होमशिक्षा-करियरयूपी में 407 करोड़ की लागत से डॉ. आंबेडकर के मूर्ति स्थलों का होगा सरंक्षण, बजट को योगी सरकार ने दी हरी झंडी - up supplementary budget 407 cr for dr ambedkar statue conservation
शिक्षा-करियर

यूपी में 407 करोड़ की लागत से डॉ. आंबेडकर के मूर्ति स्थलों का होगा सरंक्षण, बजट को योगी सरकार ने दी हरी झंडी - up supplementary budget 407 cr for dr ambedkar statue conservation

यूपी में 407 करोड़ की लागत से डॉ. आंबेडकर के मूर्ति स्थलों का होगा सरंक्षण, बजट को योगी सरकार ने दी हरी झंडी यूपी सरकार ने अनुपूरक बजट में समाज कल्याण योजनाओं के लिए 1655 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया है। इसमें ड…

Jagran के अनुसार4 अगस्त 2026 को 05:18 pm बजे
यूपी में 407 करोड़ की लागत से डॉ. आंबेडकर के मूर्ति स्थलों का होगा सरंक्षण, बजट को योगी सरकार ने दी हरी झंडी
 - up supplementary budget 407 cr for dr ambedkar statue conservation

सौजन्य से:- Jagran

यूपी में 407 करोड़ की लागत से डॉ. आंबेडकर के मूर्ति स्थलों का होगा सरंक्षण, बजट को योगी सरकार ने दी हरी झंडी

यूपी सरकार ने अनुपूरक बजट में समाज कल्याण योजनाओं के लिए 1655 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया है। इसमें डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के ल ...और पढ़ें

HighLights

- समाज कल्याण योजनाओं के लिए 1655 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान।

- डॉ. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना को मिले 407 करोड़ रुपये।

- राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए 1500 करोड़ रुपये आवंटित।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। अनुपूरक बजट में प्रदेश सरकार ने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण को भी प्राथमिकता दी है। समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के लिए 1655 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रविधान किया गया है। इसमें डा. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के लिए 407 करोड़ रुपये दिए गए हैं। वहीं सबसे ज्यादा राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए 1500 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

सरकार ने पिछले दिनों डा. बीआर अंबेडकर मूर्ति विकास योजना की स्वीकृति दी थी। इसके तहत प्रदेश में स्थापित डा. आंबेडकर और अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं व उनके आसपास के स्थलाें का संरक्षण और सुंदरीकरण किया जाएगा।

सुरक्षा के लिए प्रतिमा स्थलों की बाउंड्री का निर्माण होगा। अनुपूरक बजट में सामान्य वर्ग दशमोत्तर शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृत्ति योजना के लिए 155 करोड़ रुपये और मुख्यमंत्री मेधावी अनुसूचित जाति एवं जनजाति उच्च शिक्षा सहायता योजना के लिए दो करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें- यूपी में 8585 करोड़ की लागत से बनेगा 6-लेन जेवर लिंक एक्सप्रेसवे, नोएडा एयरपोर्ट का सफर होगा आसान

इससे आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा जारी रखने में सहायता मिलेगी। इनके अलावा जनजाति कल्याण और अनुसूचित जाति के लिए विशेष घटक योजना के तहत भी विभिन्न मदों में अतिरिक्त राशि का प्रविधान किया गया है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें