‘तारीख पर तारीख नहीं चलेगी’, सीएम योगी बोले- 5 साल से पुराने राजस्व मामलों का मिशन मोड में हो निस्तारण
सीएम योगी ने शनिवार देर रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीनियर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने राजस्व न्यायालयों में सालों से लंबित मामलों पर कड़ी नाराजगी जताई। लखनऊ: सीएम यो…

सौजन्य से:- Navbharat Times
सीएम योगी ने शनिवार देर रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीनियर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने राजस्व न्यायालयों में सालों से लंबित मामलों पर कड़ी नाराजगी जताई।
लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजस्व न्यायालयों में वर्षों से लंबित मामलों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए साफ कहा कि अब प्रदेश में 'तारीख पर तारीख' की प्रवृत्ति किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नायब तहसीलदार कोर्ट से लेकर राजस्व परिषद तक पांच वर्ष से अधिक पुराने सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करवाने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष क्राउड कंट्रोल प्लान तैयार करने को कहा।
सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार देर शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में जन शिकायतों, कानून-व्यवस्था, राजस्व मामलों, त्योहारों की तैयारियों और बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की जमीन, संपत्ति और अधिकारों से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जा सकती। धारा-33 के अविवादित वरासत मामलों का मिशन मोड में निपटारा करवाया जाए।
IGRS के गलत निस्तारण पर स्पष्टीकरण
सीएम ने आईजीआरएस और जनता दर्शन की शिकायतों के गलत निस्तारण पर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई नहीं बल्कि वास्तविक समाधान के आधार पर हो। जिन मामलों में गलत आख्या देकर प्रकरण बंद किए गए हैं या शिकायतकर्ता असंतुष्ट है, उन्हें दोबारा जांच के लिए भेजा जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित डीएम या एसपी से पांच दिन में स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
एससी-एसटी के खिलाफ अपराधों में कमी
बैठक में अपराधों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 13 जुलाई से 23 अगस्त के बीच कुल एफआईआर में 0.4 प्रतिशत, गंभीर अपराधों में 5.1 प्रतिशत, महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में 3.9 प्रतिशत तथा एससी-एसटी के विरुद्ध अपराधों में 11.2 प्रतिशत की कमी दर्ज हुई है। सीएम ने महिला और बाल अपराधों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश देते हुए जोन और रेंज स्तर पर हर सप्ताह क्राइम एनालिसिस करवाने को कहा।
वृंदावन में नया पुलिस सर्किल
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, विश्वकर्मा पूजा और गणेश चतुर्थी को देखते हुए सीएम ने विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने मथुरा-वृंदावन में व्यापक क्राउड कंट्रोल प्लान बनाने, बांके बिहारी मंदिर के लिए अलग कार्ययोजना तैयार करने और जरूरत पड़ने पर होल्डिंग एरिया विकसित करने के निर्देश दिए। वृंदावन में नया पुलिस सर्किल स्थापित करने तथा मथुरा और वृंदावन में अलग-अलग जॉइंट मैजिस्ट्रेट तैनात करने का भी निर्देश दिया।
उफनाती नदियों को लेकर विशेष सतर्कता के निर्देश
सीएम ने गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाईटेशन तारों और उफनती नदियों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने, सवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा शरारती तत्वों पर नजर रखने को कहा। उन्होंने माफियाओ के खिलाफ अभियान जारी रखने, गो-तस्करी, धर्मांतरण, धार्मिक स्थलों से जुड़ी घटनाओं तथा प्रतिमाओं से छेड़छाड़ के मामलों में पुलिस-प्रशासन को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए। साथ ही बाढ़ प्रभावित जिलो में राहत कार्यों के लिए भी जरूरी कदम उठाने को कहा।
लेखक के बारे मेंप्रशांत सिंहप्रशांत सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। पत्रकारिता में उनका 1.5 साल का अनुभव है। वह अभी उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र-प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब-हरियाणा, गोवा समेत नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की खबरों पर काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत नवभारत टाइम्स अखबार से की थी।प्रशांत सिंह को देश-विदेश की राजनीति के बारे में लिखना बेहद पसंद है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को अपनी टीम के साथ कवर किया है। इसके साथ ही उन्हें हिंद-प्रशांत महासागर और वेस्ट एशिया की जियोपॉलिटिक्स को समझने और उस पर लिखने में गहरी दिलचस्पी है।प्रशांत सिंह ने दिल्ली की गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ युनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय संबंध में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने अपनी मास्टर्स खत्म होने के बाद मीडिया जगत में कदम रखा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


