होमक्राइमडिंपल यादव का बड़ा ऐलान- यूपी में सपा की सरकार बनी तो महिलाओं को हर साल देंगे 40 हजार रुपये
क्राइम

डिंपल यादव का बड़ा ऐलान- यूपी में सपा की सरकार बनी तो महिलाओं को हर साल देंगे 40 हजार रुपये

Dimple Yadav: मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने सपा की स्त्री सम्मान समृद्ध योजना का ऐलान किया। इसके तहत सरकार बनने पर महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल मार्च तक होने जा रहे वि…

Navbharat Times के अनुसार26 अगस्त 2026 को 10:22 am बजे
डिंपल यादव का बड़ा ऐलान- यूपी में सपा की सरकार बनी तो महिलाओं को हर साल देंगे 40 हजार रुपये

सौजन्य से:- Navbharat Times

Dimple Yadav: मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने सपा की स्त्री सम्मान समृद्ध योजना का ऐलान किया। इसके तहत सरकार बनने पर महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल मार्च तक होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस सेवा की सुविधा देने का ऐलान किया। इसके अलावा गरीबी रेखा के नीचे रह रहीं महिलाओं को 50 हजार रुपये की सहायता देने की तैयारी भी चल रही है। ऐसे माहौल में समाजवादी पार्टी ने भी जनता को लुभाने के लिए बड़ा वादा किया है। सपा का कहना है कि अगर उनकी सरकार बनी तो महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

सपा दफ्तर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थित में मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने स्त्री सम्मान समृद्ध योजना का ऐलान किया। डिंपल यादव ने बताया कि महिलाओं को आर्थिक मदद सिर्फ 40 हजार रुपये तक सीमित नहीं रहेगी। हर साल इसमें पैसा बढ़ता जाएगा।

पीडीए में ए का मतलब आधी आबादी भी: डिंपल यादव

प्रेस वार्ता में डिंपल यादव ने कहा कि पार्टी के पीडीए का एक बड़ा मतलब आधी आबादी (महिलाएं) भी हैं। सपा का मानना है कि जब तक महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत नहीं किया जाएगा, तब तक प्रदेश का समग्र विकास संभव नहीं है। महिलाओं को मोबाइल, लैपटॉप, पैसा, पाठशाला और प्रशिक्षण जैसे माध्यमों से सशक्त किया जाएगा।

बीजेपी 50 हजार सालाना देने की बना रही योजना

गौरतलब है कि आगामी चुनावों को देखते हुए बीजेपी हर साल महिलाओं को चार किश्तों में 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने पर विचार कर रही है। पार्टी ने पिछले साल हुए बिहार चुनाव में 10 हजार रुपये देने का ऐलान किया था। इसका उसको काफी फायदा मिला था।

अखिलेश ने महिला आरक्षण पर बीजेपी को घेरा

प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा। उन्होंने कहा कि जब महिला आरक्षण बिल संसद से पास हो चुा है तो बीजेपी इसे लागू करने में देरी क्यों कर रही है। इसे आने वाले अगले चुनावों में लागू किया जाना चाहिए। जब रक्षाबंधन में बसें चला रहे हैं और बड़े बड़े दावे कर रहे हैं तो महिला आरक्षण बिल लागू करने में देर क्यों हो रही है?

लेखक के बारे मेंवैभव पांडेवैभव पांडेय नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर जर्नलिस्ट/असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 साल का अनुभव है। वैभव पांडेय ने साल 2018 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। अभी वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की खबरों पर बारीक नजर रखते हैं। पॉलिटिकल गतिविधियां, सामाजिक सरोकार और अपराध जगत से जुड़ीं खबरें उनकी प्राथमिकता में है। वह यूपी विधानसभा, लोकसभा, पंचायत और नगर निकाय चुनावों के कवरेज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। अच्छे काम की वजह से उन्हें संस्थान की तरफ से सम्मानित भी किया जा चुका है।

विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।

पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 18 साल से कार्यरत

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद अलग-अलग संस्थानों में काम किया। करियर की शुरुआत लखनऊ में हिदुस्तान समाचार न्यूज एजेंसी से हुई। इसके बाद आगरा के अकिंचन भारत अखबार में काम किया। फिर दिल्ली में देशबंधु और हिंदी डेली आज समाज (इंडिया न्यूज ग्रुप) में कार्यरत रहे। इस दौरान दिल्ली और एनसीआर से जुड़ी खबरों को कवर किया। दैनिक जागरण अखबार के सेंट्रल डेस्क पर लंबे समय तक तैनात रहे। यहां उन्होंने यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों की स्पेशल खबरों पर काम किया।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें