400 करोड़ की ठगी में जुनैद गिरफ्तार, अलीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार करके भेजा जेल
अलीगढ़ पुलिस ने लोगों से ठगी करने वाले जुनैद को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। जुनैद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पीएचडी की और फिर कंपनी खोल करके लोगों से ठगी करने लगा। हाइलाइट्स अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पीएचडी की…

सौजन्य से:- Navbharat Times
अलीगढ़ पुलिस ने लोगों से ठगी करने वाले जुनैद को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। जुनैद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पीएचडी की और फिर कंपनी खोल करके लोगों से ठगी करने लगा।
हाइलाइट्स
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पीएचडी की है
बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला है
पुलिस ने 25000 का इनाम घोषित किया था
सूरज मौर्या, अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में 400 करोड़ रुपये निवेश कराने के नाम पर ठगी के आरोप में पुलिस ने 25 हजार के इनामी पीएचडी होल्डर जुनैद अहमद को गिरफ्तार किया है। आरोपी जुनैद अहमद ने साइना फाइनेंशियल एडवाइजर कंपनी बनाकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के कर्मचारियों समेत सैकड़ों लोगों से निवेश और आर्थिक योजनाओं के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी करने का आरोप है।
पुलिस ने इस मामले में शिकायत के आधार पर 5 मुकदमे दर्ज किए थे। जिसके बाद से ही जुनैद अहमद फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी जुनैद अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। करोड़ों की ठगी के आरोपी के पास पुलिस ने 3 फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं।
बिहार के समस्तीपुर जिले का निवासी है आरोपी
आरोपी जुनैद अहमद मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला है। फिलहाल वह अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के अनूपशहर रोड स्थित गुलिस्ता अपार्टमेंट में रह रहा है। आरोपी जुनैद अहमद 2019 में अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर चुका है। जिसके बाद उसने एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में नौकरी की। 2022 में आरोपी जुनैद अहमद ने साइना फाइनेंशियल एडवाइजर नाम से कंपनी खोल ली। जिसका संचालन वह खुद करता था। आरोपी ने AMU के प्रोफेसर, क्लर्क और अन्य कर्मचारियों के साथ सैकड़ों लोगों के साथ निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया।
300 से 400 लोगों से ठगी की
मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्वार्सी इलाके के अनूपशहर रोड पर स्थित एमराइल्ड गुलिस्ता अपार्टमेंट का रहने वाला जुनैद अहमद पुत्र मूसा काशिर एक साइना फाइनेंशियल एडवाइजर कंपनी मेरिस रोड स्थित लैंडमार्क मॉल में संचालित करता था। आरोप है कि जुनैद अहमद की साइना फाइनेंशियल एडवाइजर कंपनी ने निवेश और अन्य आर्थिक योजनाओं के नाम पर AMU से जुड़े करीब 300 से 400 कर्मचारियों और अन्य लोगों से मोटी रकम ली। शिकायत में कथित तौर पर करीब 400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। इस धोखाधड़ी के मामले में क्वार्सी थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 650/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 336 (3), 338 और 340 (2) के तहत कार्रवाई की गई है।
आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
पुलिस ने करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी जुनैद अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ थाना क्वार्सी और थाना सिविल लाइन में धोखाधड़ी से संबंधित करीब 5 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पर पुलिस द्वारा 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है। जुनैद अहमद की गिरफ्तारी के बाद फिलहाल पुलिस उससे जुड़े अन्य तथ्यों और मामले में शामिल संभावित लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। कथित घोटाले के पीड़ितों की नजर अब पुलिस की आगे की कार्रवाई और रकम वापसी की प्रक्रिया पर है।
लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।
अनुभव
यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।
शिक्षा
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

सीएम योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-आजादी के बाद सत्ता संभालने वालों ने किया क्रांतिकारियों का अपमान - cm yogi adityanath fires on congress on kakori action 100th anniversary

गोरखपुर में व्यापारी नेता संदीप बंसल बोले- ई-कॉमर्स पर नियामक आयोग बनाए सरकार, 3 सितंबर को लखनऊ में होगी हुंकार

काकोरी ट्रेन एक्शन-डे: CM योगी ने दिया शहादत को सम्मान तो उमड़ा भावनाओं का सैलाब, नम आंखों से दिया धन्यवाद


