लखनऊ: बंद मकान में बन रहा था डुप्लीकेट पान मसाला, बड़ी कंपनियों के रैपर मिले, 5 लाख के माल के साथ 2 अरेस्ट
Lucknow Police: लखनऊ के अजीज नगर में आरोपियों ने एक मकान किराये पर लिया। उसे बंद दिखाने के लिए बाहर से ताला लगा दिया। अंदर नकली पान मसाला तैयार किया जाता था। हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुल…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Lucknow Police: लखनऊ के अजीज नगर में आरोपियों ने एक मकान किराये पर लिया। उसे बंद दिखाने के लिए बाहर से ताला लगा दिया। अंदर नकली पान मसाला तैयार किया जाता था।
हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस और आयकर विभाग की टीम ने नामी ब्रांडों के नाम पर नकली पान मसाला बनाने वाली एक फैक्ट्री पर छापेमारी की है। मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित अजीज नगर में बंद पड़े मकान में लंबे समय से यह अवैध कारोबार चल रहा था।
पुलिस टीम ने छापेमारी कर मौके से भारी मात्रा में नकली मसाला, नामी कंपनियों के रैपर, पैकिंग सामग्री और निर्माण में प्रयुक्त आधुनिक मशीनें बरामद की हैं। बरामद सामान की कुल कीमत 5 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
किराए के मकान में चल रहा था धंधा
जिस मकान में अवैध मसाला फैक्ट्री संचालित हो रही थी, वह मकान विपिन सिंह का है, जिसे आरोपियों ने किराए पर ले रखा था। वे मकान को बाहर से बंद दिखाकर भीतर नकली मसाला तैयार करने का काम कर रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कई लोगों को पकड़ा, जिनमें मुख्य रूप से रायबरेली के रहने वाले पिंटू गुप्ता और पवन साहू शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह लंबे समय से शहर के घने रिहायशी इलाके में छिपकर यह गोरखधंधा चला रहा था ताकि किसी को शक न हो।
कमला पसंद, विमल और राजश्री जैसे बड़े ब्रांडों के रैपर बरामद
छापेमारी के दौरान फैक्ट्री के भीतर से पुलिस को राजश्री, कमला पसंद, विमल, किशोर और एसएनके जैसे नामी ब्रांडों के नाम वाली छपी हुई पैकिंग सामग्री, पाउच और भारी मात्रा में तैयार व कच्चा माल मिला है। आरोपी घटिया और मिलावटी सामग्री से मसाला तैयार करते थे। फिर इन नामी ब्रांडों के रैपर में पैक कर उन्हें असली बताकर बाजार में खपाते थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि इस सिंडिकेट में कच्चा माल कहां से आता था और तैयार नकली माल किन-किन जनपदों व थोक व्यापारियों को सप्लाई किया जाता था।
लेखक के बारे मेंवैभव पांडेवैभव पांडेय नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर जर्नलिस्ट/असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 साल का अनुभव है। वैभव पांडेय ने साल 2018 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। अभी वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की खबरों पर बारीक नजर रखते हैं। पॉलिटिकल गतिविधियां, सामाजिक सरोकार और अपराध जगत से जुड़ीं खबरें उनकी प्राथमिकता में है। वह यूपी विधानसभा, लोकसभा, पंचायत और नगर निकाय चुनावों के कवरेज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। अच्छे काम की वजह से उन्हें संस्थान की तरफ से सम्मानित भी किया जा चुका है।
विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।
पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 18 साल से कार्यरत
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद अलग-अलग संस्थानों में काम किया। करियर की शुरुआत लखनऊ में हिदुस्तान समाचार न्यूज एजेंसी से हुई। इसके बाद आगरा के अकिंचन भारत अखबार में काम किया। फिर दिल्ली में देशबंधु और हिंदी डेली आज समाज (इंडिया न्यूज ग्रुप) में कार्यरत रहे। इस दौरान दिल्ली और एनसीआर से जुड़ी खबरों को कवर किया। दैनिक जागरण अखबार के सेंट्रल डेस्क पर लंबे समय तक तैनात रहे। यहां उन्होंने यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों की स्पेशल खबरों पर काम किया।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


