अमेठी के 48 प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र: मुख्यमंत्री योगी ने कृषि विभाग के नवचयनितों को वितरित किए - Amethi District News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Amethi - CM Yogi Adityanath Distributes Appointment Letters In Lucknow | Agriculture Dept अमेठी के 48 प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र:मुख्यमंत्री योगी ने कृषि विभाग के नवचयन…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Amethi
- CM Yogi Adityanath Distributes Appointment Letters In Lucknow | Agriculture Dept
अमेठी के 48 प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र:मुख्यमंत्री योगी ने कृषि विभाग के नवचयनितों को वितरित किए
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि विभाग और मंडी परिषद के नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में कुल 3,446 प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) और 126 मंडी सचिवों को ये पत्र सौंपे गए। जनपद अमेठी के लिए चयनित 48 अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र प्राप्त हुए।
यह नियुक्ति पत्र वितरण समारोह उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के माध्यम से संपन्न हुआ। कृषि विभाग में 3,446 प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी) और उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में श्रेणी-3, वर्ग-2 के 126 मंडी सचिवों का चयन किया गया था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार युवाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और भ्रष्टाचारमुक्त भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखा गया
मुख्यमंत्री ने नवचयनितों से कर्मठता, ईमानदारी और सेवाभाव से कार्य करते हुए प्रदेश की कृषि व्यवस्था और मंडी प्रणाली को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया।
जनपद अमेठी के लिए यह अवसर विशेष रहा, जहां कुल 48 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिले। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखा गया। उन्होंने राज्य सरकार की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की सराहना करते हुए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जनपद अमेठी से उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कृषि विभाग और मंडी परिषद में उनकी नियुक्ति किसानों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा कृषि क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण सहायक सिद्ध होगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के दसों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, BJP के आठ और सपा के दो सदस्य पहुंचे उच्च सदन - rajya sabha election result up ten candidates declared winner unopposed eight from bjp and two from samajwadi party

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के दसों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, भाजपा के आठ और सपा के दो सदस्य पहुंचेंगे उच्च सदन - rajya sabha election result up ten candidates declared winner unopposed eight from bjp and two from samajwadi party


