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की कर रहे हैं. फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

शिवपाल और केशव के बीच X पर वार-पलटवार, सपा नेता बोले- हाथ पांव फूल गए...

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें