ग्रेटर नोएडा में मालवाहक गाड़ियों के लिए बनेगी 40 KM लंबी सड़क, फ्रेट और पैसेंजर मूवमेंट को अलग करने की योजना
नोएडा एयरपोर्ट पर माल वाहनों और यात्रियों की आवाजाही को अलग-अलग करने की योजना है। इसके लिए ग्रेटर नोएडा महायोजना-2041 में संशोधन किया गया है। नोएडा: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों और माल वाहनों की आवाजाही अलग-अलग…

सौजन्य से:- Navbharat Times
नोएडा एयरपोर्ट पर माल वाहनों और यात्रियों की आवाजाही को अलग-अलग करने की योजना है। इसके लिए ग्रेटर नोएडा महायोजना-2041 में संशोधन किया गया है।
नोएडा: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों और माल वाहनों की आवाजाही अलग-अलग करने की योजना है। इसके लिए ग्रेटर नोएडा महायोजना-2041 में संशोधन किया गया है। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में योजना पर चर्चा हुई।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा से गंगा एक्सप्रेसवे की दूरी कम करने के लिए हापुड़ बाईपास तक 105 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। कनेक्टिविटी करीब 15 किमी आगे बढ़ने से ग्रेटर नोएडा गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा। इससे गंगा एक्सप्रेसवे तक यात्रा का समय घटकर 30 से 45 मिनट हो जाएगा। प्राधिकरण इस योजना पर काम करेगा।
लॉजिस्टिक हब से एयरपोर्ट तक एलिवेटेड रोड
लॉजिस्टिक हब से जेवर एयरपोर्ट तक छह लेन की एलिवेटेड सड़क बनाने की भी योजना है। फ्रेट मूवमेंट के लिए मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब से वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के समानांतर छह लेन की एलिवेटेड सड़क बनाई जाएगी। इसे जेवर एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा। इससे लॉजिस्टिक हब से माल सीधे एयर कार्गो टर्मिनल तक पहुंच सकेगा।
अकासा एयरलाइंस ने उड़ान के लिए बंद की बुकिंग
इसके साथ ही बता दें कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए अकासा एयरलाइंस ने अपनी एक उड़ान की बुकिंग बंद कर दी है। एयरलाइंस की ओर से पहले मुंबई के लिए रोजाना दो उड़ानों का संचालन किया जा रहा था। इनमें पहली उड़ान दोपहर 2:10 बजे और दूसरी रात 9:05 बजे रवाना होती थी। अब रात 9:05 बजे वाली उड़ान में बुकिंग उपलब्ध नहीं है। इसके बाद अकासा की मुंबई के लिए केवल एक ही उड़ान रह गई है।
💬NBT चर्चा
मॉनसून सत्र 2026 में अब तक पास हुआ सबसे आकर्षक और प्रभावी बिल कौन सा है?
लेखक के बारे मेंप्रशांत सिंहप्रशांत सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। पत्रकारिता में उनका 1.5 साल का अनुभव है। वह अभी उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र-प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब-हरियाणा, गोवा समेत नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की खबरों पर काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत नवभारत टाइम्स अखबार से की थी।प्रशांत सिंह को देश-विदेश की राजनीति के बारे में लिखना बेहद पसंद है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को अपनी टीम के साथ कवर किया है। इसके साथ ही उन्हें हिंद-प्रशांत महासागर और वेस्ट एशिया की जियोपॉलिटिक्स को समझने और उस पर लिखने में गहरी दिलचस्पी है।प्रशांत सिंह ने दिल्ली की गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ युनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय संबंध में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने अपनी मास्टर्स खत्म होने के बाद मीडिया जगत में कदम रखा।... और पढ़ें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


